logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारादेही में व्यारमा नदी उफान पर, पुल डूबा तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग हुआ बंद, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद तारादेही। लगातार बारिश के चलते व्यारमा नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिसके चलते तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। पुल के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोककर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुल पर पानी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने तथा किसी भी स्थिति में पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार नहीं करने की अपील की जा रही है। व्यारमा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

15 hrs ago
user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

तारादेही में व्यारमा नदी उफान पर, पुल डूबा तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग हुआ बंद, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद तारादेही। लगातार बारिश के चलते व्यारमा नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिसके चलते तेंदूखेड़ा–महाराजपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। पुल के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोककर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुल पर पानी होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने तथा किसी भी स्थिति में पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार नहीं करने की अपील की जा रही है। व्यारमा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बस स्टैंड पर देर रात शराब के नशे में व्यक्ति ने किया हंगामा, खुद को पुलिसकर्मी बताकर एसपी को दी चुनौती दमोह। शहर के बस स्टैंड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी और गंगाराम पटेल अपना नाम बता रहा था। इस दौरान उसने देशभक्ति गीत और शेर-शायरी सुनाने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। वहीं, नशे की हालत में उसने दमोह एसपी को लेकर आपत्तिजनक अंदाज में टिप्पणी करते हुए चुनौती देते हुए कार्रवाई नहीं कर पाने की बात कही। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर पुलिस विभाग की छवि प्रभावित करने वाली ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग उसके देशभक्ति गीत और स्वच्छता संदेश की भी चर्चा कर रहे हैं। अब पुलिस द्वारा वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और घटना की वास्तविकता स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।
    1
    बस स्टैंड पर देर रात शराब के नशे में व्यक्ति ने किया हंगामा, खुद को पुलिसकर्मी बताकर एसपी को दी चुनौती
दमोह। शहर के बस स्टैंड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी और गंगाराम पटेल अपना नाम बता रहा था। इस दौरान उसने देशभक्ति गीत और शेर-शायरी सुनाने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। 
वहीं, नशे की हालत में उसने दमोह एसपी को लेकर आपत्तिजनक अंदाज में टिप्पणी करते हुए चुनौती देते हुए कार्रवाई नहीं कर पाने की बात कही। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
घटना को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर पुलिस विभाग की छवि प्रभावित करने वाली ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग उसके देशभक्ति गीत और स्वच्छता संदेश की भी चर्चा कर रहे हैं। अब पुलिस द्वारा वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और घटना की वास्तविकता स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज बच्चों में काफी उत्साह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज बच्चों में काफी उत्साह
    1
    15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज बच्चों में काफी उत्साह
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज बच्चों में काफी उत्साह
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जबलपुर: सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के जेवर और नकदी बरामद जबलपुर (मध्य प्रदेश): जबलपुर की पनागर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपए के सोने के जेवर और नगदी बरामद की गई है।
    1
    जबलपुर: सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के जेवर और नकदी बरामद
