logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा के विपिन हत्याकांड का बड़ा खुलासा! मथुरा पुलिस ने किया पूरे हत्याकांड का खुलासा मथुरा के विपिन हत्याकांड का बड़ा खुलासा!

6 hrs ago
user_Pandit Rahul brijwasi
Pandit Rahul brijwasi
Mathura, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

मथुरा के विपिन हत्याकांड का बड़ा खुलासा! मथुरा पुलिस ने किया पूरे हत्याकांड का खुलासा मथुरा के विपिन हत्याकांड का बड़ा खुलासा!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, देश की खुशहाली की मांगी मन्नत । एंकर। धर्मनगरी वृंदावन में आज उस समय श्रद्धा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ठा. श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बांके बिहारी लाल के चौखट पर शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।। मंदिर के सेवायतो के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को पटका पहनाकर, माला अर्पण कर और ठाकुर जी का प्रसाद भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। ब्रज की इस पारंपरिक मेहमाननवाजी से पूर्व राष्ट्रपति बेहद अभिभूत नजर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से विधि-विधान के साथ उनसे पूजन-अर्चन संपन्न कराया। ठाकुर जी के अलौकिक विग्रह के सम्मुख पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने दीपक प्रज्वलित कर विशेष आरती उतारी और हाथ जोड़कर मनौती मांगी। दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने बांके बिहारी लाल की मनमोहक छवि को निहारा और ब्रज की भक्ति भावना में लीन दिखे। वही इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता
    1
    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, देश की खुशहाली की मांगी मन्नत ।
एंकर। धर्मनगरी वृंदावन में आज उस समय श्रद्धा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ठा. श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बांके बिहारी लाल के चौखट पर शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।। मंदिर के सेवायतो के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को पटका पहनाकर, माला अर्पण कर और ठाकुर जी का प्रसाद भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। ब्रज की इस पारंपरिक मेहमाननवाजी से पूर्व राष्ट्रपति बेहद अभिभूत नजर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से विधि-विधान के साथ उनसे पूजन-अर्चन संपन्न कराया। ठाकुर जी के अलौकिक विग्रह के सम्मुख पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने दीपक प्रज्वलित कर विशेष आरती उतारी और हाथ जोड़कर मनौती मांगी। दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने बांके बिहारी लाल की मनमोहक छवि को निहारा और ब्रज की भक्ति भावना में लीन दिखे। वही इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता
    user_Manish Sharma Anb News
    Manish Sharma Anb News
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अयेरा–गजू मार्ग पर रास्ता हुआ संकरा, ग्रामीणों ने जांच और रास्ता खुलवाने की मांग उठाई मांट, मथुरा। ग्राम अयेरा, पोस्ट गजू, तहसील मांट, जिला मथुरा में अयेरा–गजू मौजा में स्थित करीब 2 गट्ठा के रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की जमीन को काट-काटकर रास्ता इतना संकरा कर दिया गया है कि अब यह 5 फुट चौड़ा भी नहीं बचा है। वीडियो में मौके की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। रास्ता संकरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार रास्ते की पैमाइश कराकर मौके पर जांच की जाए और रास्ते की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पूर्व निर्धारित चौड़ाई में रास्ता खुलवाया जाए। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में कब तक जांच कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाते हैं। संवाददाता — सचिन अयेरा–गजू मार्ग पर रास्ता हुआ संकरा, ग्रामीणों ने जांच और रास्ता खुलवाने की मांग उठाई मांट, मथुरा। ग्राम अयेरा, पोस्ट गजू, तहसील मांट, जिला मथुरा में अयेरा–गजू मौजा में स्थित करीब 2 गट्ठा के रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की जमीन को काट-काटकर रास्ता इतना संकरा कर दिया गया है कि अब यह 5 फुट चौड़ा भी नहीं बचा है। वीडियो में मौके की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। रास्ता संकरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार रास्ते की पैमाइश कराकर मौके पर जांच की जाए और रास्ते की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पूर्व निर्धारित चौड़ाई में रास्ता खुलवाया जाए। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में कब तक जांच कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाते हैं। संवाददाता — सचिन
