श्रेया ठाकुर की उपलब्धि पर विधायक ने दी बधाई, कहा—हमारे क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान सुजानपुर सुजानपुर क्षेत्र की होनहार बेटी श्रेया ठाकुर द्वारा मिस इंडिया 2026 में टॉप-8 में स्थान बनाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस शानदार उपलब्धि पर विधायक ने श्रेया ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने अपने संदेश में कहा कि श्रेया हमारे गाँव और क्षेत्र की बेटी है, जिसने अपने मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल सुजानपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि श्रेया की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विधायक ने श्रेया ठाकुर के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत सिंह की बड़ी घोषणा की हैं! उन्होंने कहा कि जो पंचायत निर्विरोध चुनी जाएगी, उसे सरकार की ओर से मिलने वाले 10 लाख रुपये के अतिरिक्त, विधायक अपनी विधायक निधि से भी 10 लाख रुपये प्रदान करेंगे। यानी निर्विरोध पंचायत को कुल 20 लाख रुपये का सीधा लाभ मिलेगा और विकास को मिलेगी नई रफ्तार।1
- Post by मुकेश जरियाल1
- Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏1
- कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है1
- mohseen1
- Post by JAI पंडित1
- 7 साल की बच्ची की साथ 11 साल के लड़के ने किया रेप, हिला कर रख देगी हिमाचल के मंडी की ये खबर हिमाचल के मंडी जिले में 7 साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सुंदरनगर में एक 7 वर्षीय बच्ची से रेप की वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। बच्ची के साथ रेप करने का आरोप 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में 11 साल के लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें की पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर 11 साल के लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मां ने दी लिखित शिकायत पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के हो हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया है। वहीं पीड़िता को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका भी मेडिकल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है बताते चले कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दाडला भलेठ की एक महिला रविवार से घर से गायब थी और जिसकी रविवार देर रात को गुमशुदा संबंधी शिकायत सुजानपुर थाना में दर्ज हुई है महिला के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक महिला आयु 35 वर्ष घर से गायब है कहीं चली गई है स्थानीय लोगों ने उसे व्यास नदी के किनारे पर जाते हुए देखा है जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कहीं उसने नदी में चलांग ना लगा दी हो शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौका स्थान का निरीक्षण कर रही है स्थानीय गोताखोरों भी लाये गए हैं जो लगातार नदी में उतरकर जांच पड़ताल का कार्य कर रहे हैं उधर मंगलवार को।भलेठ पंचायत दाड़ला पुंग खड्ड व्यास नदी में मंगलवार को महिला के डूबने की आशंका के चलते ग्रह रक्षा विभाग के ड्राइवर सर्च अभियान के लिए विशेष रूप से पहुंचे हैं यहां कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार ने जानकारी दी महिला के डूबने की आशंका बताई गई है इसके बाद सर्च अभियान लगातार जारी है सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया था अब मंगलवार को पुनः अभियान चलाया जा रहा है1