जबलपुर (मध्य प्रदेश): जबलपुर की पनागर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपए के सोने के जेवर और नगदी बरामद की गई है।
    user_Indiakhabar24
    Indiakhabar24
    Graphic designer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🔴 जबलपुर-सिवनी में लोकायुक्त का छापा, बाबू के पास सवा 6 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिलने का दावा - जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा से जुड़े जबलपुर और सिवनी के 5 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। - 🔎 प्रारंभिक जांच के दौरान करीब 5 करोड़ रुपए की जमीन और प्लॉट तथा लगभग 1.20 करोड़ रुपए के फार्महाउस और दो मकानों से संबंधित दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। - 🏠 लोकायुक्त की टीम ने जबलपुर स्थित निवास और पाटन तहसील क्षेत्र के फार्महाउस समेत अन्य ठिकानों पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले। - 📄 लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, संपत्तियों के दस्तावेजों और मूल्यांकन की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आय और संपत्ति से जुड़े वास्तविक तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी। - ⚠️ नोट: यह जानकारी लोकायुक्त की प्रारंभिक कार्रवाई और जांच से संबंधित है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा। - 📲 जबलपुर और मध्य प्रदेश की सटीक एवं भरोसेमंद खबरों के लिए Shuru News पर सच तक पत्रिका न्यूज़ को Follow करें। - ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    🔴 जबलपुर-सिवनी में लोकायुक्त का छापा, बाबू के पास सवा 6 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिलने का दावा
-
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा से जुड़े जबलपुर और सिवनी के 5 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।
-
🔎 प्रारंभिक जांच के दौरान करीब 5 करोड़ रुपए की जमीन और प्लॉट तथा लगभग 1.20 करोड़ रुपए के फार्महाउस और दो मकानों से संबंधित दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है।
-
🏠 लोकायुक्त की टीम ने जबलपुर स्थित निवास और पाटन तहसील क्षेत्र के फार्महाउस समेत अन्य ठिकानों पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले।
-
📄 लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, संपत्तियों के दस्तावेजों और मूल्यांकन की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आय और संपत्ति से जुड़े वास्तविक तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
-
⚠️ नोट: यह जानकारी लोकायुक्त की प्रारंभिक कार्रवाई और जांच से संबंधित है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा।
-
📲 जबलपुर और मध्य प्रदेश की सटीक एवं भरोसेमंद खबरों के लिए Shuru News पर सच तक पत्रिका न्यूज़ को Follow करें।
-
✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जबलपुर में देव वृक्ष और मां नर्मदा का जल लेकर निकलेंगे लाखों कांवड़िए जबलपुर। में सावन सोमवार के दूसरे सोमवार को देव वृक्ष और मां नर्मदा का जल लेकर निकलेंगे लाखों कांवड़िए 2123 दिनों से सदी की सबसे कठोर अखण्ड निराहार महाव्रत साधना कर रहे रेवाखण्ड के महायोगी अवधूत दादागुरु भगवान की प्रेरणा एवं पावन सानिध्य में राष्ट्र के हृदय नगर संस्कारधानी जबलपुर में 15 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई एक आदर्श दिव्य परम्परा जो अब लाखों लोगों की आस्था श्रद्धा का केंद्र बन चुकी है। जो समाज की एकता, अखंडता एवं प्रकृति प्रेम के संदेश का सूत्रपात करती है। जब लगभग 1 लाख से अधिक कांवड़िए माँ नर्मदा जल एवं देव वृक्ष मूर्ति को लेकर बम बम भोले के गगनचुंबी जयकारों के साथ माँ नर्मदा तीर्थ क्षेत्र सिद्धघाट से गौरीघाट की ओर चलते हैं जिस अदभुत दृश्य को देखने दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं यह यात्रा सारे समाज को एक सूत्र में बांधती है, लगभग 300 धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों के स्वागत मंचों द्वारा दिव्य एवं भव्य यात्रा का स्वागत किया जाता है, प्रकृति एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश देती झांकियां, पारंपरिक नृत्य टोलियों द्वारा यात्रा का स्वागत करेंगी। हमारी प्राचीन धर्म कला संस्कृति प्रकृति को जोड़ती शिवशक्ति की सगुण उपासना