Shuru
Apke Nagar Ki App…
FIROZABADI COCKROACH ko follow karo aur bahujan samachar ko bhi sath me follow kare fayda apka hai #Shorts#YouTubeShorts #ViralShorts #DailyVlog #CityTour
Anmol Kumar
FIROZABADI COCKROACH ko follow karo aur bahujan samachar ko bhi sath me follow kare fayda apka hai #Shorts#YouTubeShorts #ViralShorts #DailyVlog #CityTour
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक उटंगन नदी में उफान से नागर गांव का संपर्क कटा, अस्थाई पुल पर भरा पानी फतेहाबाद (आगरा)। राजस्थान की ओर से पानी आने से उटंगन नदी में उफान आ गया है, जिससे फतेहाबाद के ग्राम नागर तथा बाह तहसील का संपर्क कट गया है। नदी पर बने अस्थाई पुल पर पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से समीपवर्ती भदरौली क्षेत्र के गांवों में हालात खराब होने शुरू हो गए हैं। नदी किनारे खेतों में बाजरा की फसल जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसान कच्ची फसल काटने को मजबूर हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति नदी पार करने का प्रयास न करे। तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा ने स्थिति को देखते हुए सभी लेखपालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को नदी के पास न ले जाएं और नदी के किनारे जाने से बचें। तहसीलदार ने बताया कि पानी उतरने के बाद खराब हुई फसलों का सर्वे कर आकलन किया जाएगा।1
- टूण्डला स्टेशन रोड स्थित श्रीजी ज्वेलर्स की दुकान मे हुई लूट का पुलिस ने किया सफल अनावरण टूण्डला के स्टेशन रोड़ पर श्रीजी ज्वैलर्स की दुकान में 2/3 जुलाई की रात को नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया मुठभेड में एक अभियुक्त सौदागर शेख मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ | अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस, चोरी का माल व दस हजार रुपए एवं चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण बरामद | घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने एवं की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला द्वारा दी गयी बाइट नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-* 1. सौदागर शेख पुत्र फैजुल शेख नि0 कुरवानी टोला थाना मानिक चौक जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल नि0भूड भरत नगर थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद । 2. गंगा उर्फ गौरव पुत्र रामपूत नि0 उडेसर थाना एका जिला फिरोजाबाद हाल पता नगला समन थाना कोतवाली देहात जनपद एटा । 3. अजीत कुमार पुत्र भीष्मपाल नि0 नगला समन थाना कोतवाली देहात जनपद एटा । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त सौदागर शेख उपरोक्त -* 1. मु0अ0स0 133/26 धारा 305ए/317(2)/331 बीएनएस थाना बागवाला जनपद एटा । 2. मु0अ0सं0 318/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 3. मु0अ0सं0 436/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 4. मु0अ0सं0 NA/2021 धारा 380,454,511 भादवि थाना एमआईडीसी महाराष्ट्र । 5. मु0अ0सं0 NA/2021 धारा 399,402,461,511, भादवि थाना अछलपुर महाराष्ट्र । 6. मु0अ0सं0 3525/14 धारा 376(2) भादवि व 4/6/8/10 पॉक्सो एक्ट जिला मालदा पं0 बंगाल । 7. मु0अ0सं0 3038/14 धारा 395,397 भादवि व ¾ ई0एस एक्ट व 25/27 आर्म्स एक्ट जिला मालदा पं0 बंगाल । 8. मु0अ0सं0 103/16 धारा 399,402 भादवि थाना मानिकचंद जनपद मालदा पं0 बंगाल । 9. मु0अ0सं0 195/14 धारा 395,397 भादवि थाना मानिकचंद जनपद मालदा पं0बंगाल । 10.मु0अ0सं0 136/11 धारा 498A,34 भादवि मालदा पं0 बंगाल । 11.मु0अ0सं0 198/20 धारा 457,380 भादवि थाना पेटबसीराबाद जिला चेर्लापल्ली तेलंगाना । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त गंगा उर्फ गौरव उपरोक्त -* 1. मु0अ0स0 133/26 धारा 305ए/317(2)/331 बीएनएस थाना बागवाला जनपद एटा । 2. मु0अ0सं0 318/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 3. मु0अ0सं0 436/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त अजीत कुमार उपरोक्त -* 01-मु0अ0सं0 318/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 02-मु0अ0सं0 436/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । *बरामदगी का विवरण-* एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस व सफेद धातु/ चाँदी का सामान जिसमे बिछवा , पायल , पांच मगंलसूत्र, हाथ के व्रेसलेट 07, हाथ के कंगन 02, लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति 01-01 , एक शुभ व एक लाभ, एक स्वास्तिक, दो सिक्के , दो अगूठी, दो कुबेरयन्त्र पत्ती, 03 दिये, चार जोडी कानो के टोकस, 04 काँच के मोती की माला , दो ऑक्सीजन सिलेण्डर व एक गैस का 05 लीटर का छोटा सिलेण्डर लाल रंग व एक इलेक्ट्रिक तराजू व एक सब्बल लोहे का व एक छेनी लोहे की व एक पेचकस व 10,000/- रुपये बरामद........ *गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -* 1. प्र0नि0 श्री बैजनाथ सिंह थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 2. व0उ0नि0 मनोज कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 3. उ0नि0 श्री अंकित कुमार चौकी प्रभारी राजा का ताल जनपद फिरोजाबाद । 4. उ0नि0 श्री हर्षित कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 5. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 6. उ0नि0 विजय कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 7. है0का0 818 कर्मवीर थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 8. है0का0 681 हरवेन्द्र थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 9. का0 559 आशीष राजपूत थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 10. का0 187 मोहन सिंह थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 11. का0 1162 प्रदीप कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 12. का0 1204 पुष्पेन्द्र थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । Updated News- 08/सितम्बर /26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- पिनाहट ब्रेकिंग | उटंगन नदी उफान पर उटंगन नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टोड़ा के पास फतेहाबाद क्षेत्र में जाने के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। पिनाहट ब्रेकिंग | उटंगन नदी उफान पर 🌊 पिनाहट। उटंगन नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टोड़ा के पास फतेहाबाद क्षेत्र में जाने के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। 🌊 पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ⚠️ जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों से नदी और पुल के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है। #पिनाहट #उटंगन_नदी #फतेहाबाद #आगरा #ब्रेकिंगन्यूज #जलस्तर #बाढ़ #ViralVideo #ReelsChallenge2
