logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गयाजी के गुरुआ बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार ने यह आदेश बाजार में लगातार लगने वाले सड़क जाम की समस्या को देखते हुए जारी किया है। यह प्रतिबंध सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए बाजार के मुख्य प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। इन स्थानों पर थाना के सिपाही और चौकीदार तैनात किए गए हैं, ताकि भारी वाहनों को निर्धारित समय में बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जा सके। सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। फुटपाथी दुकानदारों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी, जबकि टोटो, टेम्पो और बसों के लिए स्टैंड की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, बाजार में दुकानों के बाहर बांस-बल्ली लगाकर 10 फीट तक किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीओ मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदाम हुसैन, अंचलाधिकारी अतहर जमील और थाना प्रभारी मनेश कुमार ने पहले बाजार का दौरा कर सड़क जाम की स्थिति का जायजा लिया था।

on 2 January
user_Prem Kr. Mishra
Prem Kr. Mishra
Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
on 2 January

गयाजी के गुरुआ बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार ने यह आदेश बाजार में लगातार लगने वाले सड़क जाम की समस्या को देखते हुए जारी किया है। यह प्रतिबंध सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए बाजार के मुख्य प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। इन स्थानों पर थाना के सिपाही और चौकीदार तैनात किए गए हैं, ताकि भारी वाहनों को निर्धारित समय में बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जा सके। सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। फुटपाथी दुकानदारों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी, जबकि टोटो, टेम्पो और बसों के लिए स्टैंड की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, बाजार में दुकानों के बाहर बांस-बल्ली लगाकर 10 फीट तक किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीओ मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदाम हुसैन, अंचलाधिकारी अतहर जमील और थाना प्रभारी मनेश कुमार ने पहले बाजार का दौरा कर सड़क जाम की स्थिति का जायजा लिया था।

  • user_User7136
    User7136
    Belaganj, Gaya
    🤝
    on 6 January
More news from बिहार and nearby areas
  • *हमजापुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा: क्रेटा कार ने टोटो को टक्कर मारी, 6 से अधिक लोग घायल* आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने यात्रियों से भरे दो टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी उपेंद्र मांझी और उनकी पत्नी सुमंती देवी शामिल हैं, जिन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बांकेबाजार थाना क्षेत्र के डोंगिला निवासी कृष्ण पासवान का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। अन्य घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी विशाल कुमार, दीवान बीघा गांव निवासी दानिश अंसारी, शबाना और उनका पुत्र अदनान शामिल हैं । सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण पासवान सहित दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि क्रेटा कार में सवार लोग इलाहाबाद से टाटा जमशेदपुर जा रहे थे। कार में सवार एक महिला को भी हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध आमस थाना के एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया की हम्जापुर मोड़ के पास हुई सड़क हादसे में सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।साथ ही क्रेटा कार और टोटो को जब्त कर थाने लाया गया है।
    1
    *हमजापुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा: क्रेटा कार ने टोटो को टक्कर मारी, 6 से अधिक लोग घायल*
आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने यात्रियों से भरे दो टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी उपेंद्र मांझी और उनकी पत्नी सुमंती देवी शामिल हैं, जिन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बांकेबाजार थाना क्षेत्र के डोंगिला निवासी कृष्ण पासवान का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। अन्य घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी विशाल कुमार, दीवान बीघा गांव निवासी दानिश अंसारी, शबाना और उनका पुत्र अदनान शामिल हैं । सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण पासवान सहित दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि क्रेटा कार में सवार लोग इलाहाबाद से टाटा जमशेदपुर जा रहे थे। कार में सवार एक महिला को भी हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध आमस थाना के एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया की हम्जापुर मोड़ के पास हुई सड़क हादसे में सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।साथ ही क्रेटा कार और टोटो को जब्त कर थाने लाया गया है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • गया शहर के बड़े हनुमान मंदिर नारायणी पुल बाईपास रोड गयाजी के पास हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारा एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    1
    गया शहर के बड़े हनुमान मंदिर नारायणी पुल बाईपास रोड गयाजी के पास हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारा एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    4 hrs ago
  • रफीगंज शहर के किराना पट्टी स्थित नरसिंह स्थान में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशेष सजावट कर भक्ति का माहौल बनाया गया। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। संध्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नरसिंह स्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ सज्जन सिंह, संचालक राज कुमार गुप्ता, धनराज विश्वकर्मा, धीरज सोनी, अमन विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, सत्येंद्र शौंडिक, कुंदन खत्री, अमन शौंडिक सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज शहर के किराना पट्टी स्थित नरसिंह स्थान में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशेष सजावट कर भक्ति का माहौल बनाया गया। पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए।
संध्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नरसिंह स्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ सज्जन सिंह, संचालक राज कुमार गुप्ता, धनराज विश्वकर्मा, धीरज सोनी, अमन विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, सत्येंद्र शौंडिक, कुंदन खत्री, अमन शौंडिक सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया मे ward नो 37 मे बना सडक 6 महीने मे जहाँ तहा टुटा
    1
    गया मे ward नो 37 मे बना सडक 6 महीने मे जहाँ तहा टुटा
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Gandhinagar
    1
    Gandhinagar
    user_Raushankumar
    Raushankumar
    मानपुर, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    15 hrs ago
  • गया जिला के पांच नंबर गेट के पास चलती गाड़ी में अचानक लग गयी आग ड्राइवर के शूज बूझ से बचा सभी का जान। # गया पुलिस एवं आम जनता केसहयोग से पाया गया आग पर काबू।
    1
    गया जिला के पांच नंबर गेट के पास चलती गाड़ी में अचानक लग गयी आग ड्राइवर के शूज बूझ से बचा सभी का जान। 
# गया पुलिस एवं आम जनता केसहयोग से पाया गया आग पर काबू।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाती गांव में जल संकट की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार की संध्या करीब 6:00 बजे चेंव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाती गांव के ग्रामीण महेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने विधायक प्रमोद कुमार सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही उन्हें इस जल संकट से राहत मिलेगी।
    1
    रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाती गांव में जल संकट की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार की संध्या करीब 6:00 बजे चेंव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाती गांव के ग्रामीण महेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने विधायक प्रमोद कुमार सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है।
वहीं विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही उन्हें इस जल संकट से राहत मिलेगी।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.