सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण* भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम 'जन-विश्वास' दौरे पर 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे। समाधान कार्यक्रम के लिए शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

- ओशो ग्रुप विदिशा द्वारा इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत धूमधाम, से मनाया गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज संस्कारधानी विदिशा भक्ति और ध्यान के रंगों में सराबोर नज़र आई। ओशो ग्रुप विदिशा द्वारा इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल सावरकर बाल विहार स्थित योगा कक्ष में हुआ। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, लायन अरुण कुमार सोनी उपस्थित रहे। प्रातःकालीन सत्र में उपस्थित सभी साधकों और गुरुभक्तों ने महान दार्शनिक आचार्य श्री रजनीश ओशो के साथ-साथ योग गुरु श्री रामदेव बाबा और जगद्गुरु कृपालु महाराज जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया तथा उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। दिन चढ़ने के साथ ही भक्ति की यह लहर और भी गहरी होती गई। संध्या समय ओशो संन्यासियों से समृद्ध रामचरण आर्य परिवार के निवास पर एक भव्य भजन, कीर्तन और ध्यान संध्या का आयोजन किया गया। यहाँ ओशो के विचारों और सुमधुर भजनों की ऐसी अविरल गंगा बही कि उपस्थित सभी ओशो प्रेमी भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते और डुबकी लगाते नज़र आए। इस आध्यात्मिक संध्या में चार चांद लगाए विदिशा की प्रख्यात गायिका सौम्या शर्मा ने। सौम्या शर्मा की सुरीली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण ओशोमय और संगीतमय हो गया। 2
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर दूर से आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए1
- मोदी जी ने आधी रात में वीडियो अपलोड किया 😰😨😀😳😳😳😳1
- कोलार के हिनोतिया में गांजा तस्करों का खूनी तांडव, शिकायत करने पर अहिरवार परिवार पर किया जानलेवा हमला आरोपी इरशाद और उसके गुर्गों ने घर में घुसकर मचाया भारी उत्पाद, लाठी-डंडों के हमले में 5 महिलाएं घायल1