logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”- नशा मुक्ति टीम पलवल ने NGF कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ *पलवल पुलिस नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कर रही है काम, नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई व नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान निरंतर जारी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के विजन *“नशा मुक्त पलवल, सुरक्षित पलवल”* को साकार करने हेतु जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज नशा मुक्ति टीम पलवल के इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में NGF कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मीतरोल औरंगाबाद, पलवल में वृहद नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन श्री कुलदीप तोमर, समस्त प्राध्यापकगण व 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा युवाओं को नशे के चक्रव्यूह से आगाह करने के साथ हुई। नशा मुक्ति टीम पलवल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने l कहा, “नशा सिर्फ एक बुरी लत नहीं, बल्कि एक धीमा जहर है जो आपके सपनों, आपके परिवार और आपके भविष्य को एक साथ निगल जाता है। इंजीनियरिंग के छात्र देश के निर्माता हैं। अगर युवा ही नशे की गिरफ्त में आ गया तो राष्ट्र निर्माण का सपना अधूरा रह जाएगा। *टीम द्वारा दी गई अहम जानकारियां:* 1. *नशे का वैज्ञानिक पक्ष:* स्मैक, गांजा, चिट्टा, शराब, तंबाकू व ई-सिगरेट से लीवर, किडनी, फेफड़े व दिमाग पर पड़ने वाले घातक प्रभावों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *कानूनी शिकंजा:* बताया गया कि NDPS एक्ट के तहत नशा तस्करी में *10 साल से लेकर आजीवन कारावास* तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। 3. *बचाव के तरीके:* तनाव, संगति या शौक के चलते नशे की शुरुआत करने वालों को “ना” कहना सिखाया गया। अच्छी संगति, खेल, योग व रचनात्मक कार्यों को नशे का विकल्प बताया। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में पूरे सभागार ने हाथ उठाकर *“मैं आजीवन किसी भी प्रकार का नशा नहीं करूंगा और नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का साथ दूंगा”* की शपथ ली। *डीन कुलदीप तोमर का संबोधन:* डीन श्री कुलदीप तोमर ने पलवल पुलिस का आभार जताते हुए कहा, एसपी पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशन पर “निरीक्षक राजेंद्र कुमार जी की टीम ने आज हमारे बच्चों को जो जीवन का सबसे जरूरी पाठ पढ़ाया है, उसके लिए हम पलवल पुलिस के सदैव आभारी रहेंगे। NGF कॉलेज परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त रखने के लिए हम पुलिस के साथ हर कदम पर खड़े हैं।” *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का सख्त संदेश:* “पलवल पुलिस नशे के खिलाफ *‘जीरो टॉलरेंस ’* की नीति पर काम कर रही है। एक तरफ तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी तरफ निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम युवाओं को जागरूक कर रही है। मेरा युवाओं से सीधा संवाद है – नशा आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। खेल व शिक्षा में अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें। माता-पिता अपने बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें। नशा गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो बेझिझक मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, डायल-112 या नजदीकी थाना को दें, नाम गुप्त रखा जाएगा।”

2 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
2 hrs ago
4c7d2d89-832c-4acf-a0da-70191be05414

“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”- नशा मुक्ति टीम पलवल ने NGF कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ *पलवल पुलिस नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कर रही है काम, नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई व नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान निरंतर जारी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के विजन *“नशा मुक्त पलवल, सुरक्षित पलवल”* को साकार करने हेतु जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज नशा मुक्ति टीम पलवल के इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में NGF कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,

96f3dc2a-e6d1-42c3-92bd-201d12927586

मीतरोल औरंगाबाद, पलवल में वृहद नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन श्री कुलदीप तोमर, समस्त प्राध्यापकगण व 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा युवाओं को नशे के चक्रव्यूह से आगाह करने के साथ हुई। नशा मुक्ति टीम पलवल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने l कहा, “नशा सिर्फ एक बुरी लत नहीं, बल्कि एक धीमा जहर है जो आपके सपनों, आपके परिवार और आपके भविष्य को एक साथ निगल जाता है। इंजीनियरिंग के छात्र देश के निर्माता हैं। अगर युवा ही नशे की गिरफ्त में आ गया तो राष्ट्र निर्माण का सपना अधूरा रह

abf3b445-606f-45d3-8a8a-4e2ca79fdac3

जाएगा। *टीम द्वारा दी गई अहम जानकारियां:* 1. *नशे का वैज्ञानिक पक्ष:* स्मैक, गांजा, चिट्टा, शराब, तंबाकू व ई-सिगरेट से लीवर, किडनी, फेफड़े व दिमाग पर पड़ने वाले घातक प्रभावों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *कानूनी शिकंजा:* बताया गया कि NDPS एक्ट के तहत नशा तस्करी में *10 साल से लेकर आजीवन कारावास* तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। 3. *बचाव के तरीके:* तनाव, संगति या शौक के चलते नशे की शुरुआत करने वालों को “ना” कहना सिखाया गया। अच्छी संगति, खेल, योग व रचनात्मक कार्यों को नशे का विकल्प बताया। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में

32d9bc55-6d31-4a24-8b01-c4267ad28995

पूरे सभागार ने हाथ उठाकर *“मैं आजीवन किसी भी प्रकार का नशा नहीं करूंगा और नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का साथ दूंगा”* की शपथ ली। *डीन कुलदीप तोमर का संबोधन:* डीन श्री कुलदीप तोमर ने पलवल पुलिस का आभार जताते हुए कहा, एसपी पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशन पर “निरीक्षक राजेंद्र कुमार जी की टीम ने आज हमारे बच्चों को जो जीवन का सबसे जरूरी पाठ पढ़ाया है, उसके लिए हम पलवल पुलिस के सदैव आभारी रहेंगे। NGF कॉलेज परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त रखने के लिए हम पुलिस के साथ हर कदम पर खड़े हैं।” *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल,