राष्ट्र आराधना प्रकृति प्रेम, पूजा, धरा धेनु प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन का संदेश देती गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित संस्कारधानी की संस्कार कांवड़ यात्रा 16वें वर्ष में प्रवेश हो रही है। संस्कार कांवड़ यात्रा निर्विकल्प है निर्विकार है क्यों? इसमें क्या खास है जानिये श्रावण मास में सदा शिव की उपासना का एक सहज सरल दिव्य महायोग है कांवड़ यात्रा। संस्कार कांवड़ यात्रा में जहां कावड़ में एक ओर जल दूसरी ओर देव वृक्षों को लेकर कांवड़िया चलते है। प्रकृति प्रेम के दिव्य संदेश के साथ भगवान भोलेनाथ की सगुण उपासना करते है। संस्कार कांवड़ यात्रा का महत्व इस यात्रा के स्थान से भी जुड़ा है जिसके कारण यह यात्रा परम कल्याणकारी विशेष फलदायी हो जाती है संस्कार कांवड़ यात्रा का प्रारम्भ जिस स्थान से होता है वह भगवान श्री कृष्ण की योगलीला का केंद्र एवं महागुरु सिद्धनाथ का परम पवित्र तीर्थ क्षेत्र है आज भी लाखों भक्त प्रेमियों की आस्था का केंद्र है। कैलाश धाम मटामर, यह अतिप्राचीन भगवान् परशुराम जी का सिद्ध तीर्थ क्षेत्र है जहां कांवड़िया कांवड़ में जल व वृक्षों को लेकर जाते है यह है नर्मदेश्वर महादेव के मटामर दरबार। इस स्थान के समीप माँ नर्मदा एक कुण्ड में प्रगट हुई जो परशुराम कुण्ड के नाम से विख्यात है। यही परशुराम जी की तपोस्थली है। संस्कार कांवड़ यात्रा एक अतिप्राचीन सिद्ध महातीर्थ की यात्रा है जो हमें अपनी संस्कृति प्रकृति का जोड़ती है। हजारों कांवड़िया नर्मदा जल के साथ देववृक्षों को लेकर बम बम भोले के जयकारों के निकाली जाएगी
    4
    जबलपुर में देव वृक्ष और मां नर्मदा का जल लेकर निकलेंगे लाखों कांवड़िए
जबलपुर।  में सावन सोमवार के दूसरे  सोमवार  को देव वृक्ष और मां नर्मदा का जल लेकर निकलेंगे लाखों कांवड़िए 2123 दिनों से सदी की सबसे कठोर अखण्ड निराहार महाव्रत साधना कर रहे रेवाखण्ड के महायोगी अवधूत दादागुरु भगवान की प्रेरणा एवं पावन सानिध्य में राष्ट्र के हृदय नगर संस्कारधानी जबलपुर में 15 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई एक आदर्श दिव्य परम्परा जो अब लाखों लोगों की आस्था श्रद्धा का केंद्र बन चुकी है। जो समाज की एकता, अखंडता एवं प्रकृति प्रेम के संदेश का सूत्रपात करती है। जब लगभग 1 लाख से अधिक कांवड़िए माँ नर्मदा जल एवं देव वृक्ष मूर्ति को लेकर बम बम भोले के गगनचुंबी जयकारों के साथ माँ नर्मदा तीर्थ क्षेत्र सिद्धघाट से गौरीघाट की ओर चलते हैं जिस अदभुत दृश्य को देखने दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं यह यात्रा सारे समाज को एक सूत्र में बांधती है, लगभग 300 धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों के स्वागत मंचों द्वारा दिव्य एवं भव्य यात्रा का स्वागत किया जाता है, प्रकृति एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश देती झांकियां, पारंपरिक नृत्य टोलियों द्वारा यात्रा का स्वागत करेंगी। हमारी प्राचीन धर्म कला संस्कृति प्रकृति को जोड़ती शिवशक्ति की सगुण उपासना राष्ट्र आराधना प्रकृति प्रेम, पूजा, धरा धेनु प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन का संदेश देती गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित संस्कारधानी की संस्कार कांवड़ यात्रा 16वें वर्ष में प्रवेश हो रही है। संस्कार कांवड़ यात्रा निर्विकल्प है निर्विकार है क्यों? इसमें क्या खास है जानिये श्रावण मास में सदा शिव की उपासना का एक सहज सरल दिव्य महायोग है कांवड़ यात्रा। संस्कार कांवड़ यात्रा में जहां कावड़ में एक ओर जल दूसरी ओर देव वृक्षों को लेकर कांवड़िया चलते है। प्रकृति प्रेम के दिव्य संदेश के साथ भगवान भोलेनाथ की सगुण उपासना करते है। संस्कार कांवड़ यात्रा का महत्व इस यात्रा के स्थान से भी जुड़ा है जिसके कारण यह यात्रा परम कल्याणकारी विशेष फलदायी हो जाती है संस्कार कांवड़ यात्रा का प्रारम्भ जिस स्थान से होता है वह भगवान श्री कृष्ण की योगलीला का केंद्र एवं महागुरु सिद्धनाथ का परम पवित्र तीर्थ क्षेत्र है आज भी लाखों भक्त प्रेमियों की आस्था का केंद्र है। कैलाश धाम मटामर, यह अतिप्राचीन भगवान् परशुराम जी का सिद्ध तीर्थ क्षेत्र है जहां कांवड़िया कांवड़ में जल व वृक्षों को लेकर जाते है यह है नर्मदेश्वर महादेव के मटामर दरबार। इस स्थान के समीप माँ नर्मदा एक कुण्ड में प्रगट हुई जो परशुराम कुण्ड के नाम से विख्यात है। यही परशुराम जी की तपोस्थली है। संस्कार कांवड़ यात्रा एक अतिप्राचीन सिद्ध महातीर्थ की यात्रा है जो हमें अपनी संस्कृति प्रकृति का जोड़ती है। हजारों कांवड़िया नर्मदा जल के साथ देववृक्षों को लेकर बम बम भोले के जयकारों के निकाली जाएगी
