logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फुटेरा तालाब में सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन, चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन लोको क्षेत्र की गणेश प्रतिमा अंतिम प्रतिमा के रूप में हुई विसर्जित, प्रशासन रहा मुस्तैदी से तैनात, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी दमोह। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चला। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। लोको क्षेत्र की प्रतिमा समेत बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब में विसर्जन किया गया। अंतिम प्रतिमा बस स्टैंड क्षेत्र में विराजित भगवान गणेश की रही। फुटेरा तालाब पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे। कुछ देर नाव से विसर्जन रोकने के बाद पुलिस की समझाइश पर प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि फुटेरा तालाब पर अलग-अलग घाट बनाए गए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ट्रॉली, क्रेन और नाव के जरिए प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। घंटाघर पर चल समारोह के दौरान अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। उत्कृष्ट झांकियों वाली समितियों का सम्मान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

6 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

फुटेरा तालाब में सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन, चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन लोको क्षेत्र की गणेश प्रतिमा अंतिम प्रतिमा के रूप में हुई विसर्जित, प्रशासन रहा मुस्तैदी से तैनात, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी दमोह। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चला। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। लोको क्षेत्र की प्रतिमा समेत बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब में विसर्जन किया गया। अंतिम प्रतिमा बस स्टैंड क्षेत्र में विराजित भगवान गणेश की रही। फुटेरा तालाब पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे। कुछ देर नाव से विसर्जन रोकने के बाद पुलिस की समझाइश पर प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि फुटेरा तालाब पर अलग-अलग घाट बनाए गए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ट्रॉली, क्रेन और नाव के जरिए प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। घंटाघर पर चल समारोह के दौरान अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। उत्कृष्ट झांकियों वाली समितियों का सम्मान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा दमोहः हिंडोरिया एवं बांदकपुर की पुलिस के द्वारा जुआ फड़ पकड़ने के दौरान हिनौती के शिव सिंह लोधी को पुलिस द्वारा पीटने का आरोप जिसके बाद मौके पर शिवसिंह की मौत हो गई। मृतक के पुत्र और SDOP प्रिया सिंधी के बीच तीखी बहस वीडियो
    1
    हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा 
हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा 
दमोहः हिंडोरिया एवं बांदकपुर की पुलिस के द्वारा जुआ फड़ पकड़ने के दौरान हिनौती के शिव सिंह लोधी को पुलिस द्वारा पीटने का आरोप जिसके बाद मौके पर शिवसिंह की मौत हो गई।
मृतक के पुत्र और SDOP प्रिया सिंधी के बीच तीखी बहस वीडियो
    user_AAJ EK SACH NEWS
    AAJ EK SACH NEWS
    Damoh, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • वर्षों पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा वर्षों पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा बनवार। गांव बनवार में भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। भगवान बालमुकुंद को विधि-विधान से विमान में विराजमान कर भक्तजन शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्त रामधुन एवं संकीर्तन करते हुए बाजे-गाजे के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। परंपरा के अनुसार गांव की तेलया में भगवान का जलविहार कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान बालमुकुंद से सुख-समृद्धि की कामना की। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    वर्षों पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा

वर्षों पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा
बनवार। गांव बनवार में भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। भगवान बालमुकुंद को विधि-विधान से विमान में विराजमान कर भक्तजन शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान भक्त रामधुन एवं संकीर्तन करते हुए बाजे-गाजे के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। परंपरा के अनुसार गांव की तेलया में भगवान का जलविहार कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान बालमुकुंद से सुख-समृद्धि की कामना की।
वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • *दमोह में पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भव्य श्रीजी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत* *दमोह।* जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण की समाप्ति के अवसर पर जैन समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु धर्म ध्वज और जयकारों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा *सिटीनल जैन मंदिर* से प्रारंभ होकर *पुराना थाना, बकौली चौराहा, घंटाघर, राय चौराहा* होते हुए *नसिया मंदिर* पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी के विमान का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नसिया मंदिर में *परम पूज्य मुनि श्री 108 श्रुतेश सागर जी महाराज* ने मंगल प्रवचन दिए एवं *आर्यिका चिंतन मति माता जी* ने दिव्य देशना दी। मुनि श्री ने क्षमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तम क्षमा ही सच्चा धर्म है। प्रवचन के पश्चात श्रीजी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद विमान जी वापिस *घंटाघर से पलांदी मंदिर* के सामने से होते हुए *सिटीनल* पर पहुंचा, जहां शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवा मंडल एवं सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
    1
    *दमोह में पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भव्य श्रीजी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत*

