logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा होगी विभागीय कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पोषण कन्वर्जेंस समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, छह माह से कम आयु के शिशुओं के कुपोषण प्रबंधन, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुधार की समीक्षा करते हुए विकासखंड दोहरीघाट एवं रतनपुरा की असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि ‘संभव अभियान 6.0’ के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। छह माह से कम आयु के कुपोषित शिशुओं के प्रबंधन की समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर पर चिन्हित गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण की प्रगति का भी आकलन किया गया। इस दौरान विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना, फतेहपुर मंडाव, परदहा एवं रानीपुर की खराब प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक तक अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 50 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था, जिनमें अब तक केवल 14 भवनों का निर्माण पूर्ण हो सका है। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 215 में से 202 केंद्रों पर ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी है। मुख्य विकास अधिकारी ने सक्षम आंगनबाड़ी अभियान के अंतर्गत बाला पेंटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका से संबंधित अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं माताओं के बेहतर पोषण और समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.के. यादव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
761e0eae-07e4-49f4-b74b-6bf9e0f5262b

पोषण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा होगी विभागीय कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पोषण कन्वर्जेंस समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, छह माह से कम आयु के शिशुओं के कुपोषण प्रबंधन, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुधार की समीक्षा करते हुए विकासखंड दोहरीघाट एवं रतनपुरा की असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि ‘संभव अभियान 6.0’ के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। छह माह से कम आयु के कुपोषित शिशुओं के प्रबंधन की समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर पर चिन्हित गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण की प्रगति का भी आकलन किया गया। इस दौरान विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना, फतेहपुर मंडाव, परदहा एवं रानीपुर की खराब प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक तक अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 50 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था, जिनमें अब तक केवल 14 भवनों का निर्माण पूर्ण हो सका है। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 215 में से 202 केंद्रों पर ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी है। मुख्य विकास अधिकारी ने सक्षम आंगनबाड़ी अभियान के अंतर्गत बाला पेंटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका से संबंधित अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं माताओं के बेहतर पोषण और समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.के. यादव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन आम आदमी पार्टी, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ुवा गोदाम से बलिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण, बकवल लिंक रोड का चौड़ीकरण, डुमरांव मार्ग एवं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के समीप सड़क का चौड़ीकरण, पक्की पटरी एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनपद की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा बहरीपुर में हाल ही में बनी सीसी रोड में जलभराव एवं निर्माण संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनपद की जनता को सुरक्षित, चौड़ी और गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन दुर्भाग्य से कई सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त होने लगती हैं, जो विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी करेगी। जिला महासचिव ए.के. सहाय ने कहा कि कसारा मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद आज तक शुरू नहीं कराया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन-जिन सड़कों का बजट स्वीकृत हो चुका है, उनका निर्माण कार्य बिना किसी अनावश्यक विलंब के तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि जनता को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया
    2
    जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बढ़ुवा गोदाम से बलिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण, बकवल लिंक रोड का चौड़ीकरण, डुमरांव मार्ग एवं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के समीप सड़क का चौड़ीकरण, पक्की पटरी एवं सुरक्षा व्यवस्था, जनपद की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा बहरीपुर में हाल ही में बनी सीसी रोड में जलभराव एवं निर्माण संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनपद की जनता को सुरक्षित, चौड़ी और गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन दुर्भाग्य से कई सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त होने लगती हैं, जो विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी करेगी।
जिला महासचिव ए.के. सहाय ने कहा कि कसारा मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद आज तक शुरू नहीं कराया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन-जिन सड़कों का बजट स्वीकृत हो चुका है, उनका निर्माण कार्य बिना किसी अनावश्यक विलंब के तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि जनता को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अधिशासी अभियंता श्री सुदामा प्रसाद ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मऊ की सियासी हलचल: डिजिटल मंच '#बहुजन #की #आवाज' पर उठी शोषितों की मांग; #मऊ #सदर से #अल्ताफ और #मधुबन से #ममता #चन्द्रा की #दावेदारी से बढ़ा पारामऊ (विशेष ब्यूरो):#जनपद #मऊ की #राजनीतिक #सरगर्मियां अब नए डिजिटल युग में प्रवेश कर चुकी हैं। जिस प्रकार देश में 'अमर उजाला' और 'दैनिक भास्कर' जैसे बड़े प्रिंट मीडिया संस्थान जन-जन की आवाज बनते हैं, ठीक उसी तरह मऊ जनपद में सोशल मीडिया पर "बहुजन की आवाज #अब्दुल #रहमान #के #साथ" #फेसबुक पेज दबे-कुचले, शोषित और अल्पसंख्यक समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरा है।इस मंच के जरिए जमीनी हकीकत को उजागर करने में 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री एवं 'मऊ क्रांति' के जिला संवाददाता अब्दुल रहमान इदरीसी की धारदार रिपोर्टिंग और मुख्य भूमिका सामने आ रही है। जिले की राजनीतिक उठापटक और मुख्य दावेदारों पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट नीचे दी जा रही है:बड़ी खबरें एक नजर में:मऊ सदर विधानसभा: समाजवादी पार्टी के कद्दावर चेहरा अल्ताफ अंसारी के नाम की गूंज, सर्वे में सबसे पसंदीदा उम्मीदवार।मधुबन विधानसभा: सपा प्रदेश सचिव ममता चन्द्रा का सघन जनसंपर्क अभियान, महिलाओं और पिछड़ों के हक की लड़ाई तेज।डिजिटल क्रांति: फेसबुक पेज "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" बना शोषितों का सबसे बड़ा मंच।मऊ सदर सीट: पुराने सिपहसालार अल्ताफ अंसारी पर फिर बढ़ा भरोसावरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मऊ सदर (356) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। यहाँ समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भाई अल्ताफ अंसारी की दावेदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है।बुनकर और अल्पसंख्यक वर्ग का भरोसा: मऊ सदर में बुनकर समाज और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अल्ताफ अंसारी की लोकप्रियता शीर्ष पर बनी हुई है। विभिन्न राजनीतिक सर्वे में उन्हें सपा का सबसे पसंदीदा चेहरा माना गया है Dainik Bhaskar।निरंतर सक्रियता: पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष होने के नाते वे लंबे समय से कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़े रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी विरोधियों पर भारी पड़ रही है।मधुबन सीट: ममता चन्द्रा की हुंकार, जमीनी संघर्ष से हिला विपक्ष'मऊ क्रांति' की ग्राउंड पड़ताल बताती है कि मधुबन विधानसभा (353) में समाजवादी पार्टी की कद्दावर महिला नेत्री और प्रदेश सचिव ममता चन्द्रा ने पूरी ताकत झोंक दी है।विपक्ष से सीधा मुकाबला: ममता चन्द्रा लगातार सत्ताधारी दल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं Facebook। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण प्रशासनिक और राजनीतिक गतिरोध भी देखने को मिले हैं, लेकिन वे डटकर खड़ी हैं।सामाजिक जुड़ाव: मधुबन के गांवों में ममता चन्द्रा का सघन दौरा जारी है, जहाँ वे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और महिला सुरक्षा के एजेंडे को लेकर जनता का भारी समर्थन जुटा रही हैं।पत्रकारिता और सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभावराष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री अब्दुल रहमान इदरीसी का कहना है कि आज का मतदाता जागरूक हो चुका है। मुख्यधारा के प्रिंट मीडिया के साथ-साथ फेसबुक पेज "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" पर प्रसारित खबरें मऊ की जनता को पल-पल की सच्चाई से अवगत करा रही हैं। यह मंच केवल समाचार देने का जरिया नहीं, बल्कि मऊ सदर और मधुबन की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने वाला एक बड़ा फैक्टर बन चुका है।निष्कर्ष:मऊ की राजनीति में जहां अल्ताफ अंसारी और ममता चन्द्रा जैसे जमीनी नेता अपना दावा पुख्ता कर रहे हैं, वहीं अब्दुल रहमान इदरीसी की निष्पक्ष पत्रकारिता और उनके फेसबुक पेज की डिजिटल ताकत इस सियासी समर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मऊ की जनता इस बार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने वालों और निष्पक्षता से उनकी आवाज उठाने वाले मंचों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
