खबर का हुआ असर, ढीले और लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने पहुंची टीम खबर का हुआ असर, ढीले और लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने पहुंची टीम तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर-10 स्थित बालेंद्र तिवारी मोहल्ले की रघुवर गली में शिव मंदिर के पास ढीले और लटकते बिजली के तारों की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत पोल व तारों का निरीक्षण करते हुए उन्हें व्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से विद्युत पोल पर बड़ी संख्या में तार उलझे हुए थे और कई तार नीचे की ओर लटक रहे थे। बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के दौरान तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकलने की आशंका बनी रहती थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं में भी दुर्घटना का डर बना हुआ था। मौके पर विद्युत कर्मियों द्वारा सीढ़ी लगाकर पोल और तारों की जांच की गई तथा लटकते तारों को व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। स्थानीय लोगों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने पर राहत की सांस ली। पूर्व सभासद राजू कश्यप सहित मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग और नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में लगे अन्य विद्युत पोलों का भी निरीक्षण कराया जाए, ताकि कहीं और ऐसी स्थिति होने पर समय रहते सुधार किया जा सके और बरसात के मौसम में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की सक्रियता से लोगों में राहत है। हालांकि लोगों ने तारों की व्यवस्था और विद्युत पोल की स्थिति की नियमित निगरानी की भी मांग की है।

- श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर बोले—सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी की सहभागिता जरूरी श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर बोले—सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी की सहभागिता जरूरी अटल बिहारी वाजपेयी जी की श्रद्धांजलि किसी एक दल तक सीमित नहीं होनी चाहिए। पक्ष हो या विपक्ष, सभी को एक साथ शामिल होना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमें सभी दलों और विचारधाराओं के लोगों को मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए।1
- #ब्रेकिंग #न्यूज़ | #सिद्धार्थनगर #डुमरियागंज #मदरसे #पर #चला #बुलडोजर पथरा थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल में मदरसे पर चला बुलडोजर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पथरा थाना अंतर्गत पिपरा रामलाल गांव में मदरसे पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की प्रथम सूचना के अनुसार, मदरसा खेल मैदान के लिए दर्ज भूमि पर निर्मित बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज। विस्तृत जानकारी का इंतजार। #BreakingNews #Dumariyaganj #PathraThana #Siddharthnagar #BulldozerAction #Madarsa #PoliceForce #fallowers #ब्रेकिंग #न्यूज़ | #सिद्धार्थनगर #डुमरियागंज #मदरसे #पर #चला #बुलडोजर पथरा थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल में मदरसे पर चला बुलडोजर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पथरा थाना अंतर्गत पिपरा रामलाल गांव में मदरसे पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की प्रथम सूचना के अनुसार, मदरसा खेल मैदान के लिए दर्ज भूमि पर निर्मित बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज। विस्तृत जानकारी का इंतजार। #BreakingNews #Dumariyaganj #PathraThana #Siddharthnagar #BulldozerAction #Madarsa #PoliceForce #fallowers1
- जनता दर्शन में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को किया फोन, तत्काल कार्यवाही के निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान विकासखंड हरिहरपुररानी के ग्राम वर्गावर्गी के कई फरियादियों ने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन कर प्रकरण का संज्ञान लेने तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई एवं स्थिति से उन्हें अवगत कराने को कहा। इसके अलावा जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- राप्ती नदी में तेज कटान से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता तीन दिन में करीब 50 बीघा जमीन नदी में समाई जलस्तर घटते ही कटान तेज, गन्ने की फसल भी चपेट में राप्ती नदी में तेज कटान से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता तीन दिन में करीब 501
- 🙂 *मुंह* के *मीठे* तो सब हैं... 🐍 *मसला* तो अंदर चल रही 💔 *बेईमानियों* का है..!!1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ सपा प्रमुख अखिलेश यादव कानपुर देहात जा रहे थे अखिलेश यादव के काफिले में गाड़ी लगाने की कोशिश।।।। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कानपुर देहात जा रहे थे। रास्ते में नारामऊ से जिला पंचायत सदस्य गगन ठाकुर ने उनका स्वागत किया उसके बाद जब काफिला चलने लगा तो बीच में गाड़ी घुसाने की कोशिश करने लगे। चलते काफिले में जबरन गाड़ी घुसाने से सिक्योरिटी ने किया मना तो गगन ठाकुर आगबबूला हो गए और सुरक्षाकर्मियों से की गाली गलौज करने लगे। 15 अगस्त को कानपुर देहात जाते हुए बिल्हौर की घटना।1
- “सपा सरकार के ‘मायावी राक्षसों’ का बोलबाला नहीं “सपा सरकार के ‘मायावी राक्षसों’ का बोलबाला नहीं “सपा सरकार के ‘मायावी राक्षसों’ का बोलबाला नहीं1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बलरामपुर में संदिग्ध मौत के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव, पोस्टमार्टम को भेजा उतरौला। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के आठ दिन बाद प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह को लेकर सामने आई अलग-अलग जानकारियों के बाद पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बालिका की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा निवासी बब्बू शाह की 15 वर्षीय पुत्री की 10 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने 11 अगस्त को उतरौला स्थित शाहजहानी कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।1
- युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के बस अड्डा के पास मंगलवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सोनू पुत्र नान बाबू, निवासी इकौना कस्बा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के बाद सोनू मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिनगा जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।1