3cf100e0-f392-48a0-9de0-b5361c543194

IPS का सख्त संदेश:* “पलवल पुलिस नशे के खिलाफ *‘जीरो टॉलरेंस ’* की नीति पर काम कर रही है। एक तरफ तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी तरफ निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम युवाओं को जागरूक कर रही है। मेरा युवाओं से सीधा संवाद है – नशा आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। खेल व शिक्षा में अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें। माता-पिता अपने बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें। नशा गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो बेझिझक मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, डायल-112 या नजदीकी थाना को दें, नाम गुप्त रखा जाएगा।”

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Relaxo company mein salary badhane ki mang ki to police walon Ne Janata per Lathi charge Kar Diya is video ko jyada Se jyada share Karen taki Janata ko unka hak mile
    1
    Relaxo company mein salary badhane ki mang ki to police walon Ne Janata per Lathi charge Kar Diya 
is video ko jyada Se jyada share Karen taki Janata ko unka hak mile
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    Artist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • पलवल में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ पुलिस और प्रशासन बाइक, ऑटो, ईको और कार चालकों के चालान काटने में सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारी वाहन—खासकर डंपर—बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। ताजा मामला रसूलपुर चौक का है, जहाँ एक डंपर सर्विस रोड पर खड़ा मिला। हैरानी की बात ये है कि इस डंपर पर ना तो आगे नंबर प्लेट थी और ना ही पीछे। नंबर प्लेट को हटाकर गाड़ी के फ्रंट पर रख दिया गया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी? क्या ट्रैफिक नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही हैं? अगर कोई बाइक या कार बिना नंबर प्लेट के पकड़ी जाती है, तो तुरंत चालान और कार्रवाई होती है, लेकिन इन भारी वाहनों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ती? स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे डंपर अक्सर बिना किसी डर के सड़कों पर चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। अब देखना होगा कि इस “वीआईपी डंपर” पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
    1
    पलवल में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ पुलिस और प्रशासन बाइक, ऑटो, ईको और कार चालकों के चालान काटने में सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारी वाहन—खासकर डंपर—बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।
ताजा मामला रसूलपुर चौक का है, जहाँ एक डंपर सर्विस रोड पर खड़ा मिला। हैरानी की बात ये है कि इस डंपर पर ना तो आगे नंबर प्लेट थी और ना ही पीछे। नंबर प्लेट को हटाकर गाड़ी के फ्रंट पर रख दिया गया था।
अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी? क्या ट्रैफिक नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही हैं? अगर कोई बाइक या कार बिना नंबर प्लेट के पकड़ी जाती है, तो तुरंत चालान और कार्रवाई होती है, लेकिन इन भारी वाहनों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ती?
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे डंपर अक्सर बिना किसी डर के सड़कों पर चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
अब देखना होगा कि इस “वीआईपी डंपर” पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Kaman, Bharatpur•
    18 hrs ago
  • शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सिटी पार्क बल्लभगढ़ की हालत इन दिनों बदतर बनी हुई है। पार्क में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह की सैर और ताजी हवा लेने के लिए आने वाले स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी के कारण न सिर्फ बदबू फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई जगह कूड़े के ढेर और गंदे पानी के कारण पार्क का वातावरण दूषित हो चुका है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे परिवारों और महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए क्षेत्र भी गंदगी की चपेट में आ गए हैं। निवासियों ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोग सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें।
    1
    शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सिटी पार्क बल्लभगढ़ की हालत इन दिनों बदतर बनी हुई है। पार्क में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह की सैर और ताजी हवा लेने के लिए आने वाले स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी के कारण न सिर्फ बदबू फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई जगह कूड़े के ढेर और गंदे पानी के कारण पार्क का वातावरण दूषित हो चुका है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे परिवारों और महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए क्षेत्र भी गंदगी की चपेट में आ गए हैं।
निवासियों ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोग सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें।
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकला में नंद गांव रोड स्थित शिव मंदिर सभागार में सती संस्था पांच या प्रचारिणी सभा के तत्व में भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धा वा सादगी के साथ मनाई गई
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकला में नंद गांव रोड स्थित शिव मंदिर सभागार में सती संस्था पांच या प्रचारिणी सभा के तत्व में भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धा वा सादगी के साथ मनाई गई
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by SUSHIL MAURYA
    1
    Post by SUSHIL MAURYA
    user_SUSHIL MAURYA
    SUSHIL MAURYA
    Garment Shop फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • Post by माथुर पत्रकार
    1
    Post by माथुर पत्रकार
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकलां के आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में नवनिर्मित महर्षि दयानंद भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकलां के आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में नवनिर्मित महर्षि दयानंद भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हरियाणा भाजपा के पूर्वांचल नेता कर दी अपने ही पार्टी भाजपा से बड़ी मांग*: परशुराम जयंती पर हो हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश ?
    1
    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हरियाणा भाजपा के पूर्वांचल नेता कर दी अपने ही पार्टी भाजपा से बड़ी मांग*: परशुराम जयंती पर हो हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश ?
    user_Dainik Sach Haryana
    Dainik Sach Haryana
    Media company Gurgaon, New Delhi•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.