logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नया बस स्टैंड के पास विवाद, मारपीट में युवक घायल, बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज नया बस स्टैंड के पास विवाद, मारपीट में युवक घायल, बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज ​जगदलपुर। शहर के नया बस स्टैंड स्थित 'यश भोजनालय' में कार्यरथ युवक रानी पान दुकान के सामने दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान भोजनालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने बीच में आकर 'लंबू' नामक युवक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। ​इस हमले में लंबू के आंख के पास गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना जैसे ही उसकी पत्नी को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित पत्नी अपने घायल पति को लेकर शिकायत दर्ज कराने बोधघाट थाना पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

13 hrs ago
user_बासकी ठाकुर पत्रकार
बासकी ठाकुर पत्रकार
Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

नया बस स्टैंड के पास विवाद, मारपीट में युवक घायल, बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज नया बस स्टैंड के पास विवाद, मारपीट में युवक घायल, बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज ​जगदलपुर। शहर के नया बस स्टैंड स्थित 'यश भोजनालय' में कार्यरथ युवक रानी पान दुकान के सामने दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान भोजनालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने बीच में आकर 'लंबू' नामक युवक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। ​इस हमले में लंबू के आंख के पास गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना जैसे ही उसकी पत्नी को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित पत्नी अपने घायल पति को लेकर शिकायत दर्ज कराने बोधघाट थाना पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️। भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️।          भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
    1
    घायल व्यक्ति के 35 हजार रुपए और मोबाइल फोन वापस कर पुरूर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय
पेट्रोलिंग स्टाफ थनेंद्र देवांगन बीती रात्रि मे NH ग्राम चिटौद के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हितेश कुमार घायल अवस्था मे सड़क पर मिले, ऐसे मे पेट्रोलिंग स्टाफ ने बिना देर किए घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी मे पहुंचाया। घायल के पास एक छोटे से बैग की जांच करने पर उसमे करीब 35 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने वापस कर मानवता का परिचय देते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध
धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • 😍dekho gajab ka pyar.देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। ❣️देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। bachche ka gajab pyar
    1
    😍dekho gajab ka pyar.देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। 
❣️देखो सुबह का खूबसूरत नजारा 😊बच्चे और बछड़े में प्यार, सुबह का चाय नाश्ता एक साथ। bachche ka gajab pyar
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है ....... छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलेके लखोली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अगस्त 2026 में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहाँ एक शिक्षिका पर बच्चों के भोजन में कथित तौर पर छिपकली डालने का गंभीर आरोप लगा है।
    1
    (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है .......
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलेके लखोली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अगस्त 2026 में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहाँ एक शिक्षिका पर बच्चों के भोजन में कथित तौर पर छिपकली डालने का गंभीर आरोप लगा है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    43 min ago
  • रक्षा बंधन के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........
    1
    रक्षा बंधन के अवसर पर  रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • जिला अस्पताल बालोद परिसर के पास भालू की दस्तक से मचा हड़कंप कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर चौकीदार जब बाहर निकलकर देखा तो परिसर मे एक भालू घूमता हुआ दिखाई दिया। अस्पताल परिसर से होते हुए वह भालू सीधे ही डॉक्टरो के क्वार्टर की ओर से होकर जंगल की तरफ लौट गया। जानकारी के मुताबिक यह भालू तांदुला जलाशय से लगे जंगल की ओर से अंधेरे मे अस्पताल परिसर तक पहुंचा था। वही इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा मौके का जायजा लिया गया। विभाग द्वारा भालू की गतिविधियो पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    1
    जिला अस्पताल बालोद परिसर के पास भालू की दस्तक से मचा हड़कंप
कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर चौकीदार जब बाहर निकलकर देखा तो परिसर मे एक भालू घूमता हुआ दिखाई दिया। अस्पताल परिसर से होते हुए वह भालू सीधे ही डॉक्टरो के क्वार्टर की ओर से होकर जंगल की तरफ लौट गया। जानकारी के मुताबिक यह भालू तांदुला जलाशय से लगे जंगल की ओर से अंधेरे मे अस्पताल परिसर तक पहुंचा था। वही इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा मौके का जायजा लिया गया। विभाग द्वारा भालू की गतिविधियो पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है, CG News | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें छात्र स्कूल की छत पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा है कि छात्र पिछले 8 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे और प्रदर्शन की वजह की अभी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सवाल है—आखिर छात्र स्कूल की छत पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर क्यों हुए? क्या मामला शिक्षक की कमी, स्कूल भवन की समस्या या किसी अन्य मांग से जुड़ा है? मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासन की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है,
CG News | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें छात्र स्कूल की छत पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दावा है कि छात्र पिछले 8 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे और प्रदर्शन की वजह की अभी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सवाल है—आखिर छात्र स्कूल की छत पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर क्यों हुए?
क्या मामला शिक्षक की कमी, स्कूल भवन की समस्या या किसी अन्य मांग से जुड़ा है?
मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासन की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    45 min ago
  • कुरूद में महिला से दुष्कर्म का मामला, फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार धमतरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी में वारदात को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उसे आरोपियों ने अपने साथ लिया और रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदई जिला बालोद, को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी अजय वर्मा फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने अजय वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    1
    कुरूद में महिला से दुष्कर्म का मामला, फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
धमतरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी में वारदात को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर लगा है। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उसे आरोपियों ने अपने साथ लिया और रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदई जिला बालोद, को गिरफ्तार किया। वहीं उसका दूसरा साथी अजय वर्मा फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने अजय वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.