Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा — ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से 📚 पांकी के सतयाडी चौक पर डिजिटल “Goal Coaching Centre” का भव्य उद्घाटन 🎓✨ 💻 कक्षा 8वीं से 12वीं तक सभी विषयों की पढ़ाई, विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ एक ही स्थान पर। डिजिटल बोर्ड, ऐप आधारित पढ़ाई और बेहतर मार्गदर्शन के साथ अब पांकी के छात्र भी अपने सपनों को यहीं से साकार कर सकेंगे 🚀 #GoalCoachingCentre #Panki #Palamu #Jharkhand #Education #DigitalEducation #CoachingCentre #StudentLife #StudySmart #OnlineClasses #OfflineClasses #Success #Future #Learning #IndiaEducation
पंकज प्रसून
अब छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा — ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से 📚 पांकी के सतयाडी चौक पर डिजिटल “Goal Coaching Centre” का भव्य उद्घाटन 🎓✨ 💻 कक्षा 8वीं से 12वीं तक सभी विषयों की पढ़ाई, विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ एक ही स्थान पर। डिजिटल बोर्ड, ऐप आधारित पढ़ाई और बेहतर मार्गदर्शन के साथ अब पांकी के छात्र भी अपने सपनों को यहीं से साकार कर सकेंगे 🚀 #GoalCoachingCentre #Panki #Palamu #Jharkhand #Education #DigitalEducation #CoachingCentre #StudentLife #StudySmart #OnlineClasses #OfflineClasses #Success #Future #Learning #IndiaEducation
More news from Chatra and nearby areas
- प्रतापपुर: प्रखंड के चर्चित पंडित प्रमोद कुमार पांडे ने रामनवमी और छठ पूजा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व शुक्रवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पंडित प्रमोद पांडे के अनुसार, रामनवमी के दिन प्रातःकाल से ही पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रद्धालु झंडा तोलन (ध्वजारोहण) करेंगे और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा की जाएगी। इस दौरान मंदिरों और घरों में विशेष सजावट की जाएगी तथा भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा। उन्होंने आगे बताया कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें भक्त पूरे दिन व्रत रखकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं। पंडित ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण तरीके से पर्व मनाएं तथा धार्मिक परंपराओं का पालन करें।1
- लातेहार में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का एक भव्य उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पर्यावरण संयोजक झारखंड प्रांत के सच्चिदानंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज तेजी से जागृत हो रहा है, और यह जागरण केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है, क्योंकि भारत की संस्कृति और हिंदू जीवन पद्धति में ही शांति, सहिष्णुता और समरसता का संदेश निहित है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में लगभग 8100 कार्यक्रम विभिन्न नामों से आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में लातेहार का यह सम्मेलन भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और अब वह जाग चुका है। जहां हिंदू समाज संगठित नहीं है, वहां उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए एकता और संगठन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विभाग संचालक जानकीनंद जी ने अपने संबोधन में बताया कि एक समय नागपुर जैसे छोटे स्थान से शुरू हुआ संगठन आज देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। संघ की शाखाओं के माध्यम से तैयार हुए स्वयंसेवक आज प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और आईएएस-आईपीएस जैसे उच्च पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। यह संगठन की शक्ति और संस्कार का परिणाम है। जिला संचालक अनिल ठाकुर ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए हिंदू धर्म की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उनके विचारों से प्रभावित होकर उपस्थित जनसमूह ने जयकारों के साथ उत्साह प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजधानी प्रसाद ने कहा कि इस विराट आयोजन के पीछे एक महीने की कड़ी मेहनत है, जिसका परिणाम आज इतने भव्य रूप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इसी प्रकार संगठित रहकर समाज को आगे बढ़ाते रहें। अधिवक्ता राजू रंजन पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेना भी ईश्वर की विशेष कृपा का परिणाम है। लाखों लोगों में से जो यहां उपस्थित हुए हैं, वे वास्तव में सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। इस सम्मेलन में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व संचालक, राजमणि जिला परिषद अध्यक्ष पुनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह , उपाध्यक्ष संतोष रंजन, पूर्व नगर पंचायत सीतामढ़ी तिर्की जिला अध्यक्ष बंसी यादव पंकज सिंह अमलेश सिंह नीतू रानी सुनीता गुप्ता जय सिंह श्याम अग्रवाल संजय तिवारी मोहन प्रसाद रमेश गुप्ता अवध किशोर पांडे अवध किशोर यादव भवन पासवान सतीश कुमार धीरज कुमार सुरेश ठाकुर धर्मेंद्र जायसवाल सत्येंद्र जी दुर्गा प्रसाद दीपक गुप्ता प्रकाश गुप्ता सुनील प्रसाद पप्पू जी धनंजय जी महेश गुप्ता शीला देवी त्रिभुवन पांडे कल्याण कल्याणी पांडे अंजू गुप्ता शीला देवी विमला देवी वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता वीरेंद्र ललित पांडे विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम से पूर्व लातेहार बाजारडाढ स्थित शिव मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें “जय श्री राम” और “हिंदू एकता” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और भविष्य की दिशा का प्रतीक बनकर उभरा।1
- पलामू के छतरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विश्व वानिकी दिवस और सरहुल के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- भगवा ध्वजों से सजा पूरा क्षेत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ओजस्वी भाषणों से गूंजा मैदान संतों के आह्वान पर एकजुटता का संकल्प, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):-प्रखंड मुख्यालय स्थित राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के विशाल खेल मैदान में रविवार को आयोजित विराट हिंदू महा सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सम्पन्न हो गया। इस आयोजन ने न केवल हंटरगंज, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी सनातन चेतना से ओतप्रोत कर दिया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों का जुटान शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जनसैलाब में तब्दील हो गया। सम्मेलन स्थल को भगवा ध्वजों, बैनरों और आकर्षक सजावट से इस प्रकार सजाया गया था कि पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से भरपूर प्रतीत हो रहा था। चारों ओर “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के उद्घोष से माहौल गूंज उठा, जिससे उपस्थित लोगों में एक अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिला। इस भव्य आयोजन की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की कमान संभालने वाले लोजपा नेता सह प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेमचंद सिंह ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पूरे प्रखंड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसका परिणाम इस विशाल भीड़ के रूप में देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग—सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। मंच से वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। सम्मेलन की विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। उनकी प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और परंपरा की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिसने पूरे कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। संघ प्रचारक विद्यानंद सरस्वती ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उपस्थित जनसमूह को हिंदू राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और हमें अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए संगठित रहना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों को जागरूक किया और एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। सभी संगठनों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कई प्रमुख संत, धर्मगुरु एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख झारखंड राजीव कमल बिट्टू, विभाग प्रचारक हजारीबाग आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय मंत्री हिमाचल परिवार रोशन कुमार, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा महाला तथा सुप्रसिद्ध हिंदू धर्मगुरु स्वामी दिव्यानंद जी महाराज व जिला कार्यवाह पंकज कुमार सिंह संयोजक प्रेम कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में आए श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कुल मिलाकर, हंटरगंज में आयोजित यह विराट हिंदू महा सम्मेलन न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामूहिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन भी साबित हुआ। यह आयोजन आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य करेगा।4
- Post by AAM JANATA1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- पांडू रतनाग: क्षेत्र के पीएम श्री स्कूल में बन रहे नए भवन को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका है और कार्य मानकों के अनुसार नहीं हो रहा। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों की मांग: निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो गुणवत्ता की सही निगरानी की जाए दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Hindustan Express News1