logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ताजा अपडेट औरैया -* *गेहूं के खड़े खेत में भीषण आग से किसानों को भारी नुकसान* *जिले के अयाना थाना क्षेत्र में कस्बा जाना-मनसुखपुर के बीच खेतों में लगी आग* *सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू* *करीब 3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख* *ग्रामीणों ने दमकल टीम पर देर से पहुंचने का लगाया आरोप* *CFO तेजवीर सिंह बोले गलत नंबर लगने से हुई देरी, सही नंबर कराया गया नोट*

1 hr ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*ताजा अपडेट औरैया -* *गेहूं के खड़े खेत में भीषण आग से किसानों को भारी नुकसान* *जिले के अयाना थाना क्षेत्र में कस्बा जाना-मनसुखपुर के बीच खेतों में लगी आग* *सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू* *करीब 3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख* *ग्रामीणों ने दमकल टीम पर देर से पहुंचने का लगाया आरोप* *CFO तेजवीर सिंह बोले गलत नंबर लगने से हुई देरी, सही नंबर कराया गया नोट*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहाँ दिबियापुर पुलिस और स्वाट टीम ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण किया है। रविवार तड़के हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। *बाइट,,, अभिषेक भारती एसपी, औरैया*
    3
    औरैया जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहाँ दिबियापुर पुलिस और स्वाट टीम ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण किया है। रविवार तड़के हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं।
*बाइट,,, अभिषेक भारती एसपी, औरैया*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा* जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा*
जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • औरैया। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यह उत्सव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।स्थान-स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शहर के भूतेश्वर मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। वहीं यात्रा में यूजीसी का मुद्दा भी उठाया गया।
    2
    औरैया। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यह उत्सव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।स्थान-स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शहर के भूतेश्वर मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया।
वहीं यात्रा में यूजीसी का मुद्दा भी उठाया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सजे-धजे रथों, झांकियों और बैंड-बाजों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में भगवान परशुराम का भव्य और आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हजारों की संख्या में विप्र समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय-जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्राह्मण स्वाभिमान के प्रमुख चेहरे, ग्वालियर हाईकोर्ट बार के पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष एवं यूजीसी कानून विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट की उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे भी इस आयोजन में शामिल हुए। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। खासतौर पर समाजवादी नेता लालजी शुक्ला द्वारा समर्थकों के साथ किया गया स्वागत चर्चा का केंद्र बना रहा। नगर पालिका परिषद के सामने अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, राजमणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। युवाओं की भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। आशीष चौबे उर्फ सिंटू भैया, आदर्श चतुर्वेदी उर्फ लकी, शिवगोपाल दुबे, अंकुर त्रिपाठी, रजत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समापन पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दे गया।
    4
    औरैया। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सजे-धजे रथों, झांकियों और बैंड-बाजों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में भगवान परशुराम का भव्य और आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हजारों की संख्या में विप्र समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय-जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्राह्मण स्वाभिमान के प्रमुख चेहरे, ग्वालियर हाईकोर्ट बार के पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष एवं यूजीसी कानून विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट की उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे भी इस आयोजन में शामिल हुए। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। खासतौर पर समाजवादी नेता लालजी शुक्ला द्वारा समर्थकों के साथ किया गया स्वागत चर्चा का केंद्र बना रहा। नगर पालिका परिषद के सामने अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, राजमणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। युवाओं की भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। आशीष चौबे उर्फ सिंटू भैया, आदर्श चतुर्वेदी उर्फ लकी, शिवगोपाल दुबे, अंकुर त्रिपाठी, रजत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समापन पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दे गया।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के गांव जुआ में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अलका ने घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले को लेन देन के विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी अलका ने बताया की मेरे पति प्रदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामआसरे मुर्गा मीट बेचने का काम करते थे, वह बल्लापुर में दुकान किए हुए थे। गांव जुआ निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था और कुछ पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली अपने दो साथियों के साथ बल्लापुर स्थित दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वह शाम को पांच बजे घर आया जहा पर उसकी हालत खराब हो गई।परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिवार में दो बड़े भाई सुशील कुमार व अवनीश, बहन सीता व रीता,पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।
    1
    थाना क्षेत्र के गांव जुआ में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अलका ने घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले को लेन देन के विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पत्नी अलका ने बताया की मेरे पति प्रदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामआसरे मुर्गा मीट बेचने का काम करते थे, वह बल्लापुर में दुकान किए हुए थे। गांव जुआ निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था और कुछ पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली अपने दो साथियों के साथ बल्लापुर स्थित दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वह शाम को पांच बजे घर आया जहा पर उसकी हालत खराब हो गई।परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिवार में दो बड़े भाई सुशील कुमार व अवनीश, बहन सीता व रीता,पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • परशुराम जन्मोत्सव पर आज होंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्वजातीय लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला ने शनिवार की सांय जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 19 अप्रैल को कस्बे के रामलीला मैदान बेला रोड स्थित चुनचुक मेमोरियल इंटर नेशनल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ विधिवत शुरुआत होगी। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ जनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष रूप से यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर विचार-विमर्श होगा। समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, अवधेश द्विवेदी, विनय तिवारी, छुन्नू तिवारी, पंकज द्विवेदी, धीरू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
    1
    परशुराम जन्मोत्सव पर आज होंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्वजातीय लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला ने शनिवार की सांय जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 19 अप्रैल को कस्बे के रामलीला मैदान बेला रोड स्थित चुनचुक मेमोरियल इंटर नेशनल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ विधिवत शुरुआत होगी। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ जनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष रूप से यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर विचार-विमर्श होगा। समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, अवधेश द्विवेदी, विनय तिवारी, छुन्नू तिवारी, पंकज द्विवेदी, धीरू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *औरैया:जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र व फफूंद थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग,35 बीघा खेती जलकर राख।*
    1
    *औरैया:जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र व फफूंद थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग,35 बीघा खेती जलकर राख।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.