Shuru
Apke Nagar Ki App…
🥰Mehendi 🐘🪷✨ designs 💫🥰 made by @rishi_baisa_01⚡ 💓🪷🐘💓
Rishi_baisa
🥰Mehendi 🐘🪷✨ designs 💫🥰 made by @rishi_baisa_01⚡ 💓🪷🐘💓
More news from राजस्थान and nearby areas
- “राममय हुआ कुशलगढ़: भव्य राम मंदिर शिखर की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न, विधायक रमिला खड़िया ने दिया एकजुटता और आस्था का संदेश “जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा कुशलगढ़: 143 वर्ष पुराने गौरव से जुड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता से सम्पन्न” कुशलगढ़, 10 मई। नगर के ऐतिहासिक राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य एवं दिव्य वातावरण में राम मंदिर शिखर एवं श्रीराम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा तथा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। प्रतिष्ठा आचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडिया के सानिध्य में आयोजित समारोह में अतिथियों, साधु-संतों एवं समाजजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कहा कि भगवान राम केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि हर घट-घट और प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद आज कुशलगढ़ में यह भव्य राम मंदिर और राम दरबार की प्रतिष्ठा होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर विकास और धर्म के कार्यों में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि हमें किंतु-परंतु छोड़कर मिलकर कार्य करना चाहिए। राज परिवार के दरबार हेमेंद्र सिंह राठौर का समारोह में सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने लगभग 143 वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण करवाया था और आज पुनः इस मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार विराजित हो रहे हैं, यह अत्यंत सुख और गर्व का क्षण है। उन्होंने साधु-संतों, समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गो संत रघु दास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां भगवान राम विराजित होते हैं, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने इस प्राण-प्रतिष्ठा को पूरे क्षेत्र की खुशहाली का प्रतीक बताया। प्रतिष्ठा आचार्य निकुंज मोहन पांडिया ने कहा कि श्रद्धालुओं, समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान राम दरबार की प्रतिष्ठा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसमुख लाल सेठ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधायक रमिला खड़िया के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि कुशलगढ़ राम मंदिर और मंगलेश्वर महादेव मंदिर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से भव्य रूप में निर्मित हुए हैं। वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या ने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजाओं के समय शुरू हुई यह परंपरा आज विधायक रमिला खड़िया के प्रयासों से नए गौरव के साथ आगे बढ़ रही है। एडवोकेट धर्मेंद्र कंसारा ने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद आज भगवान राम दरबार की प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक क्षण सभी क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण है। उन्होंने प्रतिष्ठा आचार्य निकुंज मोहन पांडिया एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए आयोजन को निर्विघ्न और भव्य बताया। समारोह में राम दरबार के लाभार्थी समाजसेवी करणी सिंह राठौड़ का शॉल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही समाज अध्यक्ष जयंतीलाल सेठ का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, प्रधान कान्हिग रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीला पडियार, पंडित लोकेंद्र पांड्या, मंदिर पुजारी विकास शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे साधु-संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संरक्षक कैलाश बारोट, भारत कुमावत, एडवोकेट धर्मेंद्र कंसारा, ललित गोलेछा, ललित राठौर, अजय निगम, अजय जोशी हेमेंद्र पांड्या, पंकज दोषी, राकेश कोठारी, साहित्यकार विनोद पानेरी पंडित सतीश राज त्रिवेदी राघवेश चरपोटा, रमेश तलेश्वरा, नरेश गाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ परिषद क्षेत्र व वार्ड नंबर 3 विशाल गर्मी में