अमेठी के कम्पोजिटिब विद्यालय बेलखरी के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए कंपोजिट विद्यालय बेलखरी में धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संग्रामपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सुहानी, पलक, श्रेया, ज्ञानसी, नीलम और सरस आदि छात्र छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बहुत से बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में नोडल शिक्षक संकुल डॉक्टर पवन कुमार पांडेय और शिक्षक संकुल प्रमोद मिश्र भी उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा की विद्यालय में नवाचारों के कारण बच्चों का रुचि बढ़ती है और उनमें उत्साह का संचार होता है। विद्यालय में चल रहे नवाचारों की उनके द्वारा प्रशंसा की गई और उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बदलता स्कूल बेलखरी है।डॉक्टर पवन कुमार पांडेये जी के द्वारा बताया गया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुओं के साथ माता-पिता की भी अहम भूमिका होती है। खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा में प्रथम आए छात्र छात्राओं सुहानी, पलक, श्रेया, अमनदीप, सुनैना,शिवांश, बेबी और महक को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित वाले बच्चों आकाश, सरस,अमनदीप, नैतिक, सुनैना, अनमोल, बेबी और महक को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व ए आर पी और शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर प्रेम कुमारी मिश्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती ममता एवं दुर्गाशंकर शुक्ल ,बड़े लाल वर्मा, रिचा पांडेय , पवन सोनी और संजूलता शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
अमेठी के कम्पोजिटिब विद्यालय बेलखरी के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए कंपोजिट विद्यालय बेलखरी में धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संग्रामपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सुहानी, पलक, श्रेया, ज्ञानसी, नीलम और सरस आदि छात्र छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बहुत से बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में नोडल शिक्षक संकुल डॉक्टर पवन कुमार पांडेय और शिक्षक संकुल प्रमोद मिश्र भी उपस्थित
रहे। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा की विद्यालय में नवाचारों के कारण बच्चों का रुचि बढ़ती है और उनमें उत्साह का संचार होता है। विद्यालय में चल रहे नवाचारों की उनके द्वारा प्रशंसा की गई और उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बदलता स्कूल बेलखरी है।डॉक्टर पवन कुमार पांडेये जी के द्वारा बताया गया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुओं के साथ माता-पिता की भी अहम भूमिका होती है। खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा में प्रथम आए छात्र छात्राओं सुहानी, पलक, श्रेया, अमनदीप, सुनैना,शिवांश, बेबी और महक को
पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित वाले बच्चों आकाश, सरस,अमनदीप, नैतिक, सुनैना, अनमोल, बेबी और महक को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व ए आर पी और शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर प्रेम कुमारी मिश्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती ममता एवं दुर्गाशंकर शुक्ल ,बड़े लाल वर्मा, रिचा पांडेय , पवन सोनी और संजूलता शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
- अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।1
- अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी2
- सुलतानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गोसाईगंज क्षेत्र के राजापुर दिनवा तालाब के पास सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, तराजू सहित कई उपकरण और वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। इस वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई की जानकारी और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की आधिकारिक बाइट। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर क1
- प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख। uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।1
- ट्रांस संशोधन बिल के विरोध में उतरा किन्नर समाज जबलपुर के करमचंद चौक स्थित विजन पैलेस होटल में अरमान फाउंडेशन के द्वारा किन्नर समाज का एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संसद में मार्च महीने में पारित ट्रांस संशोधन विधेयक का किन्नर समाज द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई,सभी किन्नर समाज ने हाथों में तख्तियां लेकर एक स्वर में इस विधेयक को वापस लेने की मांग की, इस मौके पर आए हुए किन्नर गुरुओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने व्यक्त किये एवं कार्यक्रम में किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,इस सभा में किन्नर समुदाय से गुरु संजना हाजी, गुरु मनीषा दास ,गुरु दिया नायक, सुरैया जी,सनम नायक, सयाना,सुहाना जी, अरमान फाउंडेशन की वरिष्ठ संरक्षक प्रो. भारती शुक्ला जी, चंद, निज्जो जी उपस्थित रहे ।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।1
- *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि* सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया। शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा1