प्रेमिका के दुपट्टे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – जांच की मांग तेज शाहिद लखाही अंकित संवाद सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झरेखापुर पुलिस चौकी इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रामजीवन (पुत्र राजपाल), निवासी ग्राम कैथाभारी, थाना हरगांव, को ग्राम पंचायत नौनीयार की एक युवती ने 30 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे फोन करके अपने गांव के पश्चिम स्थित तालाब के किनारे बुलाया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक का शव उसी क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव युवती के दुपट्टे से लटका पाया गया, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उनका कहना है कि: शव के पैर जमीन को छू रहे थे, जो फांसी के सामान्य मामलों से अलग स्थिति दर्शाता है। घटनास्थल की स्थिति से प्रतीत होता है कि पहले युवक की हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है परिजनों ने पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट की जांच कराने की मांग की है। उनका मानना है कि इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक को किन परिस्थितियों में बुलाया गया और घटना के पीछे क्या कारण रहे। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह आत्महत्या है या हत्या? क्या युवती की भूमिका संदिग्ध है? अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठा सकती है।

- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: बिहार के मौलाना ने कबूला जुर्म, बहराइच पुलिस ने भेजा जेल बहराइच/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी को बहराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ और कानूनी शिकंजे के आगे पस्त होकर मौलाना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। हालांकि, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है। क्या है पूरा मामला? बीते दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो और कुछ पोस्ट वायरल हुए थे, जिनमें बिहार के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के परिवार, विशेषकर उनकी वृद्ध माताजी के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी से न केवल हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया, बल्कि आम जनमानस में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया। चूंकि टिप्पणी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली और मानहानिकारक थी, इसलिए बहराइच पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मौलाना की लोकेशन ट्रेस की और उसे धर दबोचा। जुर्म का इकबाल और माफीनामा पुलिस कस्टडी में आने के बाद मौलाना सालिम के तेवर ठंडे पड़ गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिसिया पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उससे बड़ी भूल हुई है और उसने आवेश में आकर ऐसी टिप्पणी की थी। मौलाना ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। लेकिन कानून विशेषज्ञों का कहना है कि भावनाओं को भड़काने और विद्वेष फैलाने वाले अपराधों में केवल माफी मांग लेना सजा से बचने का आधार नहीं हो सकता। पुलिस की कार्रवाई और धाराओं का जाल बहराइच पुलिस ने आरोपी मौलाना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार: * धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना। * सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास। * सोशल मीडिया के जरिए वैमनस्य फैलाना। बहराइच पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति या उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जनमानस में आक्रोश लखीमपुर और बहराइच सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन किसी की मां के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। हिंदू संगठनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे "फेसबुकिया विद्वेषियों" पर और भी सख्त लगाम कसी जाए। साइबर सेल की निगरानी तेज इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर विंग अलर्ट मोड पर है। डीजीपी मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी पोस्ट या वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के भड़काऊ वीडियो साझा न करें, वरना उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।1
- शाहिद लखाही अंकित संवाद उत्तर प्रदेश – मुजफ्फरनगर जिले में सनसनीखेज बड़े हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है, एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले हैं, मृतकों में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से गहन जांच की जा रही है⤵️1
- Post by सरोज कुमार त्रिवेदी मीडिया आवाज इंडिया1
- लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है जंगलों में संचालित कच्ची शराब की भाटिया और अवैध शराब की पैकिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस घटना के बाद प्रशासन में हढ़कप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस अखबारी तथा वन विभाग की कार्यशैली पर गम्भीर सवाल उठाए हैं जानकारी के अनुसार निघासन कोतवाली क्षेत्र और लुधौरी वन1
- लखीमपुर खीरी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा के प्रचार-प्रसार को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में पदयात्रा के जनसंपर्क हेतु एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं युवा मोटरसाइकिल सवार भाग लेंगे, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमजन को पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। रैली के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजकों के अनुसार, 2 अप्रैल को निकलने वाली यह कीर्तनमयी पदयात्रा भव्य एवं ऐतिहासिक होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देगा।3
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- शाहिद लखाही अंकित संवाद पति के अफेयर के बारे में पत्नी को पता चल गया बीच बाजार बवाल हो गया . नौबत यह आ गई कि पति को जान बचा भागना पड़ा फिर पत्नी ने बाइक पर कुछ यूं गुस्सा निकला मामला यूपी के बुलंदशहर का है1
- CM साहब... दिल से माफी मांगता हूं... गिरफ्तार होने के बाद बदले मौलाना के तेवर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार हुए मौलाना सलीम, गिरफ्तारी के बाद बोले- सीएम साहब दिल से माफी मांगता हूं. #YogiAdityanath #UttarPradesh1