logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अछल्दा के पुराना अछल्दा में रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर संवाददाता, अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा मोहल्ले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। घर में बच्चों द्वारा रसोई में गैस खुली छोड़ देने से पूरा कमरा गैस से भर गया। जैसे ही महिला खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची और गैस जलाने का प्रयास किया, अचानक आग भड़क उठी। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार पुराना अछल्दा निवासी फिरदोष की पत्नी अरमान गुरुवार शाम करीब 6:05 बजे रसोई में खाना बनाने पहुंची थीं। बताया गया कि इससे पहले बच्चे खेलते समय रसोई में चले गए थे और गैस का नॉब खुला छोड़ दिया था। काफी देर तक गैस रिसाव होने से पूरी रसोई गैस से भर गई थी। महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला का चेहरा, हाथ समेत शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया। महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलसी होने के कारण हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

3 hrs ago
user_विकास गुप्ता, पत्रकार
विकास गुप्ता, पत्रकार
बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अछल्दा के पुराना अछल्दा में रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर रसोई में गैस भरने से महिला झुलसी, हालत गंभीर संवाददाता, अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा मोहल्ले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। घर में बच्चों द्वारा रसोई में गैस खुली छोड़ देने से पूरा कमरा गैस से भर गया। जैसे ही महिला खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची और गैस जलाने का प्रयास किया, अचानक आग भड़क उठी। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार पुराना अछल्दा निवासी फिरदोष की पत्नी अरमान गुरुवार शाम करीब 6:05 बजे रसोई में खाना बनाने पहुंची थीं। बताया गया कि इससे पहले बच्चे खेलते समय रसोई में चले गए थे और गैस का नॉब खुला छोड़ दिया था। काफी देर तक गैस रिसाव होने से पूरी रसोई गैस से भर गई थी। महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला का चेहरा, हाथ समेत शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया। महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलसी होने के कारण हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #औरैया: 15 साल की बेटी ने मां पर घर से निकालने का लगाया आरोप #औरैया: 15 साल की बेटी ने मां पर घर से निकालने का लगाया आरोप #औरैया: बीमा राशि विवाद के बाद परिवार में बढ़ा बवाल, बच्ची पहुंची महिला थाने #दिबियापुर: रोती-बिलखती किशोरी ने मां और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप #AuraiyaNews: 12 बच्चों की मां की तीसरी शादी बनी इलाके में चर्चा का विषय #औरैया: भाभी के साथ थाने पहुंची नाबालिग, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार #UPNews: भाई की मौत के बाद बीमा के पैसों को लेकर खुला पारिवारिक विवाद #औरैया: मां की दूसरी शादी के बाद बेटी भाभी के घर रहने को मजबूर #Breaking: हरराजपुर की कोठी में पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, नाबालिग परेशान #औरैया_महिला_थाना: किशोरी बोली– “हमें सुरक्षा और न्याय चाहिए” #Auraiya: पारिवारिक कलह और बीमा विवाद के बीच नाबालिग ने सुनाई आपबीती
    1
    #औरैया: 15 साल की बेटी ने मां पर घर से निकालने का लगाया आरोप
#औरैया: 15 साल की बेटी ने मां पर घर से निकालने का लगाया आरोप
#औरैया: बीमा राशि विवाद के बाद परिवार में बढ़ा बवाल, बच्ची पहुंची महिला थाने
#दिबियापुर: रोती-बिलखती किशोरी ने मां और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
#AuraiyaNews: 12 बच्चों की मां की तीसरी शादी बनी इलाके में चर्चा का विषय
#औरैया: भाभी के साथ थाने पहुंची नाबालिग, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
#UPNews: भाई की मौत के बाद बीमा के पैसों को लेकर खुला पारिवारिक विवाद
#औरैया: मां की दूसरी शादी के बाद बेटी भाभी के घर रहने को मजबूर
#Breaking: हरराजपुर की कोठी में पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, नाबालिग परेशान
#औरैया_महिला_थाना: किशोरी बोली– “हमें सुरक्षा और न्याय चाहिए”
#Auraiya: पारिवारिक कलह और बीमा विवाद के बीच नाबालिग ने सुनाई आपबीती
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पंचायत घर की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कनौती में ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में फफूंद पुलिस की मौजूदगी में की गई। प्रशासन के अनुसार ग्राम कनौती की गाटा संख्या-7, क्षेत्रफल 0.0850 हेक्टेयर पंचायत घर दर्ज भूमि पर कमलेश, श्रीकृष्ण और हरिकृष्ण निवासी ग्राम कनौती द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कब्जा हटवाकर भूमि को मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाधारकों द्वारा विरोध भी किया गया, जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल ने नियंत्रित कर लिया। कार्रवाई के दौरान तहसील सदर की लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी, चित्रेश प्रताप सहित अन्य राजस्व कर्मी एवं थाना फफूंद का पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि मुक्त कराई गई सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    पंचायत घर की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कनौती में ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में फफूंद पुलिस की मौजूदगी में की गई।
प्रशासन के अनुसार ग्राम कनौती की गाटा संख्या-7, क्षेत्रफल 0.0850 हेक्टेयर पंचायत घर दर्ज भूमि पर कमलेश, श्रीकृष्ण और हरिकृष्ण निवासी ग्राम कनौती द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कब्जा हटवाकर भूमि को मुक्त कराया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाधारकों द्वारा विरोध भी किया गया, जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल ने नियंत्रित कर लिया। कार्रवाई के दौरान तहसील सदर की लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी, चित्रेश प्रताप सहित अन्य राजस्व कर्मी एवं थाना फफूंद का पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रशासन ने बताया कि मुक्त कराई गई सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • yaar OD Diya road kab se band padi hai koi Dhyan nahin de raha hai
