वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति की सराहनीय पहल l जली हुई गौ माता और बछिया का किया उपचार, अब खतरे से बाहर l दमोह । शहर के पुराना थाना स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गौ हॉस्पिटल में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति विगत कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। समिति की पूरी टीम घायल, बीमार गायों के इलाज के लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहती है ।सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे रनेह से एक जली हुई गौ माता और उसकी बछिया को गंभीर हालत में गौ हॉस्पिटल लाया गया।जानकारी मिलते ही दीपक नेमा, सत्यम नेमा और उनकी पूरी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। टीम ने हल्दी, चूना पेस्ट, आटा, एलोवेरा और फिटकरी को मिलाकर विशेष पेस्ट तैयार किया और उसे गौ माता के जले हुए हिस्सों पर लगाया। साथ ही एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी लगाए गए।सेवा दल ने बताया कि उपचार के बाद अब गौ माता को काफी राहत है। उसकी बछिया भी कुछ जगहों पर जल गई थी, जिसे भी पेस्ट लगाकर उपचार किया गया है। दोनों अब बहुत राहत महसूस कर रही हैं।
वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति की सराहनीय पहल l जली हुई गौ माता और बछिया का किया उपचार, अब खतरे से बाहर l दमोह । शहर के पुराना थाना स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गौ हॉस्पिटल में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति विगत कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। समिति की पूरी टीम घायल, बीमार गायों के इलाज के लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहती है ।सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे रनेह से एक जली हुई गौ माता और उसकी बछिया को गंभीर हालत में गौ हॉस्पिटल लाया गया।जानकारी मिलते ही दीपक नेमा, सत्यम नेमा और उनकी पूरी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। टीम ने हल्दी, चूना पेस्ट, आटा, एलोवेरा और फिटकरी को मिलाकर विशेष पेस्ट तैयार किया और उसे गौ माता के जले हुए हिस्सों पर लगाया। साथ ही एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी लगाए गए।सेवा दल ने बताया कि उपचार के बाद अब गौ माता को काफी राहत है। उसकी बछिया भी कुछ जगहों पर जल गई थी, जिसे भी पेस्ट लगाकर उपचार किया गया है। दोनों अब बहुत राहत महसूस कर रही हैं।
- दमोह हिंडोरिया पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग ट्रैकों की चेकिंग चलाई जा रही है1
- पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन पटेरा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन दमोह । बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी पटेरा द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितिन ताम्रकार, जिला महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नवाब सिंह, चंदाबाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार सहित वैभव ताम्रकार, रामस्वरूप असाटी, मुकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, दीपक चौधरी, निखिल जैन, यशु सोनी, मनोज सोनी, राजा कुमार, कृष्ण ताम्रकार, मुन्ना बंसल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- दमोह ,,तारादेही पुलिस की बड़ी कामयाबी: शासकीय स्कूल में 5 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार - 10 कंप्यूटर बरामद* *दमोह / तारादेही,, दमोह ब्रेकिंग: स्कूल की कंप्यूटर लैब से 10 मॉनिटर-CPU और प्रिंटर चुराने वाले 2 आरोपी दबोचे, SP आनंद कलादगि के निर्देशन में कार्रवाई* *तारादेही: हायर सेकेंडरी स्कूल में चोरी करने वाले अनारी और सुरेश गौड़ गिरफ्तार, 5.04 लाख का मसरूका 100% बरामद* दमोह के थाना तारादेही में *अपराध क्रमांक: 90/2026 धारा: 305(E) BNS* *तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थी *स्वदेश कुमार नेमा (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारादेही)* ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.08.2026 से 31.08.2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कंप्यूटर लैब से *10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस (कुल कीमत करीब 5,04,000/- रुपये)* चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा SDOP तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में* त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 02 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी स्वीकार की। आरोपियों की निशादेही पर शत-प्रतिशत मसरूका बरामद कर गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. अनारी गौड़ पिता रामप्रसाद गौड़ उम्र 28 वर्ष 2. सुरेश गौड़ पिता तुलसीराम गौड़ उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम तारादेही, जिला दमोह *जब्त सामग्री -* 10 मॉनिटर एवं सीपीयू, 02 प्रिंटर, की-बोर्ड एवं माउस (कुल कीमत ₹5,04,000/-) *सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुडे, उपनिरीक्षक रमेश मुडरया, प्र.आर. 64 भगत सिंह, प्र.आर. 413 राजेश सिंह, प्र.आर. 282 तुलसीराम, आरक्षक 102 पंकज प्यासी, आर. 375 बलराम सिंह, आर. 780 राजेन्द्र लोधी, आर. 835 आकाश पटेल, आर. 721 हार्दिक शुक्ला, महिला आरक्षक 603 दिव्या, म.आर. 617 लक्ष्मी, आर. 113 विवेक गोस्वामी (रक्षित केंद्र) एवं आर. 37 मयंक (साइबर सेल) की रही।1
