Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश यादव
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छतरपुर। विधानसभा में अवैध कॉलोनाइजिंग और प्लॉटिंग का मुद्दा उठने के बाद प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिले में बिना अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान कई कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 100 से ज्यादा शिकायतों ने खोली पोल प्रशासन को लंबे समय से प्लॉटिंग के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक लोगों ने लिखित शिकायत देकर बताया कि उन्हें प्लॉट तो बेच दिए गए, लेकिन वहां सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही कई जगहों पर कृषि भूमि का बिना डायवर्जन कराए ही प्लॉट काटकर बेच दिए गए। नियमों की अनदेखी, अब होगी कार्रवाई जांच में सामने आया कि कई कॉलोनाइजर बिना किसी वैध अनुमति के कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। कई प्रोजेक्ट्स का आवश्यक पंजीयन भी नहीं कराया गया था। प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कॉलोनियों को अवैध घोषित कर दिया है। एफआईआर दर्ज करने की तैयारी प्रशासन अब केवल कॉलोनियों को अवैध घोषित करने तक सीमित नहीं रहना चाहता। अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध प्लॉटिंग की है, उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने किया निरीक्षण कलेक्टर और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से कई कॉलोनियों का निरीक्षण किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अवैध कॉलोनाइजिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता, अनुमति और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। जिला ब्यूरो मुकेश गौतम वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल1
- गुलगंज में भीषण सड़क हादसाः दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, एक की मौत, तीन घायल गुलगंज। आज सुबह करीब 7 बजे चौपारियां मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक चालक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक MP16MM8661 छतरपुर से बड़ा मलहरा की ओर जा रही थी, जिसे अनिल रजक (45 वर्ष) चला रहे थे और पीछे ऋतिक विश्वकर्मा बैठे थे। उसी समय दूसरी मोटरसाइकिल MP16ZC7696 बड़ा मलहरा की ओर से आ रही थी, जिस पर दो लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनिल रजक सड़क पर गिर पड़े। तभी बड़ा मलहरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया और ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत 112 और पुलिस थाना गुलगंज को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्पित पाराशर पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल छतरपुर भिजवाया। हादसे में अनिल रजक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया। हादसे में ऋतिक विश्वकर्मा सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल छतरपुर में चल रहा है। बताया जाता है कि अनिल रजक और ऋतिक विश्वकर्मा दोनों देरी रोड, छतरपुर के निवासी थे और रोज काम के लिए छतरपुर से बड़ा मलहरा जाते थे। कम1
- बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने आधिकारिक तौर पर Janata Dal (United) (JDU) की सदस्यता ले ली है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह) और Sanjay Jha की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया। करीब 50 साल की उम्र में यह निशांत कुमार का पहला राजनीतिक कदम माना जा रहा है। अब यह चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें जेडीयू में कौन सा पद मिलेगा। वीडियो में जानिए पूरी खबर और बिहार की राजनीति में इसके क्या मायने हो सकते हैं।1
- Post by गणेश यादव1
- पलेरा (टीकमगढ़) ।। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में बिजली विभाग 'मार्च क्लोजिंग' को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। पलेरा वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुमान गंज में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बकायादारों की मोटर साइकिल जप्ति की कार्यवाही की । यह कार्रवाई अधीक्षण यंत्री टीकमगढ़ एवं कार्यपालन यंत्री जतारा के निर्देशन में पलेरा सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई।2
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- छतरपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत उद्यमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में उगाई जा रही अफीम की अवैध फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार करीब आधा एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश और एसडीओपी अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। प्रारंभिक जांच में इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मलखान कुशवाहा के साथ राजेन्द्र दोहरे (सरपंच) सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। मुकेश गौतम वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल1
- जालौन के चमारी में माता प्रसाद पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में मंच पर बड़ी-बड़ी हस्तियां थीं, और सौम्भ द्विवेदी ने संबोधन के लिए सबसे पहले अपनी मां को बुलाकर सभी का दिल जीत लिया।1
- श्री संकटमोचन धाम खरेला के पास खेतों में हाई टेंशन लाइन के पोल से हो रहें फाल्ट के कारण किसानों की फसलों में हो रही आगजनी से किसानों को हर वर्ष अपूर्णनीय क्षति का सामना करना पड़ रहा है, विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते नहीं हो पा रहा है किसानों की समस्या का निदान,, जिम्मेदारों की चुप्पी किसानों के हित में घातक साबित हो रही हैं1