    1
    yaar OD Diya road kab se band padi hai koi Dhyan nahin de raha hai
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान की गणना कर आमजन को अधिकाधिक स्वगणना के लिए किया प्रेरित, जिलाधिकारी ने स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान की गणना कर आमजन को अधिकाधिक स्वगणना के लिए किया प्रेरित
    1
    जिलाधिकारी ने स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान की गणना कर आमजन को अधिकाधिक स्वगणना के लिए किया प्रेरित,
जिलाधिकारी ने स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकान की गणना कर आमजन को अधिकाधिक स्वगणना के लिए किया प्रेरित
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक बस रामगंगा नहर में जा गिरी। बस में चालक समेत 21 फैक्ट्री कर्मी सवार थे, जो इस हादसे में मौत के मुँह से बाल-बाल बचे। स्थानीय ग्रामीणों ने फरिश्ता बनकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक बस रामगंगा नहर में जा गिरी। बस में चालक समेत 21 फैक्ट्री कर्मी सवार थे, जो इस हादसे में मौत के मुँह से बाल-बाल बचे। स्थानीय ग्रामीणों ने फरिश्ता बनकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
    user_Ayaz
    Ayaz
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • देश में पहली बार 7 मई से 21 मई 2026 के बीच डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आमजन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए विभिन्न राज्यों और जिलों में अधिकारियों को ग्राम स्तर पर खुली बैठकें व स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल छात्रों, महिला समूहों और कर्मचारियों सहित सभी वर्गों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य रखती है।
    1
    देश में पहली बार 7 मई से 21 मई 2026 के बीच डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आमजन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए विभिन्न राज्यों और जिलों में अधिकारियों को ग्राम स्तर पर खुली बैठकें व स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल छात्रों, महिला समूहों और कर्मचारियों सहित सभी वर्गों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य रखती है।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 90 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन, नगर पालिका बोर्ड बैठक में बजट प्रस्तावों पर चर्चा गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करते हुए करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाएं संचालित किए जाने का खाका प्रस्तुत किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट का प्रारूप सदन के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नगर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। सदन में पालिका नवयुग योजना पर भी चर्चा हुई। नगर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा नगर और विभिन्न वार्डों में स्थित मार्गों के नामकरण के संबंध में भी प्रस्ताव मांगे गए, जिस पर सभासदों ने अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन पर विचार किया गया। अन्य प्रस्तावों पर भी नगर पालिका अध्यक्ष की अनुमति के आधार पर आगे कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर सभासद विजय तोमर, राजेंद्र बाजपेई, छैया त्रिपाठी, विकास कटियार, अनवर, अफसाना बेगम, महक, नामित सभासद विशाल परिहार, आनंद चतुर्वेदी, सुनीता कैथवार, मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गुरुवार की दोपहर 3 बजे नगरपालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि 90 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
    1
    90 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन, नगर पालिका बोर्ड बैठक में बजट प्रस्तावों पर चर्चा
गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करते हुए करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाएं संचालित किए जाने का खाका प्रस्तुत किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट का प्रारूप सदन के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नगर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। सदन में पालिका नवयुग योजना पर भी चर्चा हुई। नगर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा नगर और विभिन्न वार्डों में स्थित मार्गों के नामकरण के संबंध में भी प्रस्ताव मांगे गए, जिस पर सभासदों ने अपने सुझाव रखे।
बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन पर विचार किया गया। अन्य प्रस्तावों पर भी नगर पालिका अध्यक्ष की अनुमति के आधार पर आगे कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
इस अवसर पर सभासद विजय तोमर, राजेंद्र बाजपेई, छैया त्रिपाठी, विकास कटियार, अनवर, अफसाना बेगम, महक, नामित सभासद विशाल परिहार, आनंद चतुर्वेदी, सुनीता कैथवार, मनोज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गुरुवार की दोपहर 3 बजे नगरपालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि 90 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में आज 7 मई से स्वगणना अभियान का शुभारंभ हो गया है। अब आम नागरिक अपने मोबाइल के ज़रिए स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। हालांकि, विभाग ने चेतावनी दी है कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी और OTP किसी अन्य व्यक्ति से साझा न करें।
    2
    उत्तर प्रदेश में आज 7 मई से स्वगणना अभियान का शुभारंभ हो गया है। अब आम नागरिक अपने मोबाइल के ज़रिए स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। हालांकि, विभाग ने चेतावनी दी है कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी और OTP किसी अन्य व्यक्ति से साझा न करें।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया जिले में सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई दिनों से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासी आक्रोशित हैं।
    1
    औरैया जिले में सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई दिनों से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासी आक्रोशित हैं।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Taxi Driver औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.