- रास्ते की मांग को लेकर बोरीखुर्द-बोरीकलां के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन.. एंकर/- हटा तहसील मुख्यालय से लगे बोरीखुर्द एवं बोरीकलां गांव के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए आम रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर हटा तहसीलदार को आवेदन सौंपा है।ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 131 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बोरीकलां एवं बोरीखुर्द में आवागमन के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते की समस्या के चलते स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है,1
- कीचड़ में कंधों पर आखिरी सफर रमपुरा में श्मशान तक सड़क नहीं मुक्तिधाम में चबूतरा तक नहीं शव लेकर दलदल से गुजरते रहे ग्रामीण, खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी पटेरा//जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत पटेरा मुख्यालय से केवल 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रमपुरा में विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब एक ग्रामीण की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते से कंधों पर लेकर जाने को मजबूर हुए। बारिश ने गांव से श्मशान तक पहुंचने वाले रास्ते की हालत ऐसी कर दी कि अंतिम यात्रा भी संघर्ष बन गई। रमपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद जब ग्रामीण पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले तो रास्ते में कदम-कदम पर कीचड़ और पानी ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए आज तक पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालात इतने बदतर हैं कि बारिश के दिनों में शव को श्मशान तक ले जाना भी किसी परीक्षा से कम नहीं। श्मशान घाट में चबूतरा तक नहीं, खेत में हो रहे अंतिम संस्कार सबसे गंभीर बात यह है कि अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए मुक्तिधाम में भी चबूतरा तक उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्थिति और विकट हो जाती है और कई बार अंतिम संस्कार के लिए खेत का सहारा लेना पड़ता है। एक तरफ सरकार गांव-गांव सड़क, विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है, वहीं रमपुरा में हालात यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर विकास की योजनाएं कागजों से जमीन तक कब पहुंचेंगी? कलेक्टर को आवेदन फिर भी कार्रवाई का इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। श्मशान घाट तक सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वे पूर्व में कलेक्टर को आवेदन भी दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा तक के लिए गांव में सम्मानजनक व्यवस्था नहीं है, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर किस विकास की तस्वीर दिखा रहे हैं? ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया है कि गांवों के विकास के नाम पर योजनाओं और निर्माण कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन रमपुरा में श्मशान तक सड़क और अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं है? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत पटेरा से तत्काल श्मशान घाट तक पक्की सड़क, चबूतरा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता का है क्या प्रशासन किसी अगली अंतिम यात्रा के कीचड़ में फंसने का इंतजार कर रहा है2
- विदेश में जाकर भारत को बुद्ध का देश बताते हैं और मुसलमान को अपना भाई बताते हैं पर भारत में हिंदू मुस्लिम की बात करके दंगा करवाते हैं"भारत बुद्ध का देश है" अमेरिका में मोहन भागवत।। मुझे लगा था जय श्री राम बोलकर हिंदुत्व को वर्ल्ड लेवल पर स्टेबलिश करेंगे । पर, वहां तो बुद्धंम शरणम् गच्छामि चल रहा है । भक्तों को भी ध्यान से सुनना चाहिए, भारत बुद्ध का देश है समझे !1
- तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दमोह शासकीय स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का मसरूका बरामद1
- कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा। कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, न सड़क न मुक्तिधाम में चबूतरा। दमोह पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर के ग्राम रामपुरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। गांव में सड़क और अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रामपुरा निवासी गुलाब भाई के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। बारिश के कारण रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में चबूतरा भी नहीं बना है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाना अत्यंत कठिन हो जाता है और उन्हें मजबूरी में कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर सड़क और अंतिम संस्कार स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत से शीघ्र गांव में श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग बनवाने तथा अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के दौरान इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।1
- उज्जैन में चिता से मानव मांस खाने का वीडियो वायरल! FIR के बाद अघोरी किन्नर की नई वीडियो से मचा हड़कंप मध्य प्रदेश के उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का दावा करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की। FIR के बाद सामने आए एक अन्य वीडियो में अघोरी किन्नर द्वारा चुनौती/धमकी दिए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।1