नर्मदा घाटों पर चला स्वच्छता और जीव-दया अभियान, पक्षियों के लिए बांटे गए सकोरे नर्मदा घाटों पर चला स्वच्छता और जीव-दया अभियान, पक्षियों के लिए बांटे गए सकोरे नर्मदापुरम। सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने रविवार को चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान समाज के सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर घाट परिसर की सफाई की और भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सकोरे वितरित कर जीव-दया का संदेश दिया। कार्यक्रम में घाट पर फैली गंदगी, प्लास्टिक सामग्री, पूजन अवशेष और अन्य कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। समाज के सदस्यों ने कहा कि मां नर्मदा केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति की आधारशिला हैं, इसलिए उनकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। समाज द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है। प्रत्येक रविवार को सदस्य घाटों पर पहुंचकर सफाई कार्य करते हैं और लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं। इस बार अभियान को पक्षियों की सेवा से भी जोड़ा गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के ‘नीर पखेरू’ अभियान से प्रेरित होकर समाज ने बड़ी संख्या में मिट्टी के सकोरे वितरित किए, ताकि लोग अपने घरों और छतों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर सकें। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराना मानवता का महत्वपूर्ण कार्य है। यदि हर घर में एक सकोरा रखा जाए और उसमें नियमित पानी भरा जाए, तो हजारों पक्षियों को राहत मिल सकती है। समाज के सदस्यों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नदियों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों को प्रदूषित होने से बचाने में सहयोग करें। साथ ही जीव-जंतुओं और पक्षियों के संरक्षण के लिए भी संवेदनशीलता दिखाएं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, सी.बी. खरे, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, लालता प्रसाद, मंजू श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, प्रीति खरे, जानकी, ममता तिवारी, अदिति वर्मा, प्रिया श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिलाएं और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- अस्थि विसर्जन के दौरान नर्मदा में डूबा किशोर, 5 घंटे बाद मिला शव पर्यटन घाट पर नहाते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम नर्मदापुरम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दादा की अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ छिंदवाड़ा जिले से नर्मदापुरम आया था। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र यादव (16) निवासी उमरेठ तहसील, जिला छिंदवाड़ा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ पर्यटन घाट पहुंचा था। दादा की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह करीब सुबह 8:30 बजे स्नान करने नदी में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों और जाल की सहायता से किशोर की तलाश शुरू की गई। नदी में पानी अधिक गहरा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेटे के इंतजार में घाट किनारे बैठे रहे परिजन रेस्क्यू अभियान के दौरान परिजन घाट किनारे बैठकर बेटे के मिलने की आस लगाए रहे। मां की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं माली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी भी मौके पर पहुंचे। नगरपालिका अध्यक्ष ने घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार सावधानी संबंधी उद्घोषणा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रतिबंधित एवं गहरे घाटों पर स्नान न करें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा2
- नर्मदा नहाने आए 6 दोस्तों में से एक डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। मंडीदीप से बुधनी पिकनिक मनाने पहुंचे थे दोस्त, खुशियां मातम में बदलीं। दोस्त ने जान पर खेलकर संदीप को बचाया, लेकिन कैलाश पानी के तेज बहाव में लापता। अंधेरा होने के कारण रविवार का सर्च ऑपरेशन रुका, कल सुबह फिर शुरू होगी तलाश।1
- नर्मदापुरम के होशंगाबाद में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्कूटी सवार एक महिला और बच्ची संतुलन खोकर चलते रोलर के आगे जा गिरीं। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए; हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी, जिसमें 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 1350 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 76,000 रुपये आंकी गई है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1
- सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।1
- मध्य प्रदेश के सोहागपुर स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दुर्लभ 'इंडियन पैंगोलिन' देखा गया है, जिसे दुनिया में सबसे ज़्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में गिना जाता है। वन विभाग ने इसे सफल वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का नतीजा बताया है, जिससे कई विलुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस संकटग्रस्त जीव पर अवैध तस्करी का खतरा अब भी बना हुआ है।1
- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-इटारसी रेलखंड पर 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। बरखेड़ा और बुदनी के बीच इस नई पटरी से जनशताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन गुजरी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज़ और आसान होगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा।1