टायर प्लांट का जहर: सेंदड़ा में सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण बोर्ड ने भरे सैंपल सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत सेंदड़ा (ब्यावर), 27 अगस्त। जैतपुरा रोड पर अवैध रूप से संचालित टायरों की राख व कोयले के मिक्सर प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। शिकायतकर्ता विमल धमावत सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, किशनगढ़ की टीम ने शुक्रवार को प्लांट का औचक निरीक्षण किया और सैंपल जब्त किए। वरिष्ठ अभियंता रामस्वरूप चौधरी ने मौके पर पाया कि प्लांट में ईंधन के रूप में प्रतिबंधित पुराने टायरों को धड़ल्ले से जलाया जा रहा है। टायर जलने से निकलने वाले काले घने धुएं में डाइऑक्सिन, फ्यूरान और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे कैंसरकारक तत्व होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह धुआं अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों के कैंसर और त्वचा रोगों का कारण बन सकता है। गांव पर पड़ रहा असर: शिकायतकर्ता विमल धमावत ने बताया कि इस जहरीले धुएं से ग्रामीणों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ व लगातार खांसी की शिकायत है। खेतों में काली राख की परत जमने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। पशुपालकों के अनुसार दूषित चारे के कारण मवेशियों का दूध उत्पादन भी घट रहा है। टायर के धुएं से निकला 'कार्बन ब्लैक' पानी के स्रोतों को भी दूषित कर रहा है। प्रदूषण बोर्ड के अभियंता चौधरी ने बताया, "प्रथम दृष्टया प्लांट बिना पर्यावरण अनुमति के चल रहा है। टायर जलाना एनजीटी द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित है। सैंपल रिपोर्ट आते ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर प्लांट को सीज किया जाएगा और संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा।" ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। मौके पर गोपाल सिंह धमावत, प्रवीण सिंह, कप्तान सिंह, सरदार सिंह, कैलाश सिंह, रविंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
टायर प्लांट का जहर: सेंदड़ा में सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण बोर्ड ने भरे सैंपल सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत सेंदड़ा (ब्यावर), 27 अगस्त। जैतपुरा रोड पर अवैध रूप से संचालित टायरों की राख व कोयले के मिक्सर प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। शिकायतकर्ता विमल धमावत सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, किशनगढ़ की टीम ने शुक्रवार को प्लांट का औचक निरीक्षण किया और सैंपल जब्त किए। वरिष्ठ अभियंता रामस्वरूप चौधरी ने मौके पर पाया कि प्लांट में ईंधन के रूप में प्रतिबंधित पुराने टायरों को धड़ल्ले से जलाया जा रहा है। टायर जलने से निकलने वाले काले घने धुएं में डाइऑक्सिन, फ्यूरान और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे कैंसरकारक तत्व होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह धुआं अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों के कैंसर और त्वचा रोगों का कारण बन सकता है। गांव पर पड़ रहा असर:
शिकायतकर्ता विमल धमावत ने बताया कि इस जहरीले धुएं से ग्रामीणों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ व लगातार खांसी की शिकायत है। खेतों में काली राख की परत जमने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। पशुपालकों के अनुसार दूषित चारे के कारण मवेशियों का दूध उत्पादन भी घट रहा है। टायर के धुएं से निकला 'कार्बन ब्लैक' पानी के स्रोतों को भी दूषित कर रहा है। प्रदूषण बोर्ड के अभियंता चौधरी ने बताया, "प्रथम दृष्टया प्लांट बिना पर्यावरण अनुमति के चल रहा है। टायर जलाना एनजीटी द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित है। सैंपल रिपोर्ट आते ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर प्लांट को सीज किया जाएगा और संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा।" ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। मौके पर गोपाल सिंह धमावत, प्रवीण सिंह, कप्तान सिंह, सरदार सिंह, कैलाश सिंह, रविंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का रूपावास में जोरदार स्वागत रूपावास। राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान शंकर गोरा जी के आज चाडवास मंडल के रूपावास पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गोरा जी का स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 🚩🌹1
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- अर्जुनपुरा में बाइक हादसा, मोतिसा का बाडिया निवासी युवक की मौत, मांगलियावास थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा जागीर में वीएच फार्म हाउस के पास बाइक से गिरकर घायल हुए मोतिसा का बाडिया निवासी नेपाल सिंह की JLN अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने से हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। जांच ASI बाबू लाल कर रहे हैं।1
- रियांबड़ी में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नगर पालिका में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन करीब 65 अभ्यर्थियों ने नामांकन रसीदें कटवाईं। उपखंड प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उपखंड प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने में कोई परेशानी न हो। नगर पालिका कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। इस दौरान उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, डेगाना डिप्टी अजीत पाल सिंह, पादू कलां थाना अधिकारी देवी लाल विश्नोई और नगर पालिका अधिकारी सम्पत राम सहित चुनाव आयोग से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने पुलिस प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रियांबड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों और निर्दलीय संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी दिनों में नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्वाचन आयोग के नियमों और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। रियांबड़ी में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नगर पालिका में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन करीब 65 अभ्यर्थियों ने नामांकन रसीदें कटवाईं। उपखंड प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उपखंड प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने में कोई परेशानी न हो। नगर पालिका कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। इस दौरान उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, डेगाना डिप्टी अजीत पाल सिंह, पादू कलां थाना अधिकारी देवी लाल विश्नोई और नगर पालिका अधिकारी सम्पत राम सहित चुनाव आयोग से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने पुलिस प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रियांबड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों और निर्दलीय संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी दिनों में नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्वाचन आयोग के नियमों और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।1
- निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew1
- #मेड़ता में मीरा महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़1
- स्वीप जागरूकता के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, दिव्यांग बच्चों ने प्रशासन को बांधी राखी ब्यावर, 27 अगस्त 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर द्वारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल, ब्यावर में गुरुवार को स्वीप जागरूकता के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत स्व. श्री सागरमल जी कोशिक 'बाबूजी' के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्र-बहनों ने अपने भाइयों सहित सभी अतिथियों अलग २ प्रशासनिक एव मीडिया कार्यालयो में जा कर कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ब्यावर विशाल जी सोलंकी रहे। अध्यक्षता समाजसेविका प्रतिभा जी मुनोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीप टीम ब्यावर से सुनीता चौधरी, धीरज जैन, हरीश त्रिपाठी, यशपाल शर्मा, पंकज परिहार, राजेश जी सहित संस्था के उप निदेशक शिक्षा रण सिंह चीता उपस्थित रहे। उप निदेशक रण सिंह चीता ने बताया कि संस्था विगत 52 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था को 3000 से अधिक दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इस बार रक्षाबंधन की विशेषता रही कि दक्ष वोकेशनल यूनिट में वयस्क दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित राखियों को जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में बांधा गया। दिव्यांग छात्रों की दो टीमों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण सोनेल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र पारीक एवं राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर व जे-स्काई चैनल कार्यालयों में जाकर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर महोदय ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रशंसा करते हुए संस्थागत गतिविधियों की सराहना की एवं बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी तथा मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस बार संजय स्कूल के 100 से अधिक वयस्क दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विशाल सोलंकी ने कहा कि वयस्क दिव्यांगजन राखी निर्माण के माध्यम से अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और संस्था दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी वयस्क दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में रण सिंह चीता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया ।1
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1