पेयजल संकट जिम्मेदार विभाग वह जिम्मेदार प्रतिनिधि मोन वार्ड नंबर 3 कच्ची बस्ती रंगास्वामी बस्ती आशा पुरी माता एरिया मेघवाल बस्ती वह मल्टी ग्वाल तलाई ओम सोम आश्रम एरिया वह हुडको एरिया आदि वह अन्य में पेयजल संकट पेयजल भी प्राय नहीं वह नहीं टैंकर व्यवस्था वनहीं अमृत जल मिशन 0.2 योजना का लाभ हर घर नल योजना ना हैंड पंप सुचारू परिषद व जलदाय विभाग गंभीर नहीं वह जिम्मेदार भी मोन अक्सर देखा जाता है कि अ संगठित मजदूर बस्तियों में विभागों को पॉलिटिशियन लोग या तो दबाव में रख रहे या विभाग उदासीन इसे आप कुछ भी मान सकते सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ वार्ड बस्ती के साथ दुर्भावना दोनों विभाग एक दूसरे का बहाना इनपनघट योजना सुचारू ना हर घर नल ना टैंकर ऐसी विशाल गर्मी में पानी का दर्द आशापुरी माता एरिया पनघट होल डसने से उलझी पानी की समस्या जल के लिए लिए भटकते वार्ड कच्ची बस्तियां और संगठित मजदूर लोग जिला कलेक्ट्री के सामने की बस्तियां अक्सर देखा गया कि इन बस्तियों को भौतिक सुविधाओं का अभाव जैसे पेयजल बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट दरगाह चौराहा हाई मास्क सड़के सड़क मरम्मत छोटी-मोटी पुली आए योजनाएं प टा आवास वह शौचालय सफाई वर्ष शौचालय की आवश्यकता अन्य नजर अंदाज रखा वह जो दुर्भावना की शिकार प्रशासनिक अधिकारी भी हमेशा नजर अंदाज के कारण राज्य केंद्र की योजनाओं व महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ न मिलाना दुर्भाग्य रामचंद्र राणा1
- सीतामऊ में विगत रात्रि दुकान में लगी आग से हुआ लाखों का सामान जलकर खाक सीतामऊ में विगत रात्रि कोदुकान में आग लगने की जानकारी सामने आई आग इतनी भयावाह थी, की आंग पर काफी मुश्किल से काबू पाया गया,वहीं मिली जानकारी में बताया गया ही की सीतामऊ नगर परिषद में फायर ब्रिगेड नहीं होने से काफी परेशानी देखने को मिली तो वही क्षेत्र की जनता ने इस पर कडा एतराज जताया एसडीएम द्वारा दी गई इस मामले को लेकर जानकारी दी1
- दिल झकझोर देने वाला मामला, प्रशासन ने जेसीबी से विकलांग महिला के मिट्टी के बर्तन तोड़े, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई कार्रवाई।1
- धार जिले के सूलीबर्डी गांव में एक होटल के गंदे पानी के निपटान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब फूट पड़ा है।1
- मंडसौर में शादी समारोहों में फोटोग्राफी का तरीका बदलने वाला है। नई तकनीक से अब मोबाइल और फोटोग्राफर के बिना भी शानदार तस्वीरें खींची जा सकेंगी। यह नवोन्मेष शादियों में यादें कैद करने के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।1
- बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब ₹2 लाख से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत की गई।1
- प्रतापगढ़ कैबिनेट मंत्री हेमंत जी ने अपने निवास में की जनसुनवाई समाधान के लिए दिए निर्देश राजस्थान के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री हेमंत जी मीणा के आवास पर कई कार्यकर्ता वह आमजन की सुनी समस्याएं व जहां जनसुनवाई में आपके वार्ड बस्ती का पहेली से 12वीं तक विद्यालय औद्योगिक भवन जो खाली पड़ा अस्थाई आवंटन के लिए तैयार ज्ञापन मैंने वह श्री कन्हैया लाल जी मीणा कच्ची बस्ती वह अपने वार्ड बस्ती का नवीन विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थित द्वारा माननीय मंत्री जी को आवंटन हेतु ज्ञापन दिया माननीय मंत्री जी ने तत्काल समाधान के लिए कहा और मेल करके तत्काल आवंटन के लिए अस्वस्थ किया वह ज्ञात हो वार्ड की जल स्ट्रेट लाइट हैंड पंप पनघट योजना पानी की समस्या शौचालय आवास आवंटन असंगठित मजदूरों को मिलना चाहिए इसके संबंध में समस्या बताई गई वह समाधान के लिए अस्वस्थ किया वार्ड बस्ती वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को देखते हुए माननीय याचिका समिति वह चित्तौड़ प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र सांसद जी को भी इस संबंध में व्हाट्सएप संदेश देकर समस्या का समाधान के लिए निवेदन किया मुझे आशा है कि समस्या का समाधान हो सकता है रामचंद्र राणा1
- इंदौर के राजमोहल्ला इलाके में सफाई कर रही एक महिला सफाईकर्मी ट्रेवल्स कर्मचारियों द्वारा लापरवाही से फेंके गए पार्सल से घायल हो गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कर्मचारी की लापरवाही साफ दिख रही है। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।1