logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आस्था बरेली न्यूज लाईव रेलवे के सभी मंडलों में शिलान्यास

6 hrs ago
user_रामबीर
रामबीर
फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आस्था बरेली न्यूज लाईव रेलवे के सभी मंडलों में शिलान्यास

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के द्वारा खोदी गई सडके छोडी। ग्रामीणों की बढी मुश्किलें। बीसलपुर। पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित में जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सडक की लगभग छह महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे निकलने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। राहगीरों और गांव के लोगों को निकलते समय गड्ढा होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समस्या के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत प्रसाशक और अन्य कर्मचारियों कर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
    2
    पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के द्वारा खोदी गई सडके छोडी। 
ग्रामीणों की बढी मुश्किलें।
बीसलपुर। पीलीभीत।  तहसील क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित में जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सडक की लगभग छह महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई।
जिससे निकलने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। राहगीरों और गांव के लोगों को निकलते समय गड्ढा होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समस्या के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत प्रसाशक और अन्य कर्मचारियों कर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फेसबुक पोस्ट पर बवाल! पैगम्बर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, AIMIM नेता ने कार्रवाई की मांग की बरेली में फेसबुक पर पैगम्बर-ए-इस्लाम और मुसलमानों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। मामले में AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने क्षेत्राधिकारी प्रथम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, रमेश जाटव नाम की फेसबुक आईडी से इस्लाम और पैगम्बर-ए-इस्लाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पोस्ट से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। नदीम कुरैशी ने पुलिस से मामले की जांच कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और फेसबुक पोस्ट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
    1
    फेसबुक पोस्ट पर बवाल! पैगम्बर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, AIMIM नेता ने कार्रवाई की मांग की
बरेली में फेसबुक पर पैगम्बर-ए-इस्लाम और मुसलमानों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। मामले में AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने क्षेत्राधिकारी प्रथम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, रमेश जाटव नाम की फेसबुक आईडी से इस्लाम और पैगम्बर-ए-इस्लाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पोस्ट से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।
नदीम कुरैशी ने पुलिस से मामले की जांच कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और फेसबुक पोस्ट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीएम मोदी 26 तारीख को देंगे रेलवे को बड़ी सौगात: पैन इंडिया स्तर पर 17 रेलवे स्टेशनों में से 6 का करेंगे शिलान्यास पीएम मोदी 26 तारीख को देंगे रेलवे को बड़ी सौगात: पैन इंडिया स्तर पर 17 रेलवे स्टेशनों में से 6 का करेंगे शिलान्यास ​नई दिल्ली। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 तारीख को देश के रेलवे बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देने जा रहे हैं। पैन इंडिया (पूरे देश) स्तर पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न रेलवे मंडलों को आधुनिक विकास योजनाओं से जोड़ा जाएगा। ​इस विशेष कार्यक्रम के दौरान कुल 17 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और विकास कार्यों की श्रृंखला में से 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। ​रेलवे नेटवर्क में नए युग की शुरुआत प्रधानमंत्री जी की इस पहल से भारतीय रेल को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के अभियान को एक नई गति मिलेगी। रेलवे मंडलों में स्टेशनों के पुनर्विकास और नए शिलान्यास से न केवल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
    1
    पीएम मोदी 26 तारीख को देंगे रेलवे को बड़ी सौगात: पैन इंडिया स्तर पर 17 रेलवे स्टेशनों में से 6 का करेंगे शिलान्यास
पीएम मोदी 26 तारीख को देंगे रेलवे को बड़ी सौगात: पैन इंडिया स्तर पर 17 रेलवे स्टेशनों में से 6 का करेंगे शिलान्यास
​नई दिल्ली।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 तारीख को देश के रेलवे बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देने जा रहे हैं। पैन इंडिया (पूरे देश) स्तर पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न रेलवे मंडलों को आधुनिक विकास योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
​इस विशेष कार्यक्रम के दौरान कुल 17 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और विकास कार्यों की श्रृंखला में से 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
​रेलवे नेटवर्क में नए युग की शुरुआत
प्रधानमंत्री जी की इस पहल से भारतीय रेल को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के अभियान को एक नई गति मिलेगी। रेलवे मंडलों में स्टेशनों के पुनर्विकास और नए शिलान्यास से न केवल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Press advisory Bareilly, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • देवीपुरा गौशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सीवीओ और बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण सतर्क भारत। ब्यूरो पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने का पानी, हरा चारा, साफ-सफाई और उपचार समेत अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले पशुओं के उपचार और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ऐसे गोवंशों को नियमित दवा और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने गौशाला में मृत गोवंशों के पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने भूसे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला में टिनशेड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में गोवंशों की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    देवीपुरा गौशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सीवीओ और बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
सतर्क भारत। ब्यूरो
पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने का पानी, हरा चारा, साफ-सफाई और उपचार समेत अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले पशुओं के उपचार और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ऐसे गोवंशों को नियमित दवा और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने गौशाला में मृत गोवंशों के पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने भूसे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला में टिनशेड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में गोवंशों की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    10 hrs ago
  • दियोरिया से तबादले के बाद अमित शर्मा की पुलिसिंग को याद कर रही जनता
    1
    दियोरिया से तबादले के बाद अमित शर्मा की पुलिसिंग को याद कर रही जनता
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भोजीपुरा पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार भोजीपुरा पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर की रात उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बडू अंडरपास से करीब 50 मीटर दूर साइड रोड पर बिलवा चौकी की ओर एक युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान इमरान पुत्र स्व. जादवर, निवासी ग्राम बडू, थाना भोजीपुरा, बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में थाना भोजीपुरा में मु0अ0सं0 781/2026, धारा 9/25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तमंचा और कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था।
    2
    भोजीपुरा पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

