Shuru
Apke Nagar Ki App…
As Na
More news from बिहार and nearby areas
- पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। स्थानीय विधायक व मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित चंदन चौक का है जहां शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह, प्रमुख सुरेश राय, राम शंकर राय, सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया । इसी दौरान शिवम शो रुम के संचालक के ओर से उन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया इस खास मौके पर विधायक सहित उन सभी अतिथियों ने कहा कि जिस तरह देश में बढ़ती जनसंख्या एवं,बढ़ती महंगाई के साथ साथ पर्यावरण को देखते हुए बैट्री चालित वाहन ही अति आवश्यक है, ताकि प्रदूषण मुक्त भारत बन सकें । इसलिए खासकर कम बजट रखने वाले लोगों की मांग पर पटोरी शहर में शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा शो रुम का शुभारंभ किया गया । ताकि चाहने वाले नागरिक कम बजट के साथ खरीदारी कर सकें। जिसका संचालक शंकर जायसवाल, व शंभू चौधरी ने भी बताया कि आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कम्पनी ने एक पर एक मॉडल एवं अच्छी माइलेज के साथ कम कीमतों में EV स्कूटी और ई रिक्शा उपलब्ध कराई है, ताकि हर वर्ग के लोग भी आसानी से खरीदारी कर सपना साकार कर सकें। आपको बताते चलें कि यह शो रुम शाहपुर पटोरी के चंदन चौक नियर उत्कर्ष बैंक के निकट मौजूद है। इस मौके पर प्रमुख सुरेश राय धर्मबीर कुंवर, कुंदन कुमार, रामशंकर राय, रणधीर कुमार, कुमार देवानंद, सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद अतिथियों ने बैट्री चालित वाहनों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by Lalu Kumar1
- #PrashantKishor #PK #BJP #PKvsBJP #NarendraModi #AmitShah #BiharPolitics #BiharElection #JanSuraaj #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #TrendingNews #PrashantKishor #PK #BJP #PKvsBJP #NarendraModi #AmitShah #BiharPolitics #BiharElection #JanSuraaj #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #TrendingNews1
- पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। हुआ उद्घाटन। पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। स्थानीय विधायक व मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित चंदन चौक का है जहां शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह, प्रमुख सुरेश राय, राम शंकर राय, सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया । इसी दौरान शिवम शो रुम के संचालक के ओर से उन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया इस खास मौके पर विधायक सहित उन सभी अतिथियों ने कहा कि जिस तरह देश में बढ़ती जनसंख्या एवं,बढ़ती महंगाई के साथ साथ पर्यावरण को देखते हुए बैट्री चालित वाहन ही अति आवश्यक है, ताकि प्रदूषण मुक्त भारत बन सकें । इसलिए खासकर कम बजट रखने वाले लोगों की मांग पर पटोरी शहर में शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा शो रुम का शुभारंभ किया गया । ताकि चाहने वाले नागरिक कम बजट के साथ खरीदारी कर सकें। जिसका संचालक शंकर जायसवाल, व शंभू चौधरी ने भी बताया कि आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कम्पनी ने एक पर एक मॉडल एवं अच्छी माइलेज के साथ कम कीमतों में EV स्कूटी और ई रिक्शा उपलब्ध कराई है, ताकि हर वर्ग के लोग भी आसानी से खरीदारी कर सपना साकार कर सकें। आपको बताते चलें कि यह शो रुम शाहपुर पटोरी के चंदन चौक नियर उत्कर्ष बैंक के निकट मौजूद है। इस मौके पर प्रमुख सुरेश राय धर्मबीर कुंवर, कुंदन कुमार, रामशंकर राय, रणधीर कुमार, कुमार देवानंद, सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद अतिथियों ने बैट्री चालित वाहनों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- चेहराकलां मुख्यालय चौक-नहर चौक मार्ग पर जलजमाव से राहगीर परेशान *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, महुआ (वैशाली)। वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय चौक से चेहराकलां नहर चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक चालकों तथा स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति भी खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है और निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक पानी जमा रहता है। सुभाष कुमार सोनी, वकील राय, नागेश्वर पंडित, अरूण पासवान, धीरज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बताया कि पैदल चलने वालों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के भासिंगपुर चौक स्थित संत कबीर आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक रामरूप राय एवं खुशबू कुमारी के संयोजन में सैकड़ों छात्र छात्राएं ने ली नशा मुक्ति का शपथ। समस्तीपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के भसिंगपुर स्थित संत कबीर आश्रम परिसर में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राजीव कुमार आर्य ने की। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक खुशबू कुमारी एवं रामरूप राय ने किया, जबकि संचालन स्वयंसेवक अजय कुमार ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वयंसेवक रामरूप राय ने कहा कि युवा देश और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार, परिवार और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत व्यक्ति को धीरे-धीरे गलत रास्ते की ओर ले जाती है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर पड़ता है। नशे की गिरफ्त में आने के बाद युवा अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं और जीवन में सफलता हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करते हैं। वहीं, स्वयंसेवक अजय कुमार ने शपथ ग्रहण से पूर्व छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करने के साथ-साथ उसके परिवार की खुशियों और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक राजीव कुमार आर्य ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने नशे का सेवन नहीं करने, नशे से हमेशा दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की सामूहिक शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित, जागरूक और संस्कारी युवा ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। समारोह में राजीव कुमार रंजन, विकास कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र पासवान, मदन मोहन तिवारी, राजीव कुमार, संजीव कुमार आर्य, सौरभ कुमार, विक्रम कुमार, मुस्कान कुमारी, अंकिता कुमारी, दुर्गा, अंजलि, सुजीत, सुमन, प्रीति, लाडली, कोमल, मोती, राखी, राधा, शिवानी, रोशनी, आयुषी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।1
- 🚨 प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा! पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप! #PrashantKishor #PatnaSSP #BiharPolitics #BreakingNews #BiharDarpan24 🚨 प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा! पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप! #PrashantKishor #PatnaSSP #BiharPolitics #BreakingNews #BiharDarpan241
- बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह जी ने जनता दरबार महुआ वैशाली बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह जी ने जनता दरबार महुआ वैशाली1