*साइकिल सवार दूधिया की मौत* बाँदा-ब्यूरो रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। तेज रफ्तार कार ने गलत साइकिल सवार दूधिया को कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पानी भरी खंती में जा गिरी।पुलिस ने आरोपी चालक सहित कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गौर शिवपुर (पनगरा) गांव निवासी 55 वर्षीय नत्थू यादव पुत्र स्वामीदीन दूध बेंचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे साइकिल में दूध के डिब्बे लादकर दूध बेचने नरैनी जा रहा था। तभी पनगरा गांव की तिकोनी पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में घुसकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की नत्थू छह मीटर दूर छिटकर गिरने के बाद बिजली के खंभ्भे से टकरा गया। सिर,हाथ,पैर में गंभीर चोट लगने से दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आनियंत्रित कार पानी भरी खंती में गिर गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के बेटे वीरेंद्र यादव ने बताया कि पिता दूध बेचने का काम करते थे। वहीं पुलिस ने कार सवार दो हिरासत में ले लिया है

- झांसी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर महारानी रानी लक्ष्मीबाई का वर्षों पुराना किला मैं आपको वीडियो के माध्यम से दिखाना चाहूंगा की अंग्रेजों की जमाने की पुरानी तोप किस तरह से अभी भी सहेजी रखी गई और सुंदरता आज भी याद दिला रहे हैं और दूर-दूर से देखने अंग्रेजों के जमाने का वर्ष पुराना किला आते हैं पर्यटक1
- सौर ऊर्जा योजना के नाम पर हुई ठगी साइबर पुलिस ने पीड़ित को लौटाए 1.35 लाख रुपये बांदा । जनपद बांदा में सौर ऊर्जा योजना के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 1 लाख 35 हजार 251 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना बांदा की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए यह सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार थाना अतर्रा क्षेत्र निवासी नंदकिशोर पुत्र रामेश्वर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। ठगों ने विभिन्न माध्यमों से कुल 4 लाख 39 हजार 238 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना बांदा पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 1 लाख 35 हजार 251 रुपये वापस करा दिए। पुलिस द्वारा शेष धनराशि वापस कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना बांदा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। वहीं बांदा पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल या संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- सौर ऊर्जा योजना के नाम पर हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना टीम ने पीड़ित के खाते में एक लाख 35 हजार 251 रुपये कराए वापस।1
- बुद्धिस्ट को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से बौद्ध विहार को मुक्त करने के संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया कई सूत्रीय मांगों को लेकर की सावित्रीबाई फुले को पहली महिला शिक्का भारत रत्न से सावरा जाए1
- महोबा जनपद के कबरई कस्बे के शास्त्री नगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं चारों धाम पूजन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आयोजक वाल्मीकि पाठक के निज निवास से प्रारंभ होकर मां महेश्वरी देवी मंदिर, मां पांच पहाड़ी मंदिर, मराठी हनुमान मंदिर होते हुए छोटा दीवाला मंदिर तक पहुंची और पुनः शास्त्री नगर में संपन्न हुई। इस अवसर पर कथा व्यास पंडित राजेश पांडे जी (काशीपुर, कानपुर देहात) की गरिमामयी उपस्थिति रही। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कुंवर बादशाह सिंह, श्री राम प्रकाश पाठक, अमरीश पाठक, केशव पाठक, अतुल पाठक, अनुराग पाठक, आकाश पाठक सहित समस्त पाठक परिवार और कस्बे के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। पूरी यात्रा के दौरान भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला और अंत में जय श्री राम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- “सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ठगी करने वालों पर साइबर पुलिस का वार – पीड़ित को वापस मिले 1.35 लाख रुपये” 📍बांदा: सौर ऊर्जा योजना के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 1 लाख 35 हजार 251 रुपये वापस कराए हैं, जबकि शेष धनराशि वापस कराने के प्रयास जारी हैं। मामला थाना अतर्रा क्षेत्र का है, जहां रहने वाले नन्दकिशोर पुत्र रामेश्वर को अज्ञात साइबर ठगों ने सौर ऊर्जा योजना का झांसा देकर ऑनलाइन 4 लाख 39 हजार 238 रुपये की ठगी का शिकार बना लिया था। पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरु श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना टीम ने तकनीकी जांच और समन्वय के माध्यम से पीड़ित के खाते में 1,35,251 रुपये वापस कराए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। बांदा पुलिस की अपील: बांदा पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल या संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल हिमांशू वर्मा और महिला आरक्षी ज्योति उपाध्याय।1
- Post by Raj dwivedi1
- पानी की समस्या लेकर पहुंचे जिला अधिकारी कार्यालय महिलाओं की रसोइयों की बढ़ती गैस को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया कई सूत्री मांगों को लेकर कि अगर समस्या निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आगे कदम बढ़ाएंगे1