किसान के घर चोरी: 2 लाख के जेवर और नकदी पार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप जसवंतनगर के ग्राम ज्वालापुर निवासी किसान अशोक कुमार के घर शनिवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने नगदी सहित करीब 2 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया है। अशोक कुमार ने सोमवार को थाने पहुंचकर बताया कि शनिवार रात वे घर पर अकेले सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया। चोर जीने के रास्ते ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और वहां रखे सामान को निशाना बनाया। वे घर से लगभग 15 हजार रुपये की नगदी के साथ करीब 2 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरों में नाक के कई फूल, कान की बालियां और चांदी की 10-12 जोड़ी तोड़िया शामिल हैं। ये जेवर उनकी पुत्री की शादी में उपहार के रूप में घर में रखे थे। सुबह जब अशोक कुमार की नींद खुली तो उन्होंने कमरे के दरवाजे खुले पाए और सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने उसी समय तुरंत धरवार पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। अशोक कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी से भी शिकायत की है और जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
किसान के घर चोरी: 2 लाख के जेवर और नकदी पार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप जसवंतनगर के ग्राम ज्वालापुर निवासी किसान अशोक कुमार के घर शनिवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने नगदी सहित करीब 2 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया है। अशोक कुमार ने सोमवार को थाने पहुंचकर बताया कि शनिवार रात वे घर पर अकेले सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया। चोर जीने के रास्ते ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और वहां रखे सामान को निशाना बनाया। वे घर से लगभग 15 हजार रुपये की नगदी के साथ करीब 2 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी
हुए जेवरों में नाक के कई फूल, कान की बालियां और चांदी की 10-12 जोड़ी तोड़िया शामिल हैं। ये जेवर उनकी पुत्री की शादी में उपहार के रूप में घर में रखे थे। सुबह जब अशोक कुमार की नींद खुली तो उन्होंने कमरे के दरवाजे खुले पाए और सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने उसी समय तुरंत धरवार पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। अशोक कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी से भी शिकायत की है और जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
- जसवंतनगर में जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 31 मार्च, मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान महावीर की प्रतिमा एक सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेगी। जन्मोत्सव से पूर्व दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा हुई, जिसमें राजकमल जैन और अतुल जैन ने प्रथम अभिषेक किया। मानस जैन और चिराग जैन ने शांतिधारा का नियम लेते हुए एक वर्ष के लिए रात्रि भोजन का त्याग किया। सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 'सुख और शांति का क्या है उपाय' विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें समाज के छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में रथ पर भगवान को लेकर चलने वाले पात्रों का भी चयन किया गया है। पूरे आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम सहयोगी एकांश जैन ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया गया है। यात्रा मंगलवार सुबह 09 बजे से प्रारंभ होगी, जिसे क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह फीता काटकर रवाना करेंगी।1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- डेयरी पालन से लाभ1
- भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ती महंगाई की मार से आमजन का जीवन संकट में - रामशेष बघेल* *गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता,बिजली की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी से जनता जूझ रही* भिण्ड । बढ़ती महंगाई,गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता,बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल- डीजल की कमी के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने 30 मार्च 2026,सोमवार को सुबह 11:00 बजे गोरमी तिराहा बीएसएनएल ऑफिस से पुरानी कचहरी मेहंगाव तक विशाल रैली निकाली एवं प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मेहंगाव राजकुमार नागोरिया को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन पहले से ही महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है, ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि ,बिजली दरों में बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी ने जनता का जीवन और अधिक कठिन बना दिया है । उज्ज्वला योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है,गैस सिलेंडर की बड़े पैमाने पर ब्लैकमेलिंग की जा रही है,आमजन गैस सिलेंडर को ब्लैक में तीन - चार हजार रुपये में लेने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है,ऐसे में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के कारण आमजन का जीना दूभर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर कर्ज पर कर्ज लेकर जनता पर बेवजह बोझ डालती जा रही है,जबकि प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है और जनता की गाड़ी कमाई को प्रदेश की भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए बेवजह खर्च करने में लगी है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल ब्रजकिशोर मुदगल कल्लू ,मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह निगम,गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया,ब्रजेन्द्र सिंह भदौरिया कल्लू,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया, इलियास मोहम्मद,राजवीर सिंह बघेल,रामजीलाल वाल्मीकि रामा, बदन सिंह राठौर,नरेश सिंह राठौर, ओम प्रकाश,राजवीर राठौर,मोहर सिंह इंदौरिया,जगदीश खन्ना, रामजीलाल,संदीप बघेल,विवेक जमोर,अभिषेक मोर्य,जबर सिंह कुशवाहा,बल्लूपाल,मनीष शिवहरे के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्लित हुऐ4
- Post by पत्रकार जितेंद्र यादव1
- 🅰️मथुरा (उत्तर प्रदेश) - वृंदावन क्षेत्र में नाव से दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडित द्वारा अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया, विरोध करने पर महिलाओं के कपड़े फाड़े गए 👉महिलाओं ने आत्मरक्षा में आरोपी की पिटाई कर दी, वीडियो बनता देख आरोपी यमुना में कूद गया, घटना का वीडियो वायरल है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ✍️1