Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपना न्यूज़ चैनल की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुजीब आलम पत्रकार
अपना न्यूज़ चैनल की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन : जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में विभाजन विभीषका का पर किया गया व्याख्यान1
- उत्तर प्रदेश में जल्द आएगी यूथ पॉलिसी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश की नई यूथ पॉलिसी लेकर आने की तैयारी में है। इस नीति का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, नौकरी और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार की प्रस्तावित यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं की क्षमता और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में करियर के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। नई नीति के लागू होने के बाद प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रदेश के विकास से जोड़ना है।1
- 🎤गोवर्धन के गिरिराज शरण पहुंचीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद🖥️ 📌मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी, मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन पहुंचीं और गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराज जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। मंदिर में उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गिरिराज जी की शरण में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन2
- उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया !! उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया !!1
- ब्रेकिंग न्यूज़: जालौन में सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या 👉जालौन कोतवाली क्षेत्र का सहावनाका। सूदखोर की प्रताड़ना से आहत युवक ने जीवन लीला समाप्त की। 👉बीमार बेटे के इलाज के लिए युवक ने भारी ब्याज पर रकम ली थी और बाद में ब्याज के चंगुल में फंस गया। 👉कर्ज न चुका पाने के कारण युवक को अपना घर सूदखोर के हाथों बेचना पड़ा था। 👉 घर बेचने के बाद भी सूदखोर बाकी रकम नहीं दे रहा था और युवक को लगातार टहला रहा था। 👉बकाया रुपये न मिलने के कारण युवक बेटे का इलाज कराने को लेकर बेहद परेशान था। 👉आत्महत्या से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर पूरे मामले और सूदखोर के अत्याचार का खुलासा किया।1
- सूदखोरी से तंग आकर दलित युवक ने की आत्महत्या, सदर विधायक के पुत्र नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा!! जालौन। जनपद में सूदखोरी से परेशान होकर एक दलित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के जिले से बाहर होने के कारण, उनके पुत्र नितेश वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की। नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल घड़ी में वे उनके साथ हैं और मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिजनों को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। स्थानीय लोगों में सूदखोरों की दबंगई और प्रताड़ना को लेकर काफी आक्रोश है। विधायक पुत्र के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।1
- स्लग- जालौन में प्लॉट की रजिस्ट्री के बाद रुपये न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो जालौन जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था। घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।4