Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पेशल 26’ स्टाइल में LPG की चोरी, पेट्रोलियम अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाश कानपुर में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाश खुद को पेट्रोलियम विभाग का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वर्दी और दस्तावेज दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया और “चेकिंग” के बहाने सिलेंडर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
आईरा समाचार बीकानेर
स्पेशल 26’ स्टाइल में LPG की चोरी, पेट्रोलियम अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाश कानपुर में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाश खुद को पेट्रोलियम विभाग का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वर्दी और दस्तावेज दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया और “चेकिंग” के बहाने सिलेंडर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
- KuumarBuhana, Jhunjhunu🤝4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- प्रयागराज (बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव, करनाईपुर इलाका) में मंगलवार (7 अप्रैल 2026) दोपहर को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 18-22 वर्षीय युवक सुमित कुमार (पिता: राजकुमार, कुछ रिपोर्ट्स में सुमित कुमार गौतम) थ्रेशर मशीन में गेहूं की बोरी डाल रहा था। अचानक उसका एक हाथ मशीन में फंस गया। खुद को बचाने की कोशिश में दूसरा हाथ भी फंस गया और पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया। थ्रेशर ने उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। शव निकालने के लिए मशीन खुलवानी पड़ी। बाहर सिर्फ पैर दिख रहे थे। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना रोहित यादव के खेत में ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेशर मशीन के साथ हुई। सुमित 10वीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता था। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सलाह: ऐसे हादसों से बचने के लिए थ्रेशर चलाते समय: सतर्क रहें ढीले कपड़े न पहनें बच्चों/किशोरों को मशीन के पास न आने दें मशीन बंद करके ही सफाई या बोरी डालें यह घटना बहुत ही रूह कंपा देने वाली है। परिवार के प्रति गहरी संवेदना। #news #live #viral1
- राजस्थान सरकार ने शादी समारोहों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में शादी के लिए 2 और शहरी क्षेत्रों में 3 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए शादी का कार्ड लगाकर आवेदन करना होगा। सरकार के इस फैसले से अब शादी में खाना बनाने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। #bikaner #rajasthan #breakingnews #viral #wedding1
- बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, जिसमें रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- Post by Babulal kaswan1
- बीकानेर में अभी-अभी जरूरी सूचना बीकानेर आज दिनांक 08.04.2026 को सुबह करीब 9,30 बजे सूचना मिली एक व्यक्ति घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला ।। मृतक की उम्र करीब 39 वर्ष सोनू तेजी पुत्र राम देव निवासी गांव थांवला ,डेगाना नागौर का है । वर्तमान पता-लाल ख़ान की बाड़ी, नई मस्जिद के पास रामपुरा बस्ती लालगढ़ बीकानेर ।। सूचना मिलने पर ख़िदमदगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।। संबंधित मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस टीम की जाँच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल पहुंचाया ।। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार सोयेब भाई मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान व राजकुमार खड़गावत ।। खिदमतगार खादिम सोसायटी राजकुमार शोएब भाई बीकानेर वाला है एम्बुलेंस नंबर1
- सरदारशहर श्री डूंगरगढ़ रोड पर आज अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जिसमें भारी तादाद में अतिक्रमण हटाएं गए और पक्के निर्माणों को पूरी तरह से तोड़कर स्टेट हाईवे 06 को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। इस दौरान आरएसआरडीसी के अधिकारी उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा डिप्टी निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by Khushal Parihar Khushal Pariha1
- राजस्थान सरकार ने बाहर राज्य की नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर सख्ती बढ़ा दी है। अब अगर कोई वाहन 30 दिन से ज्यादा राज्य में बिना RJ रजिस्ट्रेशन के चलता पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। Transport Department के अनुसार यह कदम टैक्स चोरी रोकने और नियमों में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है। #RajasthanNews #TransportRules #bikaner #viral #news1