भोजीपुरा पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर की रात उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बडू अंडरपास से करीब 50 मीटर दूर साइड रोड पर बिलवा चौकी की ओर एक युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान इमरान पुत्र स्व. जादवर, निवासी ग्राम बडू, थाना भोजीपुरा, बरेली के रूप में हुई। 
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में थाना भोजीपुरा में मु0अ0सं0 781/2026, धारा 9/25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तमंचा और कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • धर्म और जातियों को साथ लेकर चलेगी अखंड भारत उत्थान पार्टी: सावन कुमार दुबे। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा—पार्टी में सभी वर्गों के लोगों का स्वागत अलीगढ़। अखंड भारत उत्थान पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सावन कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और देशहित की भावना को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। सावन कुमार दुबे ने कहा कि अखंड भारत उत्थान पार्टी में सभी धर्मों और जातियों के लोगों का स्वागत है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। सावन कुमार दुबे प्रदेश संगठन मंत्री अखंड भारत उत्थान पार्टी
    1
    धर्म और जातियों को साथ लेकर चलेगी अखंड भारत उत्थान पार्टी: सावन कुमार दुबे।

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा—पार्टी में सभी वर्गों के लोगों का स्वागत
अलीगढ़। अखंड भारत उत्थान पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सावन कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और देशहित की भावना को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।
सावन कुमार दुबे ने कहा कि अखंड भारत उत्थान पार्टी में सभी धर्मों और जातियों के लोगों का स्वागत है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।
 सावन कुमार दुबे
प्रदेश संगठन मंत्री
अखंड भारत उत्थान पार्टी
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जंगल के बैरियर से निकल रही जंगली लकड़ी, निगरानी करने वालों पर ही उठे रहे सवाल। बीसलपुर। पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व दियोरिया रेंज का सोसल मीडिया पर जंगल से साईकिल से लकडी लाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंगल के बैरियर से लगातार जंगली लकड़ी बाहर निकल रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बैरियर का काम जंगल से लकड़ी की अवैध निकासी पर रोक लगाना है, ठीक बहीं उसी रास्ते से लकड़ियां आखिर बाहर कैसे पहुंच रही हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के दावों पर भरोसा करें तो जंगल की रखवाली करने वाले ही अपनी निगरानी में साइकिलों के बाहर निकलने दे रहे है। दियोरिया जंगल से लगातार साइकिलों पर लकड़ी निकाले जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल में सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं कुछ सूत्र प्रति साइकिल रुपये वसूले जाने का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत है तो इसकी बाकायदा एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी क्यों नहीं दिखाई देती। सबसे गंभीर सवाल वन क्षेत्र के बैरियर को लेकर है। बताया जा रहा है कि लकड़ी लदी साइकिलें बैरियर से ही होकर गुजरती हैं। यदि वहां जांच और पूछताछ की व्यवस्था है तो फिर लगातार लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला कैसे जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जंगल की हरियाली पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। अब निगाहें वन विभाग के अधिकारियों पर हैं कि वे इन आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या नहीं।
    2
    जंगल के बैरियर से निकल रही जंगली लकड़ी, निगरानी करने वालों पर ही उठे रहे सवाल।
बीसलपुर। पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व दियोरिया रेंज का सोसल मीडिया पर जंगल से साईकिल से लकडी लाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंगल के बैरियर से लगातार जंगली लकड़ी बाहर निकल रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बैरियर का काम जंगल से लकड़ी की अवैध निकासी पर रोक लगाना है, ठीक बहीं उसी रास्ते से लकड़ियां आखिर बाहर कैसे पहुंच रही हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के दावों पर भरोसा करें तो जंगल की रखवाली करने वाले ही अपनी निगरानी में साइकिलों के बाहर निकलने दे रहे है। 
दियोरिया जंगल से लगातार साइकिलों पर लकड़ी निकाले जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल में सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं कुछ सूत्र प्रति साइकिल रुपये वसूले जाने का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत है तो इसकी बाकायदा एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी क्यों नहीं दिखाई देती। सबसे गंभीर सवाल वन क्षेत्र के बैरियर को लेकर है। बताया जा रहा है कि लकड़ी लदी साइकिलें बैरियर से ही होकर गुजरती हैं। यदि वहां जांच और पूछताछ की व्यवस्था है तो फिर लगातार लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला कैसे जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जंगल की हरियाली पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। अब निगाहें वन विभाग के अधिकारियों पर हैं कि वे इन आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या नहीं।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। Welcome, Aashiqui, Hera Pheri, Gadar: Ek Prem Katha और Jodi No. 1 जैसी फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। हिंदी सिनेमा और टीवी में दशकों तक सक्रिय रहे मुश्ताक खान अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने India Today को उनके निधन की पुष्टि की है। अभिनेता का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. #MushtaqKhan #RIPMushtaqKhan #Bollywood #BollywoodActor | #AajTakSocial| #ATCreative| #SadNews [Mushtaq Khan, Mushtaq Khan Death, Bollywood Actor, Welcome Actor, Bollywood News, Actor Death,Mushtaq Khan News]
    1
    दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया 
दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। Welcome, Aashiqui, Hera Pheri, Gadar: Ek Prem Katha और Jodi No. 1 जैसी फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। हिंदी सिनेमा और टीवी में दशकों तक सक्रिय रहे मुश्ताक खान अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने India Today को उनके निधन की पुष्टि की है। अभिनेता का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. #MushtaqKhan #RIPMushtaqKhan #Bollywood #BollywoodActor | #AajTakSocial| #ATCreative| #SadNews [Mushtaq Khan, Mushtaq Khan Death, Bollywood Actor, Welcome Actor, Bollywood News, Actor Death,Mushtaq Khan News]
    user_Rj_25_Update
    Rj_25_Update
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.