Shuru
Apke Nagar Ki App…
“गया के विष्णु विहार होटल के Ananta Restaurant में लापरवाही, 25वीं सालगिरह का जश्न बिगड़ा” गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक परिवार अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने Vishnu Vihar Hotel पहुंचा था, लेकिन होटल की लापरवाही ने पूरे आयोजन का मजा किरकिरा कर दिया। बताया जा रहा है कि सालगिरह के मौके पर खाने-पीने का आयोजन किया गया था। जब सभी मेहमान एक साथ भोजन के लिए बैठे, तो स्टाफ की भारी कमी और लापरवाही सामने आई। स्टार्टर के नाम पर ठंडी चाउमीन परोसी गई, और करीब 50 मेहमानों को सर्व करने के लिए मात्र दो स्टाफ मौजूद थे। मेहमान लगातार जल्दी सर्विस की मांग करते रहे, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। अब सवाल उठता है कि क्या होटल प्रबंधन इतने बड़े आयोजन के लिए तैयार नहीं था, या फिर यह सीधी लापरवाही का मामला है।
Ashutosh kumar

More news from Bihar and nearby areas
- Post by जन सेवक1
- gaon mein mahua ke ped mahua3
- रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की बिहार : नवादा जिला के अकबरपुर बाजार में महा जाम से लोग काफी परेशान रहते हैं । इस कदर जाम हो जाता है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। गौर तलब हो की बिहार का कश्मीर कहे जाने वाला ककोलत जलप्रपात आने जाने का मुख मार्ग है। यह महा जाम प्रत्येक दिन देखने को मिलता है । महा जाम को लेकर सैलानियों को आने-जाने में काफी मशक्कत करना पड़ता है।1
- रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मंझौली गांव निवासी संतोष कुमार रविदास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, इसी दौरान किसी तरह नदी में गिर जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1
- बिहारी पति चाहिए हमको1
- जहानाबाद के साहू धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके संघर्ष, ज्ञान और धर्म के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि महान ऋषि और समाज सुधारक भी थे। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने विशेष रूप से शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, नैतिकता और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- भाई मेरा क्या बोल रहा है1
- जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव के बधार में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान खबर भेजें जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, जहां मृतक की तस्वीर वायरल कर परिजनों या पहचान वालों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by Mohd.raj khan1