logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालेटा में लूपिन फाउंडेशन के सानिध्य में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 94 मरीजों की हुई जांच बालेटा (मालाखेड़ा, बालेटा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु संचालित साझा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार भी दिया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया। शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन फाउंडेशन की टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइज़र मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं जनहितकारी है।

6 hrs ago
user_Pragti News
Pragti News
Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
6 hrs ago

बालेटा में लूपिन फाउंडेशन के सानिध्य में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 94 मरीजों की हुई जांच बालेटा (मालाखेड़ा, बालेटा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु संचालित साझा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार भी दिया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया। शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन फाउंडेशन की टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइज़र मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं जनहितकारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कामां बरसाना मार्ग पर आरएसी पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड होने व गति नियंत्रक ब्रेकर ना होने के कारण 24 घंटे में दूसरा हादसा हो गया बरसाना से कामां की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी हादसे में कार चकनाचूर हो गई और चार कार सवार घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई एयरबैग तक खुल गए जिसके चलते ही कार सवारों की जान बच गई| हम आपको बता दें कि 24 घंटे पहले ही इसी स्थान पर एक अन्य कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें दो कार सवार घायल हुए थे और कार चकनाचूर हो गई थी
    1
    कामां बरसाना मार्ग पर आरएसी पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड होने व गति नियंत्रक ब्रेकर ना होने के कारण 24 घंटे में दूसरा हादसा हो गया बरसाना से कामां की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी हादसे में कार चकनाचूर हो गई और चार कार सवार घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई एयरबैग तक खुल गए जिसके चलते ही कार सवारों की जान बच गई| हम आपको बता दें कि 24 घंटे पहले ही इसी स्थान पर एक अन्य कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें दो कार सवार घायल हुए थे और कार चकनाचूर हो गई थी
    user_Ravindra kumar(Ravi kumar)
    Ravindra kumar(Ravi kumar)
    कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Manish Singh
    1
    Post by Manish Singh
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Nurse Manesar, Gurugram•
    7 hrs ago
  • दिनदहाड़े वार्ड -6 शाहपुरा में फायरिंग एक कार किराए पर देने वाले एजेंट के ऑफिस पर बरसाई गोलियां,शाहपुरा में दिन दहाड़े 7 राउंड फायरिंग, मौके पर मिले सात खोखे, किसी को चोट नहीं लगी,शहर के चार्ड नंबर 6 पशु चिकित्सालय के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे बदमाशों ने एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना अंजाम दिया। दो अलग-अलग बाइकों आए चार कुल्कों ने 7 से 8 मर्तबा फायर किए। फायरिंग को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक ताबड़तोड़ धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान गोली किसी को लगी नहीं। सूचना पर पुलिस के एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायना लिया। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त नाकेबंदी कराई गई, लेकिन बदमाहा पकड़ में न आ सके। प्रारंभिक पड़ताल में घटना का मुख्य कारण आपसी रंजिश सामने आ ही है,वहीं घटना की जानकारी मिलते के साथ ही रिया चौधरी थाना अधिकारी व टीम के साथ पहुंची,नगर अध्यक्ष मुकेश बुडानिया,इधर विधावक मनीष यादव ने भो घटना को निंदनीय बताते हुए चिंता जताई । सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा
    1