    1
    अयेरा–गजू मार्ग पर रास्ता हुआ संकरा, ग्रामीणों ने जांच और रास्ता खुलवाने की मांग उठाई
मांट, मथुरा। ग्राम अयेरा, पोस्ट गजू, तहसील मांट, जिला मथुरा में अयेरा–गजू मौजा में स्थित करीब 2 गट्ठा के रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की जमीन को काट-काटकर रास्ता इतना संकरा कर दिया गया है कि अब यह 5 फुट चौड़ा भी नहीं बचा है।
वीडियो में मौके की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। रास्ता संकरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार रास्ते की पैमाइश कराकर मौके पर जांच की जाए और रास्ते की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पूर्व निर्धारित चौड़ाई में रास्ता खुलवाया जाए।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में कब तक जांच कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाते हैं।
संवाददाता — सचिन
अयेरा–गजू मार्ग पर रास्ता हुआ संकरा, ग्रामीणों ने जांच और रास्ता खुलवाने की मांग उठाई
मांट, मथुरा। ग्राम अयेरा, पोस्ट गजू, तहसील मांट, जिला मथुरा में अयेरा–गजू मौजा में स्थित करीब 2 गट्ठा के रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की जमीन को काट-काटकर रास्ता इतना संकरा कर दिया गया है कि अब यह 5 फुट चौड़ा भी नहीं बचा है।
वीडियो में मौके की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। रास्ता संकरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार रास्ते की पैमाइश कराकर मौके पर जांच की जाए और रास्ते की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पूर्व निर्धारित चौड़ाई में रास्ता खुलवाया जाए।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में कब तक जांच कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाते हैं।
संवाददाता — सचिन
    user_जिला अध्यक्ष मथुरा
    जिला अध्यक्ष मथुरा
    Local News Reporter मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्मशान घाट नहीं, रास्ता भी बेहाल! ग्रामीण परेशान बारिश में डूबा रास्ता, श्मशान घाट की सुविधा का इंतजार शिकायतों के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, कब जागेगा प्रशासन? श्मशान घाट तक पहुंचना भी मुश्किल, जलभराव से ग्रामीण बेहाल मथुरा: गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा में श्मशान घाट नहीं, बारिश में ग्रामीण परेशान फरह ब्लॉक के गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा का मामला, रास्ते में जलभराव से बढ़ी परेशानी मथुरा। फरह ब्लॉक क्षेत्र के थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा में ग्रामीणों को श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते में पानी भर जाने से ग्रामीणों के लिए आवागमन भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस श्मशान घाट पर आसपास के करीब 10 गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। ऐसे में श्मशान घाट का निर्माण और वहां तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से सिर्फ आंवला सुल्तानपुर यौरा ही नहीं, बल्कि आसपास के करीब दस गांवों के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए रवि बघेल द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर श्मशान घाट निर्माण, पक्का रास्ता सहित 15 मांगों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी इस संबंध में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक न तो श्मशान घाट का निर्माण हुआ और न ही वहां तक जाने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था की गई। बारिश के दिनों में रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि श्मशान घाट के लिए भूमि एवं निर्माण की व्यवस्था कराने के साथ-साथ वहां तक पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि आसपास के करीब दस गांवों के ग्रामीणों को भी इस समस्या से राहत मिल सके। अब सवाल यह है कि बारिश में जलभराव और श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीण आखिर कब तक इंतजार करेंगे? ग्रामीणों को श्मशान घाट और रास्ते की सुविधा कब मिलेगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट का निर्माण कराने और जलभराव वाले रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से मामले का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है।
    1
    श्मशान घाट नहीं, रास्ता भी बेहाल! ग्रामीण परेशान

बारिश में डूबा रास्ता, श्मशान घाट की सुविधा का इंतजार

शिकायतों के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, कब जागेगा प्रशासन?

