*डॉ रविंद्र गोस्वामी राजस्थान कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है जो अपनी डॉक्टर ( MBBS ) से IAS बनने की पृष्ठभूमि के लिए जाने जाते हैं* कोटा के पूर्व जिला कलेक्टर डॉक्टर गोस्वामी चिकित्सा और प्रशासनिक अनुभवों का अनूठा मिश्रण है जिन्होंने बूंदी और कोटा में छात्र मानसिक स्वास्थ्य ("कोटा केयर्स") व नवाचारों पर विशेष जोर दिया, डॉ.रविंद्र गोस्वामी उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और आईएएस बनने से पहले तीन-चार साल तक चिकित्सा सेवाएं दी ! *पूर्व पदस्थापना विशेष प्रयास:* गोस्वामी कोटा जिला कलेक्टर के रूप में काम करने से पहले उन्होंने बूंदी जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी जहाँ उन्होंने कई नवाचार किया, *उन्होंने कोटा में कोचिंग छात्रों के साथ सीधे संवाद* (कामयाब कोटा अभियान) के माध्यम से उनकी समस्याओं को समझा और छात्रों के आत्म हत्या के मामलों को कम करने के लिए पहल की ! *मानवीय पहलू विशेष पहचान;* एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने बूंदी में डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान अस्पताल में मरीजों का इलाज करने की एक मिसाल पेश की और दूसरों डॉक्टर को भी प्रेरित किया , *"डॉ. रविंद्र गोस्वामी का लक्ष्य एक पारदर्शी,* जवाबदेह और सुलभ प्रशासन सुनिश्चित करना है, जिसमें वे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर देते हुए कार्य का निस्तारण करते हैं *पाली के नए जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी को खूब-खूब बधाई हार्दिक शुभकामनाएं
*डॉ रविंद्र गोस्वामी राजस्थान कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है जो अपनी डॉक्टर ( MBBS ) से IAS बनने की पृष्ठभूमि के लिए जाने जाते हैं* कोटा के पूर्व जिला कलेक्टर डॉक्टर गोस्वामी चिकित्सा और प्रशासनिक अनुभवों का अनूठा मिश्रण है जिन्होंने बूंदी और कोटा में छात्र मानसिक स्वास्थ्य ("कोटा केयर्स") व नवाचारों पर विशेष जोर दिया, डॉ.रविंद्र गोस्वामी उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और आईएएस बनने से पहले तीन-चार साल तक चिकित्सा सेवाएं दी ! *पूर्व पदस्थापना विशेष प्रयास:* गोस्वामी कोटा जिला कलेक्टर के रूप में काम करने से पहले उन्होंने बूंदी जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी जहाँ उन्होंने कई नवाचार किया, *उन्होंने कोटा में कोचिंग छात्रों के साथ सीधे संवाद* (कामयाब कोटा अभियान) के माध्यम से उनकी समस्याओं को समझा और छात्रों के आत्म हत्या के मामलों को कम करने के लिए पहल की ! *मानवीय पहलू विशेष पहचान;* एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने बूंदी में डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान अस्पताल में मरीजों का इलाज करने की एक मिसाल पेश की और दूसरों डॉक्टर को भी प्रेरित किया , *"डॉ. रविंद्र गोस्वामी का लक्ष्य एक पारदर्शी,* जवाबदेह और सुलभ प्रशासन सुनिश्चित करना है, जिसमें वे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर देते हुए कार्य का निस्तारण करते हैं *पाली के नए जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी को खूब-खूब बधाई हार्दिक शुभकामनाएं
- फालना के वार्ड नंबर 25 स्थित श्री सोडी मामाजी मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति गैर नृत्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हाथों में लट लेकर गैर स्थल पर पहुँचे और ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, बहनें गैर नृत्य कर रहे ग्रामीणों को पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना करती हैं। गैर नृत्य के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया। महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस वार्षिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं भूराराम चौधरी, हीराराम चौधरी और लालाराम चौधरी ने संभालीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- प्रेस नोट जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बेठक आज 01 अप्रैल 2026 बुधवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई। बेठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समस्त काँग्रेसजन से इस अभियान के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी तक भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि यहअभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है। संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये धातक है। बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। साथ ही, पंचायत व वार्ड स्तर पर सक्रिय व समर्पित कांग्रेसजनों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस की कार्यकारिणियों के गठन से धरातल पर संगठन और अधिक सशक्त बनाएं। बेठक को ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बेठक में नवनियुक्त जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी एवम बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल का स्वागत सत्कार किया गया। बेठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने जालोर शहर की सीवरेज, सड़को सहित विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी, गीता श्री मेघवाल, कामिनी शर्मा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, मांगीलाल गर्ग,मदन आब्रा,महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, मिश्रीमल गहलोत,फूसाराम माली,सुरेश गर्ग, कृष्ण कुमार वनिका, भरत सुथार,अयूब शेख,पुखराज माली,इकबाल खान, हामिद खान नागोरी, कमल सिंह बालावत, फकरुद्दीन मेहर,ओमप्रकाश चौधरी,कपूराराम परिहार,जुजाराम ,बाबुलाल नरसाना मदन सिंह ,पोकाराम मीणा,करनाराम तिखी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे। सादर प्रकाशनार्थ। कार्यक्रम के फोटो संलग्न हैं। दिनांक-01/04/2026 योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर 8209113629 94145899954
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान2
- Post by नरेशभील1
- जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी से 29 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई गणेशराम मय टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोरडा में संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 29 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त करते हुए चालक तेजाराम पुत्र अजाराम निवासी मुकने का तला, दूदू, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में सीआई प्रवीण कुमार आचार्य सहित एसआई कमल सिंह प्रभारी डीएसटी, एएसआई गणेशराम, कांस्टेबल सांवलाराम, श्रवण कुमार, श्रीराम का योगदान रहा ।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के खरसान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें बालिकाओं ने विशेष उपलब्धि हासिल की।1
- प्रेस नोट दिनांक: 01/04/2026 | स्थान: जालोर मारवाड़ी युवा मंच, जालोर शाखा एवं हीरा दे शाखा द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर JITO द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित “नवकार दिवस 2.0” के प्रचार रथ का भी भव्य स्वागत किया गया। मंच के अध्यक्ष मोहित बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प के तहत महावीर जयंती से आगामी 5 माह तक पूरे शहर में 14 स्थानों पर अस्थायी ठंडे पानी की प्याऊ संचालित की जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस अवसर पर हीरा दे शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी कोठारी ने प्याऊ का उद्घाटन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भूतड़ा, राजू जी चौधरी, भरत जी गोयल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।3