    1
    मऊ की सियासी हलचल: डिजिटल मंच '#बहुजन #की #आवाज' पर उठी शोषितों की मांग; #मऊ #सदर से #अल्ताफ और #मधुबन से #ममता #चन्द्रा की #दावेदारी से बढ़ा पारामऊ (विशेष ब्यूरो):#जनपद #मऊ की #राजनीतिक #सरगर्मियां अब नए डिजिटल युग में प्रवेश कर चुकी हैं। जिस प्रकार देश में 'अमर उजाला' और 'दैनिक भास्कर' जैसे बड़े प्रिंट मीडिया संस्थान जन-जन की आवाज बनते हैं, ठीक उसी तरह मऊ जनपद में सोशल मीडिया पर "बहुजन की आवाज #अब्दुल #रहमान #के #साथ" #फेसबुक पेज दबे-कुचले, शोषित और अल्पसंख्यक समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरा है।इस मंच के जरिए जमीनी हकीकत को उजागर करने में 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री एवं 'मऊ क्रांति' के जिला संवाददाता अब्दुल रहमान इदरीसी की धारदार रिपोर्टिंग और मुख्य भूमिका सामने आ रही है। जिले की राजनीतिक उठापटक और मुख्य दावेदारों पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट नीचे दी जा रही है:बड़ी खबरें एक नजर में:मऊ सदर विधानसभा: समाजवादी पार्टी के कद्दावर चेहरा अल्ताफ अंसारी के नाम की गूंज, सर्वे में सबसे पसंदीदा उम्मीदवार।मधुबन विधानसभा: सपा प्रदेश सचिव ममता चन्द्रा का सघन जनसंपर्क अभियान, महिलाओं और पिछड़ों के हक की लड़ाई तेज।डिजिटल क्रांति: फेसबुक पेज "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" बना शोषितों का सबसे बड़ा मंच।मऊ सदर सीट: पुराने सिपहसालार अल्ताफ अंसारी पर फिर बढ़ा भरोसावरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मऊ सदर (356) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। यहाँ समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी भाई अल्ताफ अंसारी की दावेदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है।बुनकर और अल्पसंख्यक वर्ग का भरोसा: मऊ सदर में बुनकर समाज और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अल्ताफ अंसारी की लोकप्रियता शीर्ष पर बनी हुई है। विभिन्न राजनीतिक सर्वे में उन्हें सपा का सबसे पसंदीदा चेहरा माना गया है Dainik Bhaskar।निरंतर सक्रियता: पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष होने के नाते वे लंबे समय से कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़े रहे हैं, जिससे उनकी दावेदारी विरोधियों पर भारी पड़ रही है।मधुबन सीट: ममता चन्द्रा की हुंकार, जमीनी संघर्ष से हिला विपक्ष'मऊ क्रांति' की ग्राउंड पड़ताल बताती है कि मधुबन विधानसभा (353) में समाजवादी पार्टी की कद्दावर महिला नेत्री और प्रदेश सचिव ममता चन्द्रा ने पूरी ताकत झोंक दी है।विपक्ष से सीधा मुकाबला: ममता चन्द्रा लगातार सत्ताधारी दल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं Facebook। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण प्रशासनिक और राजनीतिक गतिरोध भी देखने को मिले हैं, लेकिन वे डटकर खड़ी हैं।सामाजिक जुड़ाव: मधुबन के गांवों में ममता चन्द्रा का सघन दौरा जारी है, जहाँ वे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और महिला सुरक्षा के एजेंडे को लेकर जनता का भारी समर्थन जुटा रही हैं।पत्रकारिता और सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभावराष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री अब्दुल रहमान इदरीसी का कहना है कि आज का मतदाता जागरूक हो चुका है। मुख्यधारा के प्रिंट मीडिया के साथ-साथ फेसबुक पेज "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" पर प्रसारित खबरें मऊ की जनता को पल-पल की सच्चाई से अवगत करा रही हैं। यह मंच केवल समाचार देने का जरिया नहीं, बल्कि मऊ सदर और मधुबन की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने वाला एक बड़ा फैक्टर बन चुका है।निष्कर्ष:मऊ की राजनीति में जहां अल्ताफ अंसारी और ममता चन्द्रा जैसे जमीनी नेता अपना दावा पुख्ता कर रहे हैं, वहीं अब्दुल रहमान इदरीसी की निष्पक्ष पत्रकारिता और उनके फेसबुक पेज की डिजिटल ताकत इस सियासी समर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मऊ की जनता इस बार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने वालों और निष्पक्षता से उनकी आवाज उठाने वाले मंचों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    4
    विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।
बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    13 hrs ago
  • पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
    1
    पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित
आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पंप पर एक साथ मारा छापा जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पम्पो पर मारा छापा छापे से पेट्रोल पंप संचालको में मचा हड़कम्प घटतौली और मानक के विपरीत की सूचना पर हुई छापेमारी पेट्रोल पम्पो पर स्तिथ महिला और पुरुष शौचालयों की साफ सफाई को किया गया चेक जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू सहित तमाम लोग रहे मौजूद जिले के कई पेट्रोल पम्पो पर हुई छापेमारी
    3
    जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पंप पर एक साथ मारा छापा
जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कई पेट्रोल पम्पो पर मारा छापा
छापे से पेट्रोल पंप संचालको में मचा हड़कम्प
घटतौली और मानक के विपरीत की सूचना पर हुई छापेमारी 
पेट्रोल पम्पो पर स्तिथ महिला और पुरुष शौचालयों की साफ सफाई को किया गया चेक
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू सहित तमाम लोग रहे मौजूद
जिले के कई पेट्रोल पम्पो पर हुई छापेमारी
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है। दानपात्र में हाथ डालनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए। जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हज़ार चोरी भी माफ़ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ़ नहीं करेंगे। जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!
    1
    भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है।
भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है।
दानपात्र में हाथ डालनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए।
जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हज़ार चोरी भी माफ़ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ़ नहीं करेंगे। जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे।
जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ऑपरेशन दहन: पवई पुलिस ने नष्ट किया अपमिश्रित शराब बनाने का लाखों रुपये का मुकदमाती माल, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई आजमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुकदमाती माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" के तहत पवई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये मूल्य के मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 30 जुलाई को एफटीसी-2 न्यायालय, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में थाना पवई पर वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमे (धारा 419, 420, 467, 468, 272, 273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम) से संबंधित जब्त सामग्री को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए माल में 100 क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 ढक्कन, 400 लीटर स्प्रिट, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 7 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एक एल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद शामिल रहे। मुकदमाती माल का निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण किया जा रहा है।
    1
    ऑपरेशन दहन: पवई पुलिस ने नष्ट किया अपमिश्रित शराब बनाने का लाखों रुपये का मुकदमाती माल, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
आजमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुकदमाती माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" के तहत पवई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये मूल्य के मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 30 जुलाई को एफटीसी-2 न्यायालय, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में थाना पवई पर वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमे (धारा 419, 420, 467, 468, 272, 273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम) से संबंधित जब्त सामग्री को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए माल में 100 क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 ढक्कन, 400 लीटर स्प्रिट, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 7 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एक एल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद शामिल रहे।
मुकदमाती माल का निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण किया जा रहा है।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलिया भीषण सड़क हादसा एक की मौत,दो हालात नाजुक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर मारी टक्कर। मौके पर मचा अफरा तफरी स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी के पास का पूरा मामला।
    1
    ब्रेकिंग बलिया

भीषण सड़क हादसा एक की मौत,दो हालात नाजुक

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर मारी टक्कर।

मौके पर मचा अफरा तफरी

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी के पास  का पूरा मामला।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.