मेले में पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता, आस्तिक बाबा के दरबार में गूंजा जयकारा (हैरिग्टनगंज, अयोध्या) आस्तिक बाबा के वार्षिक मेले के दौरान आज बुधवार को धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। भाजपा के कद्दावर नेता एवं बृजभूषण मणि इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ‘सल्ले भइया’ अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आस्तिक बाबा के दरबार पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। देवेन्द्र मणि त्रिपाठी के मंदिर पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक बाबा के दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस दौरान आस्तिक बाबा के पुजारी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं फूल-माला भेंटकर सम्मानित किया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भाजपा नेता ने कहा कि आस्तिक बाबा का दरबार क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी हमारी लोक परंपराओं और धार्मिक विरासत की मजबूती को दर्शाती है। साथ ही साथ उन्होंने मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ आयोजन में सहभागिता की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी, मंडल महामंत्री पवन तिवारी, अभिषेक पाठक, बलदेव तिवारी, मानवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ पुत्तीलाल, प्रकाश गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गौरतलब है कि आस्तिक बाबा का मेला क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल का भी प्रमुख केंद्र माना जाता है। मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौजूदगी ने आयोजन को और चर्चित बना दिया। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी से पूरे कार्यक्रम में उत्साह नजर आया। पूजा-अर्चना के बाद देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए लोगों ने भी सहयोग की अपील की आस्तिक बाबा के दरबार में भाजपा नेता का यह धार्मिक दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समर्थकों ने इसे आस्था और जनसरोकार से जुड़ा अवसर बताया, जबकि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भक्ति और मेले का माहौल बना रहा। ब्यूरो रिपोर्ट
मेले में पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता, आस्तिक बाबा के दरबार में गूंजा जयकारा (हैरिग्टनगंज, अयोध्या) आस्तिक बाबा के वार्षिक मेले के दौरान आज बुधवार को धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। भाजपा के कद्दावर नेता एवं बृजभूषण मणि इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ‘सल्ले भइया’ अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आस्तिक बाबा के दरबार पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। देवेन्द्र मणि त्रिपाठी के मंदिर पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया मंदिर परिसर में उन्होंने
श्रद्धापूर्वक बाबा के दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस दौरान आस्तिक बाबा के पुजारी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं फूल-माला भेंटकर सम्मानित किया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भाजपा नेता ने कहा कि आस्तिक बाबा का दरबार क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी हमारी लोक परंपराओं और धार्मिक विरासत की मजबूती को दर्शाती है। साथ ही साथ उन्होंने मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ आयोजन में सहभागिता
की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी, मंडल महामंत्री पवन तिवारी, अभिषेक पाठक, बलदेव तिवारी, मानवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ पुत्तीलाल, प्रकाश गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गौरतलब है कि आस्तिक बाबा का मेला क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल का भी प्रमुख केंद्र माना जाता है। मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौजूदगी ने आयोजन को और चर्चित बना दिया। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं भाजपा
कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी से पूरे कार्यक्रम में उत्साह नजर आया। पूजा-अर्चना के बाद देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए लोगों ने भी सहयोग की अपील की आस्तिक बाबा के दरबार में भाजपा नेता का यह धार्मिक दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समर्थकों ने इसे आस्था और जनसरोकार से जुड़ा अवसर बताया, जबकि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भक्ति और मेले का माहौल बना रहा। ब्यूरो रिपोर्ट
- बाढ़ के सैलाब में बहते-बहते बैराज तक पहुंचे 5 हाथी, नन्ही हथिनी पर मंडराया खतरा; बैराज ने ऐसे बचाई जान! बाढ़ के सैलाब में बहते-बहते बैराज तक पहुंचे 5 हाथी, नन्ही हथिनी पर मंडराया खतरा; बैराज ने ऐसे बचाई जान! #NepalFlood #NepalFlood2026 #Elephants #ElephantRescue #ElephantHerd #Flood #NepalNews #NepalFloodNews #Barrage #Wildlife #WildlifeRescue #ElephantVideo #ViralVideo #ViralNews #FloodVideo #नेपालबाढ़ #हाथियोंकाझुंड #हाथीरेस्क्यू #जलप्रलय #वायरलवीडियो #नेपालन्यूज़ #बाढ़ #वन्यजीव #BreakingNews #LatestNews1
- बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड परशुरामपुर अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बस्ती ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फैजुल्ला शाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया और अमन, शांति एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस धार्मिक जुलूस में हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिठौरा, जोगापुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे रास्ते लोगों में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जुलूस का नेतृत्व शाहिद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग एवं पत्रकार रविकांत आर्य ने किया। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया। वहीं, जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कुल मिलाकर, परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद गांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।1
- निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।1
- घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है। अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।1
- जुलूस -ए- मुहम्मदी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मनाया गया डा दिनेश तिवारी अयोध्या तहसील क्षेत्र बीकापुर में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। जुलूस की फोटो1
- थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।1
- श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।1
- Nepal Flood 2026: तिब्बत से नेपाल तक जलप्रलय! आखिर क्यों हुई केदारनाथ जैसी तबाही? नेपाल में बाढ़ की तबाही! तिब्बत से हिमालय तक बढ़ा खतरा, भोटे कोशी-त्रिशूली नदियों में उफान; 13 जवान लापता Nepal Flood 2026: तिब्बत से नेपाल तक जलप्रलय! ग्लेशियर पिघलने और GLOF ने बढ़ाई हिमालयी तबाही की चिंता #NepalFlood #NepalDisaster #GlacierMelting #Tibet #BhoteKoshi #TrishuliRiver #GLOF #climatechange #Himalayas #HimalayanDisaster #Uttarakhand #Kedarnath #Glacier #FloodNews #ClimateCrisis #climatechange #profnavinjuyal #navinjuyal #nepal #nepalflood2026 #nepaldisaster नेपाल बाढ़ 2026, नेपाल फ्लड, नेपाल आपदा, तिब्बत ग्लेशियर, ग्लेशियर पिघलना, हिमालय में बाढ़, GLOF, ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड, भोटे कोशी नदी, त्रिशूली नदी, रसुवा बाढ़, नेपाल न्यूज, नेपाल फ्लड न्यूज, हिमालयी आपदा, जलवायु परिवर्तन, Climate Change, Glacier Melting, Tibet Flood, Nepal Disaster, Himalayan Flood, Himalayan Climate Change, Uttarakhand Disaster, केदारनाथ आपदा, उत्तराखंड बाढ़, हिमालय ग्लेशियर, ग्लेशियर झील, पर्यावरण संकट, Climate Crisis, Nepal Flood 2026, Nepal Disaster 2026, Flood News, हिमालयी क्षेत्र, नेपाल ताजा खबर का पार्ट 111