श्मशान घाट तक पहुंचना भी मुश्किल, जलभराव से ग्रामीण बेहाल

मथुरा: गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा में श्मशान घाट नहीं, बारिश में ग्रामीण परेशान

फरह ब्लॉक के गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा का मामला, रास्ते में जलभराव से बढ़ी परेशानी

मथुरा। फरह ब्लॉक क्षेत्र के थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा में ग्रामीणों को श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते में पानी भर जाने से ग्रामीणों के लिए आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस श्मशान घाट पर आसपास के करीब 10 गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। ऐसे में श्मशान घाट का निर्माण और वहां तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से सिर्फ आंवला सुल्तानपुर यौरा ही नहीं, बल्कि आसपास के करीब दस गांवों के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या के समाधान के लिए रवि बघेल द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर श्मशान घाट निर्माण, पक्का रास्ता सहित 15 मांगों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी इस संबंध में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक न तो श्मशान घाट का निर्माण हुआ और न ही वहां तक जाने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था की गई।

बारिश के दिनों में रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि श्मशान घाट के लिए भूमि एवं निर्माण की व्यवस्था कराने के साथ-साथ वहां तक पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि आसपास के करीब दस गांवों के ग्रामीणों को भी इस समस्या से राहत मिल सके।

अब सवाल यह है कि बारिश में जलभराव और श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीण आखिर कब तक इंतजार करेंगे? ग्रामीणों को श्मशान घाट और रास्ते की सुविधा कब मिलेगी?

ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट का निर्माण कराने और जलभराव वाले रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से मामले का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है।
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा: भूमाफियाओं पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव तरसी में एक परिवार की जमीन पर कथित रूप से दबंगई के बल पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक पुत्र नानक चंद, निवासी गांव तरसी, थाना हाईवे, जिला मथुरा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले ओमवीर, हरवीर, संतोष (पुत्र बाबूलाल), बदन सिंह (पुत्र राम सिंह) तथा पप्पू व चंदन (पुत्र बदन सिंह) ने उसकी कीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिनके कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते हैं और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी दावा किया गया है कि आरोपितों के विरुद्ध शराब तस्करी, गांजा तस्करी, चौथ वसूली, जमीन हड़पने, मारपीट तथा देह व्यापार जैसे मामलों सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित अशोक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, जिससे गांव में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।
    1
    मथुरा: भूमाफियाओं पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव तरसी में एक परिवार की जमीन पर कथित रूप से दबंगई के बल पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक पुत्र नानक चंद, निवासी गांव तरसी, थाना हाईवे, जिला मथुरा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले ओमवीर, हरवीर, संतोष (पुत्र बाबूलाल), बदन सिंह (पुत्र राम सिंह) तथा पप्पू व चंदन (पुत्र बदन सिंह) ने उसकी कीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिनके कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते हैं और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी दावा किया गया है कि आरोपितों के विरुद्ध शराब तस्करी, गांजा तस्करी, चौथ वसूली, जमीन हड़पने, मारपीट तथा देह व्यापार जैसे मामलों सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पीड़ित अशोक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, जिससे गांव में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नेशनल हाइवे पर अज्ञात शव हनुमान मंदिर की कोठरी में लटका मिला फैली सनसनी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी फरह। नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह फतिया गांव के सामने स्थित हनुमान मंदिर की कोठरी में अज्ञात व्यक्ति का फांसी पर लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छोटेलाल, टोल चौकी इंचार्ज अभिलाख और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि गांव के लोग और राहगीर जब सुबह मंदिर पर पूजा और साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर परिसर में एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट या पहचान पत्र नहीं मिला है। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    नेशनल हाइवे पर अज्ञात शव हनुमान मंदिर की कोठरी में लटका मिला   फैली सनसनी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

फरह। नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह फतिया गांव के सामने स्थित हनुमान मंदिर की कोठरी में  अज्ञात व्यक्ति का फांसी पर लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छोटेलाल, टोल चौकी इंचार्ज अभिलाख और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

बताया गया है कि गांव के लोग और राहगीर जब सुबह मंदिर पर पूजा और साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर परिसर में एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट या पहचान पत्र नहीं मिला है।

थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.