Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरधना दौराला गंग नहर पर पुलिस प्रशासन कबाड़ियों की सेवा में कावड़ियों की सेवा में पुलिस प्रशासन अलर्ट दे रहा पूर्ण सुरक्षा
PARUL SIROHI BC MEERUT
सरधना दौराला गंग नहर पर पुलिस प्रशासन कबाड़ियों की सेवा में कावड़ियों की सेवा में पुलिस प्रशासन अलर्ट दे रहा पूर्ण सुरक्षा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफफरनगर एस एस पी संजय वर्मा की दरियादली ने सोशल मिडिया पर जीता दिल यह अद्भुत और भावुक कर देने वाली घटना मुजफ्फरनगर से सामने आई है, जहाँ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही 7 माह की गर्भवती महिला कांवड़िया (नेहा) ने अस्पताल में सुरक्षित रूप से जुड़वां बेटों को जन्म दिया है।1
- जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया रजवाहा कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण मेरठ 03.08.2026 कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ रजवाहा कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने राडधना का पुल, पाली, कालिंदी, धनवाली खेड़ा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कावड़ शिविरों का निरीक्षण किया। कावड़ शिविर में उन्होंने शिविर संचालकों से वार्ता की तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉक्टर राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज ● दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ाफैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़नमामले में पूर्व भारतीय कुश्त दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी1
- MP=श्रावण मास में गूंजें भोलेनाथ के जयकारे, निकाली कांवड़ यात्राएं, किया अभिषेक1
- कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, एक शिवभक्त की पीड़ा बनी सीख हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा करने वाले लाखों शिवभक्त कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं। लंबी पैदल यात्रा के दौरान धूल-मिट्टी, तेज धूप, बारिश और लगातार पसीना आने के कारण कई श्रद्धालुओं को त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो सामान्य जलन और रगड़ गंभीर घाव का रूप भी ले सकती है। हाल ही में एक शिवभक्त ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की। उसने बताया कि लगातार पैदल चलने, भीगे कपड़ों और जांघों में रगड़ की वजह से उसके पैरों के बीच गंभीर घाव हो गया। दर्द इतना बढ़ गया कि वह न तो ठीक से चल पा रहा था और न ही अपनी कांवड़ उठा पा रहा था। मजबूरी में उसके साथ चल रहे एक साथी ने उसकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाकर यात्रा आगे बढ़ाई। श्रद्धालु ने वीडियो के माध्यम से अन्य कांवड़ियों से ऐसी परेशानी से बचने की अपील भी की। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कांवड़ यात्रा पर निकलने से पहले प्राथमिक उपचार की कुछ आवश्यक दवाइयाँ, एंटीसेप्टिक क्रीम, एंटी-चाफिंग या रैश क्रीम, पट्टियां और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री साथ रखें। इसके अलावा सूखे और आरामदायक सूती कपड़े पहनें तथा भीग जाने पर जल्द से जल्द कपड़े बदलें। विशेष रूप से अंदरूनी वस्त्र हमेशा सूखे रखें, क्योंकि लगातार नमी और पसीना त्वचा में रगड़, जलन, फंगल संक्रमण और घाव का कारण बन सकते हैं। कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है, लेकिन सुरक्षित और स्वस्थ रहकर ही इस कठिन यात्रा को सफल बनाया जा सकता है। थोड़ी-सी सावधानी श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।1
- मेरठ: मल्लापुर प्रकरण में समस्त वाल्मीकि समाज ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार 29 जुलाई को मेरठ के रोहटा क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर में हुई कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के मामले को लेकर आज समस्त वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता अजय गहरा के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि गांव निवासी राजू पुत्र वीरपाल ने दो नाबालिग बच्चों प्रिंस और राज के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि जब परिजनों ने बीच-बचाव किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि जब वे रोहटा थाने में तहरीर देने पहुंचे, तब SI गौरव तिवारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की। इन्हीं आरोपों के संबंध में आज अधिवक्ता अजय गहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। नोट: यह जानकारी शिकायतकर्ता पक्ष के आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस या अन्य संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- लुधियाना में "केजरीवाल काAAP मॉडल " पूरी से लागू सुविधाएं सुचारू रूप से चल रही है 👉क्या यही होती है सुचारू मॉडल की नीति पंजाब की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले लुधियाना में 'केजरीवाल मॉडल' पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है। प्रचार में जो दिखता है, हकीकत में वो पंजाब की सड़कों और फैक्ट्रियों में कहीं नजर नहीं आता! *सच क्या है, वीडियो में खुद देखिए...*1
- यूपी विधानसभा में सपा का जोरदार प्रदर्शन! पेपर लीक, किसान और महिला सुरक्षा पर BJP सरकार को घेरा1