Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न शिवलाल पुरवा पोस्ट लुधौरी से गोला 🕉️ कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न शिवलाल पुरवा पोस्ट लुधौरी से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा हर वर्ष की भांति इस बार भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कांवड़ यात्रा में शामिल 15 कांवड़ यात्री श्रद्धा और भक्ति के साथ गोला गोकर्णनाथ पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर वापस लौटे। सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे सभी कांवड़ यात्री सकुशल शिवलाल पुरवा पोस्ट लुधौरी वापस पहुंचे। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल रहा।
शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न शिवलाल पुरवा पोस्ट लुधौरी से गोला 🕉️ कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न शिवलाल पुरवा पोस्ट लुधौरी से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा हर वर्ष की भांति इस बार भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कांवड़ यात्रा में शामिल 15 कांवड़ यात्री श्रद्धा और भक्ति के साथ गोला गोकर्णनाथ पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर वापस लौटे। सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे सभी कांवड़ यात्री सकुशल शिवलाल पुरवा पोस्ट लुधौरी वापस पहुंचे। यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर खीरी निघासन ग्राम पंचायत सतना बरसोला प्रधान के कारनामे कोतवाली तिकुनिया के अंतर्गत प्रधान सफीक अहमद के कारनामे हमारे ग्राम प्रधान के कारनामे देखिए कितने अच्छे काम कर रहा है 10 बार उसके घर पर जाकर हम लोग आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं है अगर कोई अधिकारी तो वीडियो पहुंच रहा था आप लोग शेयर कीजिए यार1
- मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने रखी अस्पताल सीज कराने की मांग लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवारी बाजार के पास स्थित मेहताब अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मांग की है कि पहले अस्पताल को सीज किया जाए, इसके बाद ही बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की मांग और अस्पताल के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।4
- विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान जारी, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान जारी, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों की समस्याओं को लेकर CMS डॉ. धनंजय कुमार को सौंपा ज्ञापन मऊ। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया। मरीजों द्वारा जांच, दवाओं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी गई। निरीक्षण में विशेष रूप से रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता, आवश्यक जांचों की व्यवस्था तथा मरीजों को बाहर से जांच एवं दवाएं लिखे जाने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर CMS डॉ. धनंजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने, जरूरी जांचों की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से जांच या दवाएं खरीदने के लिए मजबूर न किए जाने की मांग की गई। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनहित निरीक्षण अभियान का उद्देश्य केवल समस्याओं को देखना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को मौके पर समझकर संबंधित अधिकारियों के सामने रखना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। उन्होंने कहा, “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर जनता की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और समस्याओं के समाधान तक जनहित का संघर्ष जारी रहेगा।जनता की समस्या हमारी जिम्मेदारी है—जनहित में निरीक्षण भी जारी रहेगा और संघर्ष भी। आज के कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, अरमान खान, मंजीत यादव, संजय राजभर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।1
- नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कोतवाली के पास गुड़ मंडी में गंदगी का अंबार । लखीमपुर गुड़ मंडी मोहल्ले में कोतवाली के पीछे स्थित गली में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो नियमित झाड़ू लगाई जा रही है और न ही नालियों की सफाई हो रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गंदगी का वीडियो बनाकर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- लखीमपुर खीरी बच्चे की मौत के बाद भी किया गया खैराबाद रेफर! परिजनों ने काटा हंगामा लखीमपुर खीरी बच्चे की मौत के बाद भी किया गया खैराबाद रेफर! परिजनों ने काटा हंगामा लखीमपुर शहर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. महताब के यहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी उसे खैराबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इस बात को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और अस्पताल में हंगामा किया जा रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति और बच्चे की मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1