logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रक चालकों की आपसी भिड़ंत में गोलाबाग झालू से बिजनौर मार्ग पर लगा लंबा जाम,यात्री रहे परेशान झालू। गोलाबाग झालू से नूरपुर मार्ग स्थित झालू गोलबाग चौराहे से बिजनौर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक छोटी सी कहासुनी के चलते भीषण यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम लगभग 7:00 बजे झालू से गोलबाग चौराहे के समीप बिजनौर दिशा की ओर जा रहे दो ट्रक आपस में हल्के से रगड़ (टच) गए। दुर्घटना मामूली होने के बावजूद दोनों वाहनों के चालक सड़क के बीचों-बीच ही आपस में उलझ गए और बहस करने लगे। चालकों द्वारा अपने-अपने वाहन सड़क पर ही रोक देने के कारण देखते ही देखते यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होते ही दोनों दिशाओं में छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। शाम के समय व्यस्त यातायात होने के कारण यात्रियों, विशेषकर बिजनौर की ओर जा रहे दैनिक यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई झेलनी पड़ी। सड़क पर वाहनों का पहिया थमता देख कई राहगीर और वाहन चालक अपनी मंजिलों तक पहुँचने के लिए आसपास के वैकल्पिक और संकरे रास्तों का सहारा लेते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और काफी देर तक चली मशक्कत के बाद चालकों को समझाकर सड़क से वाहनों को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका।

2 hrs ago
user_Kamendra Singh
Kamendra Singh
Bijnor, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
08b7a77c-d279-4b20-bfc3-a22e72e42362

ट्रक चालकों की आपसी भिड़ंत में गोलाबाग झालू से बिजनौर मार्ग पर लगा लंबा जाम,यात्री रहे परेशान झालू। गोलाबाग झालू से नूरपुर मार्ग स्थित झालू गोलबाग चौराहे से बिजनौर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक छोटी सी कहासुनी के चलते भीषण यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम लगभग 7:00 बजे झालू से गोलबाग चौराहे के समीप बिजनौर दिशा की ओर जा रहे दो ट्रक आपस में हल्के से रगड़ (टच) गए। दुर्घटना मामूली होने के बावजूद दोनों वाहनों के चालक सड़क के बीचों-बीच ही आपस में उलझ गए और बहस करने लगे। चालकों द्वारा अपने-अपने वाहन सड़क पर ही रोक देने के कारण देखते ही देखते यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होते ही दोनों दिशाओं में छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। शाम के समय व्यस्त यातायात होने के कारण यात्रियों, विशेषकर बिजनौर की ओर जा रहे दैनिक यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई झेलनी पड़ी। सड़क पर वाहनों का पहिया थमता देख कई राहगीर और वाहन चालक अपनी मंजिलों तक पहुँचने के लिए आसपास के वैकल्पिक और संकरे रास्तों का सहारा लेते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और काफी देर तक चली मशक्कत के बाद चालकों को समझाकर सड़क से वाहनों को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ............................................... ....
    1
    ...............................................      ....
