उत्तरीपुरा धान क्रय केंद्र पर डीएम का छापा, लापरवाही उजागर क्रय केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति, जांच समिति गठित बिल्हौर तहसील क्षेत्र में उत्तरीपुरा स्थित नवीन मंडी स्थल में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर सोमवार अपराह्न जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण में किसानों की शिकायतें सही पाई गईं। कई किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से धान बेचने के लिए मंडी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनका धान खरीदा नहीं गया। जबकि मंडी परिसर में खाद्य विभाग द्वारा संचालित उत्तरीपुरा मंडी प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा यूपीएसएस द्वारा संचालित एक क्रय केंद्र स्थापित है। किसानों ने डीएम से की सीधी शिकायत निरीक्षण के दौरान ग्राम मदाराराय गुमानपुर निवासी श्याम बाबू, ग्राम सुजावलपुर निवासी सरोज नारायण त्रिपाठी और ग्राम एइमा निवासी रामपाल ने डीएम से सीधे शिकायत की कि लगातार प्रयास के बावजूद उनका धान नहीं खरीदा जा रहा। क्रय केंद्र प्रभारी जवाब नहीं दे सके डीएम ने उत्तरीपुरा मंडी तृतीय के प्रभारी नीरज मिश्रा और मंडी क्रय केंद्र प्रभारी अमित द्विवेदी से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। किसान श्याम बाबू ने बताया कि वह दिसंबर से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन धान का क्रय नहीं हुआ। विपणन निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए विपणन निरीक्षक नीरज शर्मा के निलंबन हेतु शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। यूपीएसएस केंद्र पर 12 फरवरी के बाद नहीं हुई खरीद अभिलेखों की जांच में सामने आया कि यूपीएसएस केंद्र पर 12 फरवरी के बाद धान की खरीद बंद है, जबकि किसान मंडी में मौजूद रहे। वहीं 14 नवंबर के बाद किसी अधिकारी द्वारा निरीक्षण न किए जाने पर भी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। तीन सदस्यीय जांच समिति गठित धान खरीद की समग्र जांच के लिए एसडीएम बिल्हौर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति में एआरओ सप्लाई और मंडी सचिव को सदस्य बनाया गया है। मंडी में गंदगी, सचिव को फटकार निरीक्षण में मंडी परिसर में गंदगी मिलने पर मंडी सचिव अनिल पांडेय को फटकार लगाई गई। खरीदा गया धान खुले में पड़ा मिला, जिस पर डीएम ने सुरक्षित भंडारण कराने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि किसानों को अनावश्यक दौड़ाने की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तरीपुरा धान क्रय केंद्र पर डीएम का छापा, लापरवाही उजागर क्रय केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति, जांच समिति गठित बिल्हौर तहसील क्षेत्र में उत्तरीपुरा स्थित नवीन मंडी स्थल में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर सोमवार अपराह्न जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण में किसानों की शिकायतें सही पाई गईं। कई किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से धान बेचने के लिए मंडी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनका धान खरीदा नहीं गया। जबकि मंडी परिसर में खाद्य विभाग द्वारा संचालित उत्तरीपुरा मंडी प्रथम, द्वितीय और तृतीय
तथा यूपीएसएस द्वारा संचालित एक क्रय केंद्र स्थापित है। किसानों ने डीएम से की सीधी शिकायत निरीक्षण के दौरान ग्राम मदाराराय गुमानपुर निवासी श्याम बाबू, ग्राम सुजावलपुर निवासी सरोज नारायण त्रिपाठी और ग्राम एइमा निवासी रामपाल ने डीएम से सीधे शिकायत की कि लगातार प्रयास के बावजूद उनका धान नहीं खरीदा जा रहा। क्रय केंद्र प्रभारी जवाब नहीं दे सके डीएम ने उत्तरीपुरा मंडी तृतीय के प्रभारी नीरज मिश्रा और मंडी क्रय केंद्र प्रभारी अमित द्विवेदी से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। किसान श्याम बाबू ने बताया कि वह दिसंबर से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन
धान का क्रय नहीं हुआ। विपणन निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए विपणन निरीक्षक नीरज शर्मा के निलंबन हेतु शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। यूपीएसएस केंद्र पर 12 फरवरी के बाद नहीं हुई खरीद अभिलेखों की जांच में सामने आया कि यूपीएसएस केंद्र पर 12 फरवरी के बाद धान की खरीद बंद है, जबकि किसान मंडी में मौजूद रहे। वहीं 14 नवंबर के बाद किसी अधिकारी द्वारा निरीक्षण न किए जाने पर भी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। तीन सदस्यीय जांच समिति गठित धान खरीद की समग्र जांच के लिए एसडीएम बिल्हौर की अध्यक्षता
में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति में एआरओ सप्लाई और मंडी सचिव को सदस्य बनाया गया है। मंडी में गंदगी, सचिव को फटकार निरीक्षण में मंडी परिसर में गंदगी मिलने पर मंडी सचिव अनिल पांडेय को फटकार लगाई गई। खरीदा गया धान खुले में पड़ा मिला, जिस पर डीएम ने सुरक्षित भंडारण कराने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि किसानों को अनावश्यक दौड़ाने की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- विधायक श्री मनीष रावत जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदन में अपने गौरवशाली इतिहास के लिए दहाड़े और भारतीय जनता पार्टी का दिल से आभार करता हूं क्योंकि जब-जब योगी जी आए हैं तब तक वीडियो का गौरवशाली इतिहास उजागर हुआ है1
- जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- ब्रेकिंग..कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! नकली पुलिस को असली पुलिस ने पकड़ा ,थाना अनवरगंज पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार !! उन्नाव जिले का रहने वाला संजय सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमकर दिखाता था भौकाल अनवरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़कर किया खुलासा पकड़े गए युवक के पास से वर्दी एक लाइटर वाली पिस्टल और कार बरामद हुई बरामद कार का गाड़ी नंबर लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के नाम रजिस्टर्ड है इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी बांसमंडी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक खालिद खान,का.धर्मेंद्र कुमार,का.धर्मेंद्र तिवारी,का.अंकित चौधरी की अहम भूमिका रही3
- दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।*1
- मंधना भौती रिंग रोड का निर्माण के चलते रोड की हुई बुरी हालत जिम्मेदार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है टिकरा से बनी मार्ग है1
- दिल्ली/ लखनऊ: शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यलय संवादडाटा लवकुश की खास रिपोर्ट के साथ UP में एक तरफ योगी सरकर के सख्त निर्देश शोहदो से परेशन लड़कियां आखिर हर तरह पर यमराज क्या कर रहे हैं *गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोचिंग से वापस लौट रही छात्रा को शोहदे ने पीटा* *कोचिंग से लौटते समय तीन छात्रा पर टिप्पणी कर छेड़ रहे थे शोहदे* *छात्राओं ने किया विरोध तो शोहदे ने छात्रा को बेल्ट से जमकर पीटा*1
- कन्नौज प्रशासन ने नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने की पूरी तैयारी की, कन्नौज प्रसाशन ने नकल विहीन वोर्ड परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली है. सुबह से ही पहली पाली के छात्र छात्राये पेपर देने के लिये कन्नौज के अलग अलग स्कूलों मे अपने अपने सेंटर पहुंच रहे है. वही स्कुल मे प्रवेश पर पहले ही चेकिंग की जा रही ही वही छात्र आयुष यादव का कहना है को वो वोर्ड परीक्षा को लेकर प्रश्नन है क्युकी पूरी साल जो पढाई की अब उस पढ़ाई का इम्तिहान है पेपर देने के बाद परिणाम आएंगे वही पुलिस प्रशासन भी जगह जगह पर मैजूद है1
- यूपी,कानपुर रावतपुर गोली कांड से शहर में मची सनसनी !! कारोबार के विवाद के चलते हुआ गोली कांड! आरोपी युवक अभिषेक विश्वकर्मा गिरफ्तार !! घायल युवक सोनू राठौर का हैलेट अस्पताल में इलाज जारी..! परिजनों का रो रोकर बुरा हाल!1