    user_Sarvesh Tiwari
    Sarvesh Tiwari
    Psychologist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बाबू के पास सवा करोड़ का फार्महाउस, 5 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार तड़के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र, सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 5:30 बजे कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में शर्मा के पास उनकी ज्ञात आय की तुलना में कई गुना अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान जमीन, प्लॉट, मकान और फार्महाउस से संबंधित दस्तावेजों सहित अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन और प्लॉट तथा लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए मूल्य के फार्महाउस के दस्तावेज सामने आने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा दो मकानों से संबंधित दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इन संपत्तियों में से कई संपत्तियां कर्मचारी की पत्नी शीला शर्मा के नाम पर खरीदे जाने की जानकारी सामने आई हैलोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के अनुसार सुभाष शर्मा ने अपनी सेवा अवधि में वेतन से करीब एक करोड़ रुपए की आय अर्जित की। वहीं, अब तक सामने आई संपत्तियों और खर्च का कुल अनुमानित मूल्य करीब 6 करोड़ 43 लाख रुपए बताया जा रहा है। जांच एजेंसी इसी आधार पर आय और संपत्ति के बीच बड़े अंतर की पड़ताल कर रही है।हालांकि संपत्तियों का अंतिम मूल्यांकन और आय के स्रोतों का सत्यापन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। लोकायुक्त की टीम द्वारा बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेजों, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की थीं। डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए और शशि मस्कुले की टीम ने जबलपुर स्थित सुभाष शर्मा के निवास पर दबिश दी। वहीं, दूसरी टीम डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में पाटन तहसील क्षेत्र के एक गांव में स्थित बताए जा रहे फार्महाउस पर जांच कर रही है एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई किए जाने का उद्देश्य संपत्तियों और उनसे संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जुटाना बताया जा रहा है। लोकायुक्त टीम द्वारा मौके पर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा हैजांच के दौरान टीम को करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य के फार्महाउस से संबंधित दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जमीन और विभिन्न प्लॉटों से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों की खरीद कब और किस राशि में की गई तथा इनके लिए भुगतान का स्रोत क्या थापत्नी के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त टीम यह भी देख रही है कि संबंधित संपत्तियों की खरीद के लिए धनराशि का वास्तविक स्रोत क्या था और क्या इन संपत्तियों को कर्मचारी की आय से जोड़कर देखा जा सकता है।जबलपुर और सिवनी के विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की टीमें संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, रजिस्ट्री, जमीन के रिकॉर्ड, बैंक संबंधी कागजात और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति, आय के स्रोत तथा कथित आय से अधिक संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। जांच एजेंसी द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सेवा अवधि के दौरान कर्मचारी द्वारा अर्जित संपत्तियां उसकी वैध आय के अनुरूप हैं या नहीं। इसके लिए संपत्तियों के बाजार मूल्य और दस्तावेजों में दर्ज मूल्य दोनों का परीक्षण किया जाएगालोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कार्रवाई और संपत्तियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। छापे के दौरान मिले दस्तावेजों और रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद आय, संपत्ति और खर्च का विस्तृत आकलन किया जाएगा। जांच के अंतिम निष्कर्ष के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित कर्मचारी के पास कितनी संपत्ति है और उसमें से कितनी संपत्ति उसकी ज्ञात एवं वैध आय के अनुपात में है
