Shuru
Apke Nagar Ki App…
उमेश पासवान अच्छा लगे तो वीडियो को लाइक करें..........
Umesh Kumar
उमेश पासवान अच्छा लगे तो वीडियो को लाइक करें..........
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लखनऊ* *समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस* बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को लेकर जाना है PDA के नारे को लेकर सामाजिक न्याय की सरकार बनायेंगे भारतीय जनता पार्टी अन्याय कर रही है PDA परिवार के लोगों को SIR के बाद SAR कराया जाएगा SIR के बाद फॉर्म 7 भरवा गया चुनाव से पहले SAR करेंगे जिससे अपने लोगों के वोट शामिल करेंगे बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ से लोगों को लाकर उनके वोट शामिल करेंगे बीजेपी की चुनावी प्लानिंग है अपने लोगों के वोट शामिल करने की - अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का हमला कसटोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश नंबर वन हो चुका है बदायूँ ज़िले में हुई कसटोडियल डेथ को लेकर अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्येशीली पर खड़ा किया सवाल। *लखनऊ* *समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस* बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को लेकर जाना है PDA के नारे को लेकर सामाजिक न्याय की सरकार बनायेंगे भारतीय जनता पार्टी अन्याय कर रही है PDA परिवार के लोगों को SIR के बाद SAR कराया जाएगा SIR के बाद फॉर्म 7 भरवा गया चुनाव से पहले SAR करेंगे जिससे अपने लोगों के वोट शामिल करेंगे बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ से लोगों को लाकर उनके वोट शामिल करेंगे बीजेपी की चुनावी प्लानिंग है अपने लोगों के वोट शामिल करने की - अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का हमला कसटोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश नंबर वन हो चुका है बदायूँ ज़िले में हुई कसटोडियल डेथ को लेकर अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्येशीली पर खड़ा किया सवाल।1
- मारपीट में घायल जमाल की मौत, आठ आरोपित के निशानदेही पर तीन आलाकत्ल बरामद सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल जमाल अहमद की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आठ वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील का पाइप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित नेपाल भागने की फिराक में सड्डा तिराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक, 26 जून 2026 को ग्राम बेलहरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। मामले में थाना मोहाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घायल जमाल अहमद का बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में उपचार कराया गया, जहां से 18 जुलाई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। घर आने के बाद दोबारा स्वास्थ्य खराब होने पर स्वजन ने उन्हें जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन ने जमाल अहमद को डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। यहां 28/29 अगस्त की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जमाल अहमद की मौत के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश पर वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपित सड्डा तिराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे हैं और नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील का पाइप बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जुबेर अहमद पुत्र रहमतुल्लाह, क्यूम अहमद पुत्र मकसूद अली, इमरान अहमद पुत्र महबुद अहमद उर्फ महबूब, कमरूद्दीन उर्फ रियाज पुत्र महबूब उर्फ महबुद, महबुद उर्फ महबूब पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ मगर, सफीउल्लाह पुत्र सकूर, मोहम्मद आरिफ पुत्र सफीउल्लाह तथा हफीजुल्लाह उर्फ हाफू पुत्र सकूर के रूप में हुई है। सभी बर्डपुर नंबर पांच के टोला छोटकी बेलहरी, थाना मोहाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित सफीउल्लाह के विरुद्ध वर्ष 2008 में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व (आईपीएएस )पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौरयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी शुद्धोधन उपनिरीक्षक जगतनरायन यादव, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, कनिकलाल मल्ल, जयप्रकाश यादव, रामाज्ञा पासवान तथा कांस्टेबल धनन्जय सिंह यादव शामिल रहे।1
- दिनांक-02-09-2026 ई० विषय:- पशु शाला धराशायी होने के संबंध में। सेवा में! माननीय जिलाधिकारी! (सन्त कबीर नगर), उत्तर प्रदेश! महोदय ! सविनय निवेदन है कि प्रार्थी "राम उजागिर पुत्र श्री श्याम लाल यादव " ग्राम पंचायत भगवानपुर ,पुलिस स्टेशन बखिरा, ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है । आपको अवगत कराया जाता है कि 2025 ई०-20 26 ई० भारी बरसात होने के कारण हमारे पशु शाला की दीवार गिर चुकी है। जिसकी मरम्मत करवाने में मैं ( राम उजागिर) असमर्थ हूं । अतः आप श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि पशुशाला के मरम्मत करवाने के लिए अनुदान देने की कृपा करें । प्रार्थी आप का आभारी हैं! 'धन्यवाद' प्रार्थी ;- राम उजागिर ( राम उजागिर पुत्र श्री श्याम लाल यादव) सम्पर्क :- 9336174866 ,1
- ठूठीबारी में स्कूल गेट के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप | Maharajganj News महराजगंज के ठूठीबारी में सोमवार रात स्कूल गेट के पास विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। व्यस्त बस स्टैंड के पास मगरमच्छ मिलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की मांग की है।1
- संतकबीरनगर- बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा, घबराएं नहीं तुरंत पहुंचें अस्पताल : सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। इसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं, जिससे दंश से पीड़ित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ जाती है। सीएमओ ने कहा कि सर्पदंश होने पर घबराएं नहीं, क्योंकि अधिकतर मामलों में घबराहट के कारण हार्ट अटैक जैसी स्थिति बन जाती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल में सर्पदंश के उपचार हेतु पर्याप्त दवा और एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है, साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक 24 घंटे सेवा के लिए मौजूद हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से संपर्क करें, ताकि समय पर उचित इलाज मिल सके और अनमोल जान बचाई जा सके।1
- 20 साल बाद सियासी मंच पर अमरमणि, फरेंदा से लड़ेंगे 2027 का चुनाव 20 साल बाद सियासी मंच पर अमरमणि, फरेंदा से लड़ेंगे 2027 का चुनाव1
- पासवान ब्रांड न्यू वीडियो शायरी बोलते हुए वीडियो अच्छा1
- *नाले में नहाने गए साहिल की डूबने से मौत, शव की तलाश में रेस्क्यू टीम मौके पहुंच रही* *लखनऊ*। बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्मपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित खेड़ा निवासी साहिल,अपने साथियों के साथ खुर्मपुर नाले में नहाने गया था। इसी दौरान साहिल गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साहिल के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर नाले में तलाशी अभियान चलाएगी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और शव की तलाश जारी है। *नाले में नहाने गए साहिल की डूबने से मौत, शव की तलाश में रेस्क्यू टीम मौके पहुंच रही* *लखनऊ*। बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्मपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित खेड़ा निवासी साहिल,अपने साथियों के साथ खुर्मपुर नाले में नहाने गया था। इसी दौरान साहिल गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साहिल के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर नाले में तलाशी अभियान चलाएगी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और शव की तलाश जारी है।1
- बानगंगा बैराज में युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए सिद्धार्थनगर जिले के बानगंगा बैराज नदी घाट के फाटक संख्या 16 के उत्तरी तरफ मंगलवार शाम करीब चार बजे नदी में डूबने से 45 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद मजीद ग्राम झारुआ की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजामुद्दीन फाटक के पास बने कंक्रीट के बेंच पर बैठा था, इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख आसपास मौजूद मछुआरों और बैराज कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जाल डालकर काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय, एसआई राजकुमार यादव और एसआई परमानंद राय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी सकीना और 12 व सात वर्ष की दो नाबालिग बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इधर, हादसे के बाद बैराज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बैराज क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगने के बावजूद युवक काफी देर तक नदी के किनारे बैठा रहा। पूर्व में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी उठी थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। स्थानीय लोगों ने बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।1