    user_Shahzad Malik
    Shahzad Malik
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग बहुत ही ख़तरनाक मंजर
    1
    मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग बहुत ही ख़तरनाक मंजर
    user_Mukesh Rportar
    Mukesh Rportar
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ताजपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल, नाला साफ नहीं होने से जलभराव के हालात नूरपुर के ताजपुर में बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। नाला साफ नहीं होने से गंदा पानी और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग की है।
    1
    ताजपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल, नाला साफ नहीं होने से जलभराव के हालात
नूरपुर के ताजपुर में बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। नाला साफ नहीं होने से गंदा पानी और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग की है।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन #Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन #Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath
    1
    बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन
#Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath
बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन
#Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी: मंडाइयो से शिफ्ट किया पिंजरा,अगवानपुर में 3 दिन बाद फंसा गुलदार,देखने को उमड़ी हजारों की भीड़ अफजलगढ़, बिजनौर।* विकास खंड अफजलगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर में पिछले 15-20 दिनों से गुलदार के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। वन विभाग की सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़े गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के अगवानपुर मे पिछले काफी दिनों से 4 गुलदारों के देखे जाने की खबर आ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इसमें 2 बड़े नर-मादा गुलदार और उनके 2 शावक (बच्चे) शामिल हैं। शाम होते ही गुलदार आबादी और खेतों के किनारे आ जाते थे, जिससे किसानों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया था। कई बार कुत्तों और पशुओं पर हमले की भी सूचना मिली थी। इसकी लगातार शिकायत हम लोगों द्वारा वन विभाग को की जा रही थी। पहले मंडाइयो में लगा था पिंजरा जानकारी देते हुए ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि वन विभाग के दरोगा सत्यवीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले रणनीति के तहत ग्राम खुशहालपुर की मंडाइयो के जंगल किनारे पिंजरा लगाया गया था। करीब 10-12 दिन तक पिंजरा वहीं लगा रहा,लेकिन गुलदार बहुत चालाक निकला और उस एरिया में आना-जाना बंद कर दिया। ग्रामीण रोहित कुमार,चरनजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह और गौतम सिंह ने दरोगा जी से बात करके पिंजरे की जगह बदलने को कहा। वन विभाग ने पिंजरे को मंडाइयो से हटाकर अगवानपुर में शिफ्ट कर दिया।अगवानपुर में पिछले 2-3 दिन से लगातार निगरानी की जा रही थी और पिंजरे में कुत्ते को चारे के रूप में रखा गया था। आखिरकार मंगलवार देर शाम एक बड़ा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। वीडियो बनाने और देखने को उमड़ी भीड़,लगा जाम गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को ले जाते समय हजारों की भीड़ जमा हो गई।सिर्फ अगवानपुर ही नहीं, बल्कि खुशहालपुर, मंडाइयो,रसूलपुर कादराबाद,और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग* बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देखने पहुंच गए। आलम यह था कि गुलदार को ले जाते समय मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया। हर कोई अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था और फोटो खींच रहा था। मौके पर रोहित कुमार,चरणजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह,गौतम सिंह सहित ग्राम पंचायत के आधे से ज्यादा सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।अभी भी 3 गुलदार बाकी है, दहशत बरकरार है ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार तो एक ही है,जबकि उसी स्थान पर अभी 3 गुलदार और घूम रहे हैं। इसलिए पूरी तरह से डर खत्म नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाकी बचे गुलदारों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसान बिना डर के अपने खेतों में जा सकें। फिलहाल वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को अपने साथ ले गई है और उसे कालागढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।रोहित कुमार गौतम सिंह ओमप्रकाश सिंह चरंजीत सिंह जसवंत सिंह व ग्रामवासियों ने इस कामयाबी के लिए वन दरोगा सत्यवीर जी और उनकी पूरी टीम का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
    1
    बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी: मंडाइयो से शिफ्ट किया पिंजरा,अगवानपुर में 3 दिन बाद फंसा गुलदार,देखने को उमड़ी हजारों की भीड़
