गीडा सर्किल की कमान संभालेंगी सीओ आभा सिंह बांसगांव में पति अनुज सिंह तैनात। गीडा सर्किल की कमान संभालेंगी सीओ आभा सिंह बांसगांव में पति अनुज सिंह तैनात। गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद जनपद में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गीडा सर्किल को नई जिम्मेदारी मिली है। अब गीडा क्षेत्र की कमान क्षेत्राधिकारी आभा सिंह संभालेंगी। आभा सिंह अपने काम को लेकर पहले से ही जिले में पहचान रखती हैं। उन्हें ईमानदार, तेज-तर्रार और प्रभावी कार्यशैली वाली अधिकारी के रूप में जाना जाता है। कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के साथ आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना उनकी कार्यशैली की खासियत मानी जाती है। गीडा जैसे औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र में उनकी तैनाती से क्षेत्र में पुलिसिंग और बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि उनके पति अनुज सिंह वर्तमान में बांसगांव सर्किल के क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जिले में यह दंपति अपनी समर्पित पुलिसिंग और जनसेवा के कारण लगातार चर्चा में रहता है। दोनों अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण और आम लोगों से सीधे संवाद पर जोर देते हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आभा सिंह के अनुभव और कार्यशैली से गीडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नई तैनाती पर संतोष जताया है और उनसे बेहतर समन्वय की अपेक्षा की है।
गीडा सर्किल की कमान संभालेंगी सीओ आभा सिंह बांसगांव में पति अनुज सिंह तैनात। गीडा सर्किल की कमान संभालेंगी सीओ आभा सिंह बांसगांव में पति अनुज सिंह तैनात। गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद जनपद में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गीडा सर्किल को नई जिम्मेदारी मिली है। अब गीडा क्षेत्र की कमान क्षेत्राधिकारी आभा सिंह संभालेंगी। आभा सिंह अपने काम को लेकर पहले से ही जिले में पहचान रखती हैं। उन्हें ईमानदार, तेज-तर्रार और प्रभावी कार्यशैली वाली अधिकारी के रूप में जाना जाता है। कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के साथ आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना उनकी कार्यशैली की खासियत मानी जाती है। गीडा जैसे औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र में उनकी तैनाती से क्षेत्र में पुलिसिंग और बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि उनके पति अनुज सिंह वर्तमान में बांसगांव सर्किल के क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जिले में यह दंपति अपनी समर्पित पुलिसिंग और जनसेवा के कारण लगातार चर्चा में रहता है। दोनों अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण और आम लोगों से सीधे संवाद पर जोर देते हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आभा सिंह के अनुभव और कार्यशैली से गीडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नई तैनाती पर संतोष जताया है और उनसे बेहतर समन्वय की अपेक्षा की है।
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- गोरखपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक वृद्ध की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल गोरखपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक वृद्ध की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल गोरखपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।1
- सहजनवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका यशवंता देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं सहजनवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका यशवंता देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं सहजनवा, गोरखपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवा में शुक्रवार को मुख्य सेविका यशवंता देवी के विदाई अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ऋचा पांडेय ने कहा कि यशवंता देवी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी स्वभाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें कार्य के प्रति दक्ष बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया गया कि यशवंता देवी वर्ष 2019 से बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवा में मुख्य सेविका के रूप में कार्यरत थीं। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और पदोन्नति के बाद मुख्य सेविका बनीं। अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं विभागीय कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। विदाई समारोह के दौरान सीडीपीओ सहित समस्त कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए। भावुक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीडीपीओ ऋचा पांडेय, मुख्य सेविका सरिता यादव, साधना सिंह, प्रियदर्शिनी, पूजा, संजली जायसवाल, कार्यालय सहायक शैलेंद्र, धर्मदेव यादव, बीपीएम अनिल मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा शुक्ला, कंचनपति, रीना यादव, इंदु शुक्ला, मधु सिंह, सावित्री देवी, निर्मला देवी, पद्मावती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। समारोह का समापन यशवंता देवी के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।4
- 'गाली-गलौज से कभी समाधान नहीं निकलता' - PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश | भारत के लिए मिलकर काम करने की अपील1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य... #narandermodi #narendramodi_primeminister1
- गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जिला गोरखपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला** लोक जनशक्ति पार्टी **जिला गोरखपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला** लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री परम आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी सह सांसद आदरणीय श्री अरुण भारती एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव पासवान जी के निर्देशानुसार पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 10 वर्षीय पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष **सौरभ त्रिपाठी** ने किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष **हिमांशु सिंह**, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष **अनुराग तिवारी**, जिला महासचिव **विभास कुमार पासवान**, ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवा **भानु प्रताप मिश्रा**, **अनिल साहनी**, **युवराज**, **विशाल**, **अजय दुबे**, **अतुलेश्वर पांडेय** तथा **श्रवण**संदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी ने मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा तथा हर संभव सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।1