Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jjn good news 18-02-26 #jjngoodnews #jhunjhununews #breakingnews #ViralNews
Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
Jjn good news 18-02-26 #jjngoodnews #jhunjhununews #breakingnews #ViralNews
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Amit Sharma1
- पवन–कौशल्या पुजारी की स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ उल्लासपूर्वक के साथ मनाई, झुंझुनू, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति एवं समाजसेवी पवन पुजारी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या पुजारी की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ सोमवार, 16 फरवरी को हमीरी रोड स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक गरिमा के साथ मनाई गई। समारोह चंचलनाथजी टीले के पीठाधीश्वर संत ओमनाथजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी दंपत्ति की आकर्षक एंट्री से हुई। परिवारजनों ने पारंपरिक स्वागत के साथ उन्हें मंच तक पहुँचाया। मंच पर दंपत्ति ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर तथा केक काटकर स्वर्णिम वैवाहिक जीवन की खुशियाँ साझा कीं। उपस्थित जनों ने पुष्पवर्षा कर दंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किए। समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पशुपति शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, पूजा शर्मा, इंदौर से विष्णु शर्मा, दीपिका शर्मा, शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर मंहमिया, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एडवोकेट आलोक गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति खालिद दुसेन, तैयब अली, रामनारायण कुमावत, देवेन्द्र खत्री, मनोहर धूपिया, शिवचरण हलवाई सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पुजारी एवं डॉ. प्रदीप शर्मा ने संयोजन एवं सुस्पष्ट प्रस्तुति के साथ किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आतिथ्य जयप्रकाश पुजारी, आनंद पुजारी सहित संपूर्ण पुजारी परिवार ने किया। इस अवसर पर श्री गोपाल गोशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, निवर्तमान मंत्री नेम्मी अग्रवाल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डी.एन. तुलस्यान , संदीप केडिया ने पुजारी दंपत्ति को बधाई संदेश, स्मृति-चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने दंपत्ति के सामाजिक योगदान, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। समारोह के समापन पर स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इसके पश्चात नागौरी पार्टी द्वारा प्रस्तुत होली की धमाल एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वातावरण को उत्सवी बना दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का उपस्थित जनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय है कि पवन पुजारी एवं कौशल्या पुजारी का वैवाहिक जीवन समाजसेवा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण माना जाता है। उनकी स्वर्ण जयंती समारोह ने शहर में पारिवारिक उत्सवों की गरिमा और परंपरा का सुंदर संदेश दिया।1
- Post by Suresh saini2
- Post by नेहरु वाल्मिकी1
- *किन्नर समाज में बढ़ा टकराव,अब विवाद ले सकता है बड़ा रूप* सीकर से एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने किन्नर समाज के भीतर गहरी दरार की आशंका को जन्म दे दिया है. दो गुटों के बीच शुरू हुआ टकराव अब खुली लड़ाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है, और आने वाले दिनों में इसके और भड़कने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस झगड़े में सिर्फ आपसी वर्चस्व की लड़ाई ही नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक रंग भी जुड़ गया है, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है. किन्नर समाज, जो अब तक अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता रहा है, अब अंदरूनी खेमेबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहा है. मामले ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब किन्नर समाज की सदस्य माही शेखावत को सरे बाजार कथित रूप से पीटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद माही ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ घटना की जानकारी दी, बल्कि आने वाले दिनों में अपनी रणनीति का भी खुलासा किया. इस विवाद में अब किन्नर समाज की चर्चित हस्तियां भी खुलकर सामने आने लगी हैं। प्रसिद्ध डांसर लक्की “उड़ान” ने माही शेखावत के समर्थन में आवाज उठाई है, जिससे इस टकराव को और बल मिल गया है. फिलहाल, सीकर से शुरू हुआ यह विवाद अब स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बनता जा रहा है. किन्नर समाज के भीतर बढ़ती इस खाई का असर आने वाले समय में और व्यापक रूप ले सकता है. सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह विवाद बातचीत से सुलझेगा या फिर और बड़ा रूप लेगा.1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- famous temple Khatu Shyam ji Indian Khatu Shyam ji #khatushyamji1
- झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के रवैये से आहत सेवारत चिकित्सकों ने जिलेभर में एकजुटता दिखाते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अरिसदा के आह्वान पर करीब 400 चिकित्सकों ने छह माह में छह चिकित्सकों को बर्खास्त किए जाने के विरोध में आंदोलन शुरू किया। जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल सहित विभिन्न पीएचसी, सीएचसी, उपजिला एवं जिला अस्पतालों के चिकित्सकों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर जीबीएम आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्रवाई वापस नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा तथा 20 तारीख से प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। अरिसदा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना अतिरिक्त मानदेय के शिक्षण कार्य कर रहे चिकित्सकों को बर्खास्त करना तानाशाहीपूर्ण कदम है। साथ ही राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। जिले के मलसीसर, सूरजगढ़, सुल्ताना व नवलगढ़ सहित कई स्थानों पर चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।1