Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतरंगी जहानाबादी (public news)
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Bihari Sharma B.P.S1
- Post by Raushan yadav1
- पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित सीढ़ी घाट पर गुरुवार की शाम पुनपुन नदी में डूबने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना अंतर्गत बाजिदपुर मुरादपुर (लोहंडा का टोला) निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र शत्रुघ्न पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न पासवान वर्तमान में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में किराए के मकान में रहता था। वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपने ससुर सुलिंद्र पासवान के घर डुमरी आया था। गुरुवार की शाम वह शौच के लिए पुनपुन नदी के किनारे स्थित डुमरी सीढ़ी घाट पर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई। हादसे की सूचना तुरंत फतुहा पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुँचा और काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शत्रुघ्न के शव को पुनपुन नदी से बाहर निकाला। जैसे ही शव बाहर आया, घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही इस संदर्भ में फतुहा थाना अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बचाव दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- Post by KAMLESHKUMAR1
- Post by CWNEWS1
- क्या बिहार में पंचायती चुनाव पार्टी बेश पर होना चाहिए ? 1️⃣ गांव में राजनीतिक झगड़े बढ़ सकते हैं 2️⃣ विकास के बजाय पार्टी राजनीति 3️⃣ गरीब और स्वतंत्र उम्मीदवार कमजोर पड़ेंगे 4️⃣ पंचायत की स्वतंत्रता कम हो सकती है गांव में राजनीतिक गुटबाजी और झगड़े बढ़ सकते हैं1
- राजधानी पटना से बिल्कुल सटे जेठुली गांव के पास, पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे का यह नजारा देखिए। सालों से यहां की सड़क पानी में डूबी है और दोनों लेन बुरी तरह बाधित हैं। यह जो आप देख रहे हैं, यह कोई नाला नहीं बल्कि हाईवे की मुख्य सड़क है। हालात इतने खराब हैं कि बाइक सवार नाले की पतली स्लैब पर जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं, वहीं बड़ी गाड़ियां इसी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क के नीचे कहीं-कहीं छिपे गड्ढे किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह रास्ता फोरलेन में तब्दील होगा, लेकिन सवाल यह है कि उस 'जल्द' के आने से पहले अगर यहां कोई अनहोनी हो गई, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? दीदारगंज मरीन ड्राइव और कच्ची दरगाह सिक्स-लेन को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग, आज संत जोसेफ स्कूल के ठीक सामने नरक बना हुआ है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ड्यूटी जाने वाले लोगों की मुश्किलों का अंत कब होगा?1
- Post by KAMLESHKUMAR1
- Post by N BHARAT NEWS 3651