- आगरा ब्रेकिंग न्यूज!!! उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चों की मौत का मामला सामने आया है थाना सदर क्षेत्र का है मामला, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप... परिजनों का दावा—समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बिगड़ी बच्चों की हालत... बच्चों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, मामले की जांच की मांग...1
- कंस मेला के सफल आयोजन पर सहयोगियों का हुआ सम्मान, कमेटी ने जताया आभार फतेहाबाद। ऐतिहासिक श्री कंस मेला के सफल एवं भव्य आयोजन के उपरांत मंगलवार को समापन दिवस पर फतेहाबाद सब्जी मंडी चौराहे पर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को श्री कंस मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राम सकल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया तथा आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने शिरकत की। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। अतिथियों ने ऐतिहासिक कंस मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी एवं क्षेत्रवासियों की सराहना की और आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया। पत्रकारों का भी किया सम्मान समारोह में पत्रकार बंधुओं को भी मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि मेले की विभिन्न गतिविधियों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकारों ने अपने समाचारों के माध्यम से मेले की भव्यता और आयोजनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री कंस मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि फतेहाबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। मेले को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। इसी सामूहिक सहयोग और सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कमेटी ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उत्साह और सहयोग के साथ लोगों ने मेले को सफल बनाया, वह सराहनीय है। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, पत्रकार, मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री कंस मेला कमेटी फतेहाबाद के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, अंकित गुप्ता, सचिन गुप्ता, आकाश मैरोठिया, संजय गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, डॉ. गणेश बघेल, कुलदीप वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने मेले की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।2
- बटेश्वर रेलवे स्टेशन पर कीचड़ व जलभराव, यात्री को हो रही परेशानी1
- प्रदेश सचिव बनने पर नीरज चक का जोरदार स्वागत सराय मोहल्ला, फतेहाबाद। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव बनने पर नीरज चक का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरशद अली के घर आयोजित स्वागत समारोह में फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान असलम खान नगर अध्यक्ष, अरशद खान जिला सचिव समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आगरा, जीतू सविता जिला सचिव समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ आगरा, विवेक शर्मा नगर महासचिव समाजवादी पार्टी फतेहाबाद, नगर सचिव रशीद खान, सोबी खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीरज चक ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव बनने पर नीरज चक का जोरदार स्वागत सराय मोहल्ला, फतेहाबाद। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव बनने पर नीरज चक का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरशद अली के घर आयोजित स्वागत समारोह में फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान असलम खान नगर अध्यक्ष, अरशद खान जिला सचिव समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आगरा, जीतू सविता जिला सचिव समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ आगरा, विवेक शर्मा नगर महासचिव समाजवादी पार्टी फतेहाबाद, नगर सचिव रशीद खान, सोबी खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीरज चक ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।1
- टूण्डला डिप्टी सीटीएम ने पत्रकार वार्ता मे रेलवे मे हो रहे विकास कार्यो की जानकारी साझा की सोमवार को उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंद ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रेलवे क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीआरएम प्रयागराज के निर्देशन में रेलवे क्षेत्र के विकास के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे के कंट्रोल ऑफिस के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे अस्पताल तथा एनसीआर इंटर कॉलेज और कंपनी बाग मैदान से संबंधित विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन परिसर में फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कुल पांच लिफ्ट तैयार की जा रही हैं, जिनमें से दो लिफ्ट चालू हो चुकी हैं। लिफ्ट शुरू होने से यात्रियों के साथ बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। अमित आनंद ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ स्टेशन के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। Updated News-08/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहाबाद फतेहाबाद ऐतिहासिक कंस मेला श्री कृष्ण जन्माष्टमी और मेले में कई प्रकार के प्रोग्राम किए जाते हैं जिसमें ददिहि लीला कमेटी की तरफ से सभी का स्वागत सम्मान किया गया और मौके पर पहुंचे राम सकल गुर्जर पूर्व मंत्री के पुत्र तेजेंद्र गुर्जर ने सभी पत्रकार का हुआ का स्वागत सम्मान किया और संस्कृति कार्यक्रम की परंपरा को भी निभाया गया1