*चितभवन में धनगर समाज उत्थान समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न* इटावा:-चितभवन में धनगर समाज उत्थान समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों और उनके समाज के प्रति योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवेश गड़रिया (सिंगर), पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास और अंगूरी पाल मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज की एकता, शिक्षा और विकास पर जोर दिया तथा अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक सहदेव डीलर, शिवम धनगर और योगेन्द्र धनगर और संचालनकर्ता विपिन , छोटे उर्फ रामचंद्र,धर्मवीर उर्फ मनकु रहे। वहीं स्वागत कर्ताओं में रवि प्रकाश धनगर (प्रदेश महामंत्री), कुलदीप धनगर, शिवम धनगर और मनीष धनगर ने अतिथियों और समाज के लोगों का स्वागत किया।समारोह में सैकड़ों की संख्या में धनगर समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान समाज की अध्यक्षता में स्थानीय विकास से जुड़ी मांगें भी रखी गईं। इनमें प्रतीक्षालय, अहिल्याबाई चौराहा और अहिल्याबाई पार्क के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों और समाज के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया।

- अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।1
- Post by Rohit Kumar4
- इटावा। जनपद के ऊसराहार क्षेत्र में कथित रूप से संचालित अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई न होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र में कई क्लीनिक बिना मान्यता के संचालित होने की चर्चाएं हैं, लेकिन अब तक उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत कुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों या क्लीनिकों से रिश्वत नहीं मिलती, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, जबकि अन्य को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के समक्ष रखी जाएगी और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रशांत कुमार यादव ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर फर्जी डिग्री से संचालित हो रहे थे और वहां लिंग परीक्षण जैसे गंभीर मामलों की शिकायतें भी सामने आईं थीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ समय पहले एक सेंटर फर्जी डिग्री के आधार पर संचालित होता पाया गया था, लेकिन उसके खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया और न ही सख्त कार्रवाई की गई। आरोप है कि बाद में दूसरी डिग्री लगाकर सेंटर को दोबारा संचालित करा दिया गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. सतेंद्र यादव ने क्षेत्र के कुछ अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच कर जुर्माना लगाया था, जिसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. सतेंद्र यादव ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोई क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 29 अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) से एक 14 वर्षीय किशोर के घर से नाराज होकर चले जाने का मामला सामने आया है। पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस से किशोर की तलाश कर उसे सकुशल वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) निवासी चरन सिंह उर्फ पहलवान जो गांव में टेंट हाउस का काम करते हैं ने कोतवाली औरैया में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आयुष राजपूत (उम्र करीब 14 वर्ष, रंग गोरा) हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पिता के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026, शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बेटे को मोबाइल फोन चलाने से मना कर दिया था और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी, क्योंकि उसकी हाईस्कूल की परीक्षा थी। बताया गया कि इसी बात से नाराज होकर आयुष घर से निकल गया। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद पिता और परिवार के अन्य लोगों ने रिश्तेदारों व आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हार कर पिता चरन सिंह ने कोतवाली औरैया पहुंचकर लिखित तहरीर देकर अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे तलाश कर सकुशल उनके सुपुर्द किए जाने की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।1
- Post by Rohit Kumar1