स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत 28 जुलाई सुबह 11 बजे प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री जायसवाल के साथ कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया एवं संचालक डॉ. संजीव झा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सीएमएचओ डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, आलोक ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत 28 जुलाई सुबह 11 बजे प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री जायसवाल के साथ कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया एवं संचालक डॉ. संजीव झा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सीएमएचओ डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, आलोक ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- Indian Army में होगी Bastar Regiment की स्थापना? रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने डिप्टी CM Vijay Sharma को लिखा पत्र छत्तीसगढ़ में बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर प्रस्ताव पर विचार करने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बस्तर अंचल के युवाओं को सेना में अधिक अवसर प्रदान करना तथा क्षेत्र की वीर परंपरा और देशभक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना बताया जा रहा है। रक्षा मंत्री के पत्र के बाद इस मांग को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, बस्तर रेजिमेंट के गठन पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और भारतीय सेना की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही लिया जाएगा। #BastarRegiment #IndianArmy #ChhattisgarhNews #mpbreakingnews #cgbreakingnews #TodayNews #BreakingNews #LatestNews #IBC24 #IBC24News #IBC24Digital #RajnathSingh #VijaySharma #BastarNews1
- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिया के कोंडागांव दौरे में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, 'युवा जोड़ो अभियान' में सैकड़ों की संख्या मे युवाओं ने लिया हिस्सा1
- गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 आषाढ़ पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। जिला गरियाबंद में भी यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा l उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर के 51000 स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद और रविदास से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास भी किया जाएगा। अमित चिमनानी ने सभी समाजों, संत-महात्माओं और सामाजिक संगठनों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।3
- भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में ▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। ▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। ▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग। 2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग। 3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)। जप्त सामग्री : 1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर। 2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- एक साल से पति से अलग रह रही महिला पर फिर हमला, बीच सड़क बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली.... एक साल से पति से अलग रह रही महिला पर फिर हमला, बीच सड़क बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता, जो कृषि सखी के रूप में कार्य कर अपने बेटे-बेटी का पालन-पोषण कर रही है, का आरोप है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से अपने पति भूषण यादव से अलग रह रही है और वैवाहिक विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी पति लगातार उसका पीछा करता है, गाली-गलौज करता है, मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला का कहना है कि उसने कई बार भालूमाड़ा पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर 25 जुलाई को आरोपी ने बीच सड़क महिला के बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता मदद के लिए लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक कोई उसे बचाने नहीं आया। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। #panch1