    2
    बाबू के पास सवा करोड़ का फार्महाउस, 5 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी
जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार तड़के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र, सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 5:30 बजे कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में शर्मा के पास उनकी ज्ञात आय की तुलना में कई गुना अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान जमीन, प्लॉट, मकान और फार्महाउस से संबंधित दस्तावेजों सहित अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन और प्लॉट तथा लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए मूल्य के फार्महाउस के दस्तावेज सामने आने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा दो मकानों से संबंधित दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इन संपत्तियों में से कई संपत्तियां कर्मचारी की पत्नी शीला शर्मा के नाम पर खरीदे जाने की जानकारी सामने आई हैलोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के अनुसार सुभाष शर्मा ने अपनी सेवा अवधि में वेतन से करीब एक करोड़ रुपए की आय अर्जित की। वहीं, अब तक सामने आई संपत्तियों और खर्च का कुल अनुमानित मूल्य करीब 6 करोड़ 43 लाख रुपए बताया जा रहा है। जांच एजेंसी इसी आधार पर आय और संपत्ति के बीच बड़े अंतर की पड़ताल कर रही है।हालांकि संपत्तियों का अंतिम मूल्यांकन और आय के स्रोतों का सत्यापन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। लोकायुक्त की टीम द्वारा बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेजों, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की थीं। डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए और शशि मस्कुले की टीम ने जबलपुर स्थित सुभाष शर्मा के निवास पर दबिश दी। वहीं, दूसरी टीम डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में पाटन तहसील क्षेत्र के एक गांव में स्थित बताए जा रहे फार्महाउस पर जांच कर रही है एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई किए जाने का उद्देश्य संपत्तियों और उनसे संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जुटाना बताया जा रहा है। लोकायुक्त टीम द्वारा मौके पर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा हैजांच के दौरान टीम को करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य के फार्महाउस से संबंधित दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जमीन और विभिन्न प्लॉटों से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों की खरीद कब और किस राशि में की गई तथा इनके लिए भुगतान का स्रोत क्या थापत्नी के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त टीम यह भी देख रही है कि संबंधित संपत्तियों की खरीद के लिए धनराशि का वास्तविक स्रोत क्या था और क्या इन संपत्तियों को कर्मचारी की आय से जोड़कर देखा जा सकता है।जबलपुर और सिवनी के विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की टीमें संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, रजिस्ट्री, जमीन के रिकॉर्ड, बैंक संबंधी कागजात और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति, आय के स्रोत तथा कथित आय से अधिक संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। जांच एजेंसी द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सेवा अवधि के दौरान कर्मचारी द्वारा अर्जित संपत्तियां उसकी वैध आय के अनुरूप हैं या नहीं। इसके लिए संपत्तियों के बाजार मूल्य और दस्तावेजों में दर्ज मूल्य दोनों का परीक्षण किया जाएगालोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कार्रवाई और संपत्तियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। छापे के दौरान मिले दस्तावेजों और रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद आय, संपत्ति और खर्च का विस्तृत आकलन किया जाएगा। जांच के अंतिम निष्कर्ष के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित कर्मचारी के पास कितनी संपत्ति है और उसमें से कितनी संपत्ति उसकी ज्ञात एवं वैध आय के अनुपात में है
    user_Vikram Singh thakur
    Vikram Singh thakur
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.