    दिनदहाड़े वार्ड -6 शाहपुरा में फायरिंग एक कार किराए पर देने वाले एजेंट के ऑफिस पर बरसाई गोलियां,शाहपुरा में दिन दहाड़े 7 राउंड फायरिंग, मौके पर मिले सात खोखे, किसी को चोट नहीं लगी,शहर के चार्ड नंबर 6 पशु चिकित्सालय के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे बदमाशों ने एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना अंजाम दिया। दो अलग-अलग बाइकों आए चार कुल्कों ने 7 से 8 मर्तबा फायर किए। फायरिंग को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक ताबड़तोड़ धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान गोली किसी को लगी नहीं। सूचना पर पुलिस के एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायना लिया। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त नाकेबंदी कराई गई, लेकिन बदमाहा पकड़ में न आ सके। प्रारंभिक पड़ताल में घटना का मुख्य कारण आपसी रंजिश सामने आ ही है,वहीं घटना की जानकारी मिलते के साथ ही रिया चौधरी थाना अधिकारी व टीम के साथ पहुंची,नगर अध्यक्ष मुकेश बुडानिया,इधर विधावक मनीष यादव ने भो घटना को निंदनीय बताते हुए चिंता जताई । सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • ग्रामीणों की शिकायत पर महिला चिकित्सालय राजगढ़ का जॉइंट डायरेक्टर ने किया औचक निरीक्षण डॉक्टर में मचा हड़कंप जॉइंट डायरेक्टर ने डॉक्टरों को दिए कड़े निर्देश। राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग लगा स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने अचानक पहुंचे जॉइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार से ज्वाइन डायरेक्टर आभा आई डी के बारे में जानकारी मिली लेकिन उन्होंने बताया शिकायत थी कि ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर रहते हैं इमरजेंसी में डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहकर के कॉल से जो आते थे डॉक्टर अब इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे लाइव वार्ता
    2
    ग्रामीणों की शिकायत पर महिला चिकित्सालय राजगढ़ का जॉइंट डायरेक्टर ने किया औचक निरीक्षण डॉक्टर में मचा हड़कंप जॉइंट डायरेक्टर ने डॉक्टरों को दिए कड़े निर्देश।
राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग  लगा स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने अचानक पहुंचे जॉइंट डायरेक्टर
स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार से ज्वाइन डायरेक्टर आभा आई डी के बारे में जानकारी मिली लेकिन उन्होंने बताया 
शिकायत थी कि ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर रहते हैं इमरजेंसी में डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहकर के कॉल से जो आते थे डॉक्टर अब इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे लाइव वार्ता
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हुड्डा साहब आए हेलीकॉप्टर से मुझे कार से जाना है - राव नरेंद्र सिंह (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस)
    1
    हुड्डा साहब आए हेलीकॉप्टर से मुझे कार से जाना है - राव नरेंद्र सिंह (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस)
    user_Bharat gourav news 24 live update
    Bharat gourav news 24 live update
    News Anchor Mahendragarh, Haryana•
    7 hrs ago
  • 8 फरवरी को पलवल में गुरु रविदास जयंती समारोह, विधायक हरिन्द्र सिंह ने किया आमंत्रण
    1
    8 फरवरी को पलवल में गुरु रविदास जयंती समारोह, विधायक हरिन्द्र सिंह ने किया आमंत्रण
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • किशनगढ़ बास के नांगल रायसिस ग्राम में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से गांववासियों को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया तथा बेटी बचाने और पढ़ाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लाड़ो प्रोत्साहन योजना की जानकारी भी दी गई, जिसमें बेटी के जन्म पर सरकार द्वारा सात किस्तों में प्रोत्साहन राशि दिए जाने की बात बताई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रधानाचार्य, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ग्राम साथी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    किशनगढ़ बास के नांगल रायसिस ग्राम में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 
नाटक के माध्यम से गांववासियों को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया तथा बेटी बचाने और पढ़ाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर लाड़ो प्रोत्साहन योजना की जानकारी भी दी गई, जिसमें बेटी के जन्म पर सरकार द्वारा सात किस्तों में प्रोत्साहन राशि दिए जाने की बात बताई गई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रधानाचार्य, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ग्राम साथी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Manish Singh
    1
    Post by Manish Singh
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Nurse Manesar, Gurugram•
    7 hrs ago
  • बागावास चौरासी में वर्षा पुराना पीपल के पेड़ से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, चरणामृत समझ लोग पी रहे,पेड़ से निकल रहा पानी ग्रामीण मान रहे चमत्कार
    1
    बागावास चौरासी में वर्षा पुराना पीपल के पेड़ से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, चरणामृत समझ लोग पी रहे,पेड़ से निकल रहा पानी ग्रामीण मान रहे चमत्कार
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.