Shuru
Apke Nagar Ki App…
यमुनानगर के महापौर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक आत्मीय मुलाकात आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, विभिन्न जनसमस्याओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनसेवा, संवाद और संस्कार को अपनी प्राथमिकता के रूप में रेखांकित किया गया। इसी बैठक के अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति, यमुनानगर-जगाधरी के प्रतिनिधि श्री मनप्रीत वालिया जी ने महापौर कार्यालय पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्नेहिल निमंत्रण भेंट किया। इस पावन आयोजन के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की गई।
Gulshan Dhiman
यमुनानगर के महापौर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक आत्मीय मुलाकात आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, विभिन्न जनसमस्याओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनसेवा, संवाद और संस्कार को अपनी प्राथमिकता के रूप में रेखांकित किया गया। इसी बैठक के अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति, यमुनानगर-जगाधरी के प्रतिनिधि श्री मनप्रीत वालिया जी ने महापौर कार्यालय पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्नेहिल निमंत्रण भेंट किया। इस पावन आयोजन के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की गई।
More news from हरियाणा and nearby areas
- करनाल के इंद्री हल्के के गांव जोहड़माजरा स्थित अरावली क्रॉप साइंस लिमिटेड पेस्टीसाइड फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री संचालक आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालकर इसका संचालन कर रहा है। बीती 10 जुलाई को दमकल विभाग ने फैक्ट्री को फायर सेफ्टी लाइसेंस न होने की एवज में नोटिस जारी कर 30 दिनों के भीतर फायर एनओसी अप्लाई करने का समय दिया है। निर्धारित अवधि पूरी होने पर फैक्ट्री को सील करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर भी ग्रामीण बीते रविवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। दमकल विभाग का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीण कर्मजीत सिंह और सर्वजीत सिंह ने एसडीएम रमन गुप्ता की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एसडीएम ने जांच के बाद फैक्ट्री में फायर के सभी मानक पूरे होने की बात कही थी, जबकि फैक्ट्री पिछले 4 वर्षों से बिना फायर एनओसी के चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने जांच में केवल लीपापोती की है और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय फैक्ट्री संचालक को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। ग्रामीण सतीश कुमार ने मेरठ रोड स्थित श्री राम फैक्ट्री में एक सप्ताह पहले हुई आगजनी का हवाला देते हुए बताया कि वह फैक्ट्री भी करीब 17 वर्षों से बिना फायर एनओसी के चल रही थी, जिससे विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर होती है। इस मामले में अधिवक्ता राजेश का कहना है कि फायर एनओसी न होने पर संस्थान को सील करने, भारी जुर्माना लगाने और जनता की सुरक्षा खतरे में डालने पर एफआईआर तक दर्ज करने का प्रावधान है। दमकल विभाग के नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि फैक्ट्री के पास एनओसी है तो उसे 15 दिनों में पेश करें, अन्यथा 30 दिनों में अप्लाई करें, नहीं तो कारावास और जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीण सुखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह और मंदीप सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने प्रदूषण की शिकायत एसडीएम को सौंपी थी, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि वे आगामी सप्ताह में डीसी करनाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैक्ट्री को बंद करने की मांग करेंगे और इसके लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।2
- सहारनपुर के गंगोह कस्बे में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मोमिन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्य फरहत ने बताया कि मोमिन वेलफेयर एसोसिएशन का लक्ष्य पूरे नगर में 100 पौधे लगाने का है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। इस अभियान के दौरान मोहम्मद आसिफ, आजम जहीर, सूफियान, वासिल खान, संजय और मुस्तकीम चौधरी मौजूद रहे।4
- सहारनपुर के गंगोह थाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 5 महीने पहले आबिद उर्फ बॉबी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई भी पता नहीं लगा पाई है। भाकियू ने प्रशासन से निवेदन किया है कि बॉबी के केस को तुरंत व जल्द से जल्द खोला जाए और क्षेत्र में सक्रिय स्मैक तस्करों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। धरने के दौरान 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद' के नारे भी बुलंद किए गए।1
- Post by Ankur Saini1
- हरियाणा के यमुनानगर स्थित जगाधरी में सुबह की चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों के आने और तेज हवाओं के चलने के साथ ही रिमझिम तेज बरसात शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में बादलों का आना-जाना लगातार लगा रहा, जिसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बरसात की शुरुआत हुई।1
- यमुनानगर के जगाधरी स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज में संचालित उल्लास डे-केयर सेंटर फॉर दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं (आरोहण वेलफेयर सोसायटी) में एक विशेष महिला जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुदर्शन फाउंडेशन, विज़न इमिग्रेशन और अमर ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों से इंटर्नशिप के लिए आए विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और दिव्यांग बालिकाओं तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदर्शन फाउंडेशन के संस्थापक श्री संदीप बजाज के व्याख्यान से हुई, जिन्होंने 'आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य' विषय पर बोलते हुए संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की बात कही और भविष्य में भी संस्था को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विज़न इमिग्रेशन के वीज़ा एवं इमिग्रेशन कंसल्टेंट श्री सरवजीत सिंह ने 'विदेश में करियर के अवसर एवं वीज़ा मार्गदर्शन' विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसी सत्र के दौरान जब सबको ज्ञात हुआ कि 11 जुलाई को श्री सरवजीत सिंह का जन्मदिन है, तो उन्होंने अपना जन्मदिन वहां मौजूद दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के साथ बेहद आत्मीयता से मनाया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बच्चों से मिला यह प्यार और मुस्कान उनके जीवन का सबसे यादगार उपहार है और उन्हें पहली बार ऐसे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का अवसर मिला है। इसके बाद अमर ज्वेलर्स के प्रतिनिधि श्री सुंदर प्रताप नारंग ने सोना, चाँदी और हीरे की सही पहचान तथा गुणवत्ता परखने को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इस दौरान इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से आयुर्वेद, विदेश में करियर और आभूषणों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने आरोहण सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए हर महीने संस्था को सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक श्रीमती रेखा ठकराल ने किया और इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, सचिव श्रीमती भारती कम्बोज, डॉ. सत्यम नागपाल और श्री संजीव ओबेरॉय विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।3
- Post by Ankur Saini2
- यमुनानगर के रामपुरा कॉलोनी स्थित सभरवाल टायर शोरूम पर देर रात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने शोरूम पर करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग की और मौके पर एक धमकी भरा पोस्टर चिपकाकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है और बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।1