अफजलगढ़, बिजनौर।* विकास खंड अफजलगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर में पिछले 15-20 दिनों से गुलदार के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। वन विभाग की सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़े गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के अगवानपुर मे पिछले काफी दिनों से 4 गुलदारों के देखे जाने की खबर आ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इसमें 2 बड़े नर-मादा गुलदार और उनके 2 शावक (बच्चे) शामिल हैं। शाम होते ही गुलदार आबादी और खेतों के किनारे आ जाते थे, जिससे किसानों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया था। कई बार कुत्तों और पशुओं पर हमले की भी सूचना मिली थी।
इसकी लगातार शिकायत हम लोगों द्वारा वन विभाग को की जा रही थी।
पहले मंडाइयो में लगा था पिंजरा
जानकारी देते हुए ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि वन विभाग के दरोगा सत्यवीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले रणनीति के तहत ग्राम  खुशहालपुर की मंडाइयो के जंगल किनारे पिंजरा लगाया गया था। करीब 10-12 दिन तक पिंजरा वहीं लगा रहा,लेकिन गुलदार बहुत चालाक निकला और उस एरिया में आना-जाना बंद कर दिया।
ग्रामीण रोहित कुमार,चरनजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह और गौतम सिंह ने दरोगा जी से बात करके पिंजरे की जगह बदलने को कहा।
वन विभाग ने पिंजरे को मंडाइयो से हटाकर अगवानपुर में शिफ्ट कर दिया।अगवानपुर में पिछले 2-3 दिन से लगातार निगरानी की जा रही थी और पिंजरे में कुत्ते को चारे के रूप में रखा गया था। आखिरकार मंगलवार देर शाम एक बड़ा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।
वीडियो बनाने और देखने को उमड़ी भीड़,लगा जाम
गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को ले जाते समय हजारों की भीड़ जमा हो गई।सिर्फ अगवानपुर ही नहीं, बल्कि खुशहालपुर, मंडाइयो,रसूलपुर कादराबाद,और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग* बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देखने पहुंच गए। आलम यह था कि गुलदार को ले जाते समय मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया। हर कोई अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था और फोटो खींच रहा था।
मौके पर रोहित कुमार,चरणजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह,गौतम सिंह सहित ग्राम पंचायत के आधे से ज्यादा सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।अभी भी 3 गुलदार बाकी है, दहशत बरकरार है 
ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार तो एक ही है,जबकि उसी स्थान पर अभी 3 गुलदार और घूम रहे हैं। इसलिए पूरी तरह से डर खत्म नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाकी बचे गुलदारों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसान बिना डर के अपने खेतों में जा सकें।
फिलहाल वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को अपने साथ ले गई है और उसे कालागढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।रोहित कुमार गौतम सिंह ओमप्रकाश सिंह चरंजीत सिंह जसवंत सिंह व ग्रामवासियों ने इस कामयाबी के लिए वन दरोगा सत्यवीर जी और उनकी पूरी टीम का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    Voice of people धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिजनौर महात्मा विदुर मेडिकल कालेज जिला अस्पताल के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार महीने से नहीं मिल रहा वेतन। नाराज कर्मियों ने दिया धरना। मेडिकल कालेज प्रशासन समझाने का कर रहा प्रयास। आउट सोर्सिंग कम्पनी कर रही कर्मचारियों का शोषण। कर्मियों ने लगाई सीएम से वेतन दिलाने की गुहार।
    1
    बिजनौर महात्मा विदुर मेडिकल कालेज  जिला अस्पताल के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार महीने से नहीं मिल रहा वेतन। नाराज कर्मियों ने दिया धरना। मेडिकल कालेज प्रशासन समझाने का कर रहा प्रयास। आउट सोर्सिंग कम्पनी कर रही कर्मचारियों का शोषण। कर्मियों ने लगाई सीएम से वेतन दिलाने की गुहार।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नूरपुर में घायल काली चील का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान नूरपुर में बुधवार शाम एक घायल काली चील मकान की छत पर गिर गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चील का सफल रेस्क्यू किया। इलाज और देखभाल के लिए उसे बिजनौर की प्रेम पथ संस्था को सौंप दिया गया।
    1
    नूरपुर में घायल काली चील का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाई जान
नूरपुर में बुधवार शाम एक घायल काली चील मकान की छत पर गिर गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चील का सफल रेस्क्यू किया। इलाज और देखभाल के लिए उसे बिजनौर की प्रेम पथ संस्था को सौंप दिया गया।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है और संगठित अपराध के दृष्टिगत आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मुजफ्फरनगर: नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है और संगठित अपराध के दृष्टिगत आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.