logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झांसा देकर 2 महीने तक किया यौन शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामकृष्ण कुमार उर्फ टुनटुन साव का पुत्र आकाशदीप गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग करने का मामला सामने आया है। उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण किया और अंत में शादी करने से इनकार करने लगा। जिसके बाद युवती ने युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने बताया कि युवक युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया था। दिल्ली में दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और तीन-चार महीने के बाद जब शादी की बात सामने आई तो युवक बहाने बनाने लगा तो युवती के परिजनों ने जब युवती की शादी कहीं और तय करने की कोशिश की तो युवक ने युवती के रिश्तेदारों को पुराने फोटो वीडियो भेज कर तीन रिश्ते कटवा दिया। पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग से उपजे तनाव के कारण उसकी छोटी बहन ने कुछ दिनों पूर्व आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को जब युवती और उसके परिजन युवक के घर बहादुरपुर पहुंचे समझौता करने तो युवक और उसकी मां ने शादी से इनकार करते हुए युवती के मां के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद पीड़ित युवती ने सहायता के लिए डायल 112 टीम को कॉल कर बुलाई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी युवक आकाशदीप को गिरफ्तार कर थाने को सौंप दिया। पीड़ित युवती ने थाने को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

3 hrs ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
3 hrs ago
8f7caf29-4783-42dc-ad12-c14dfb0d9eed

शादी का झांसा देकर 2 महीने तक किया यौन शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामकृष्ण कुमार उर्फ टुनटुन साव का पुत्र आकाशदीप गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग करने का मामला सामने आया है। उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण किया और अंत में शादी करने से इनकार करने लगा। जिसके बाद युवती ने युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने बताया कि युवक युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया था। दिल्ली में दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और तीन-चार महीने के बाद जब शादी की बात सामने आई तो युवक बहाने बनाने लगा तो युवती के परिजनों ने जब युवती की शादी कहीं और तय करने की कोशिश की तो युवक ने युवती के रिश्तेदारों को पुराने फोटो वीडियो भेज कर तीन रिश्ते कटवा दिया। पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग से उपजे तनाव के कारण उसकी छोटी बहन ने कुछ दिनों पूर्व आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को जब युवती और उसके परिजन युवक के घर बहादुरपुर पहुंचे समझौता करने तो युवक और उसकी मां ने शादी से इनकार करते हुए युवती के मां के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद पीड़ित युवती ने सहायता के लिए डायल 112 टीम को कॉल कर बुलाई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी युवक आकाशदीप को गिरफ्तार कर थाने को सौंप दिया। पीड़ित युवती ने थाने को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    1
    बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल
    1
    क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल
क्लोरोफिल स्कूल में मदर्स डे की धूम , बच्चों ने गतिविधियों से जीता दिल
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house Koderma, Jharkhand•
    15 min ago
  • थाली थाना के एक गांव मे महादलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार महादलित युवती से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार, नवादा/गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महादलित युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाली थाना में आवेदन दिया है। घटना 7 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके दो घर हैं जिनके बीच एक छोटा नदी पड़ता है। युवती ने बताया कि वह खाना खाने के बाद दूसरे घर में सोने जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसका मुंह बंद कर उसे घसीटते हुए नदी की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके गाल पर दांत से काट लिया गया। पीड़िता के अनुसार, किसी तरह उसने अपना मुंह छुड़ाकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव और परिवार के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर विधायक प्रतिनिधि सह बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल मेहता से मिली और उचित न्याय की गुहार लगाई। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनील मेहता ने पीड़िता की बातो को सुनकर उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मामले मे थानाध्यक्ष दिपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। यह जानकारी सोमवार 5 बजे प्राप्त हुई
    1
    थाली थाना के एक गांव मे महादलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार 
महादलित युवती से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार, 
नवादा/गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महादलित युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाली थाना में आवेदन दिया है।
घटना 7 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके दो घर हैं जिनके बीच एक छोटा नदी पड़ता है। युवती ने बताया कि वह खाना खाने के बाद दूसरे घर में सोने जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसका मुंह बंद कर उसे घसीटते हुए नदी की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके गाल पर दांत से काट लिया गया।
पीड़िता के अनुसार, किसी तरह उसने अपना मुंह छुड़ाकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव और परिवार के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर विधायक प्रतिनिधि सह बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल मेहता से मिली और उचित न्याय की गुहार लगाई।
वहीं विधायक प्रतिनिधि अनील मेहता ने पीड़िता की बातो को सुनकर उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मामले मे थानाध्यक्ष दिपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, 
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
यह जानकारी सोमवार 5 बजे प्राप्त हुई
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके। श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    1
    कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके।
श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'स्वस्थ बालिका, सशक्त कल' विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल ने 200 से अधिक छात्राओं को किशोरावस्था के बदलावों, मासिक धर्म स्वच्छता और एनीमिया से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर किया गया, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया।
    1
    झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'स्वस्थ बालिका, सशक्त कल' विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल ने 200 से अधिक छात्राओं को किशोरावस्था के बदलावों, मासिक धर्म स्वच्छता और एनीमिया से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर किया गया, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।
    1
    गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।
    user_Raushan Gupta
    Raushan Gupta
    Local News Reporter गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    1
    नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.