*दमोह।* जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण की समाप्ति के अवसर पर जैन समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु धर्म ध्वज और जयकारों के साथ शामिल हुए।
शोभायात्रा *सिटीनल जैन मंदिर* से प्रारंभ होकर *पुराना थाना, बकौली चौराहा, घंटाघर, राय चौराहा* होते हुए *नसिया मंदिर* पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी के विमान का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
नसिया मंदिर में *परम पूज्य मुनि श्री 108 श्रुतेश सागर जी महाराज* ने मंगल प्रवचन दिए एवं *आर्यिका चिंतन मति माता जी* ने दिव्य देशना दी। मुनि श्री ने क्षमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तम क्षमा ही सच्चा धर्म है। प्रवचन के पश्चात श्रीजी का अभिषेक किया गया।
अभिषेक के बाद विमान जी वापिस *घंटाघर से पलांदी मंदिर* के सामने से होते हुए *सिटीनल* पर पहुंचा, जहां शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवा मंडल एवं सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह गणेश विसर्जन *एच आर पांडे नगर पुलिस अधीक्षक दमोह*
    1
    दमोह गणेश विसर्जन 

*एच आर पांडे नगर पुलिस अधीक्षक दमोह*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस ने पिता को मारा!”—परिवार की चीखों से भड़का आक्रोश… फिर क्या हुआ? शिव सिंह लोधी की मौत के बाद परिवार की चीख-पुकार, न्याय की मांग और बढ़ता आक्रोश—फिर हालात कैसे बिगड़े? शुरुआत से आखिरी तक पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद।
    1
    पुलिस ने पिता को मारा!”—परिवार की चीखों से भड़का आक्रोश… फिर क्या हुआ?
शिव सिंह लोधी की मौत के बाद परिवार की चीख-पुकार, न्याय की मांग और बढ़ता आक्रोश—फिर हालात कैसे बिगड़े? शुरुआत से आखिरी तक पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देशभर में धूमधाम से हुई गणेश बप्पा की विदाई हटा में रिमझिम बारिश में उमड़ा आस्था का सैलाब
    1
    देशभर में धूमधाम से हुई गणेश बप्पा की विदाई हटा में रिमझिम बारिश में उमड़ा आस्था का सैलाब
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला सेवा संकल्प अभियान जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला दमोह -भारत बनेगा-सांसद दमोह श्री लोधी इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता का सर्वांगीण विकास होगा-विधायक श्री मलैया विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छात्रों की यह सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे मेरे सपनो का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र हुए सम्मानित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनप्रतिनिधियों ने की भूरी-भूरी सराहना दमोह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' (सेवा पखवाड़ा) के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    3
    सेवा संकल्प अभियान
जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला
सेवा संकल्प अभियान
जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला
दमोह -भारत बनेगा-सांसद दमोह श्री लोधी
इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता का सर्वांगीण विकास होगा-विधायक श्री मलैया
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छात्रों की यह सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे
मेरे सपनो का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र हुए सम्मानित 
प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनप्रतिनिधियों ने की भूरी-भूरी सराहना
दमोह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' (सेवा पखवाड़ा) के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ‘सुगम सफर, सुरक्षित सफर’ के संकल्प के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर भोपाल से 351 बसों के साथ मध्यप्रदेश में 21 साल बाद लोक परिवहन सेवा की पुनः शुरुआत हुई। Mobility Vision 2030 के तहत यह पहल प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ‘सुगम सफर, सुरक्षित सफर’ के संकल्प के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। 

इस अवसर पर भोपाल से 351 बसों के साथ मध्यप्रदेश में 21 साल बाद लोक परिवहन सेवा की पुनः शुरुआत हुई। Mobility Vision 2030 के तहत यह पहल प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना - कोतवाली TI मनीष कुमार दमोह। शहर में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। महाकाली चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुए विवाद में चार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल करन नामदेव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड से गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथी ऋषभ अहिरवार और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। करन के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर खजरी मोहल्ला निवासी राजा बल्लम, रोशन सहित अन्य लोगों ने मधु, आकाश, अतुल और करन नामदेव पर चाकू से हमला कर दिया। डॉ. जावेद खान ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति सामान्य है और उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। सूचना पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की हैं।
    1
    महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती 
महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना - कोतवाली TI मनीष कुमार 
दमोह। शहर में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। महाकाली चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुए विवाद में चार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायल करन नामदेव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड से गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथी ऋषभ अहिरवार और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। करन के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर खजरी मोहल्ला निवासी राजा बल्लम, रोशन सहित अन्य लोगों ने मधु, आकाश, अतुल और करन नामदेव पर चाकू से हमला कर दिया।
डॉ. जावेद खान ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति सामान्य है और उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। सूचना पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की हैं।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.