पेयजल, प्रकाश एवं आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार,विधायक सिंघवी के निर्देशन में हो रहे विकास कार्य पेयजल, प्रकाश एवं आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार,विधायक सिंघवी के निर्देशन में हो रहे विकास कार्य छीपाबड़ौद - छबड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता को देखते हुए नगरपालिका छबड़ा द्वारा कस्बे के विभिन्न प्रमुख स्थानों अंबेडकर सर्किल, आजाद सर्किल, चिल्ड्रन पार्क, नगर पालिका परिसर, छबड़ा चिकित्सालय, यादव मोहल्ला स्थित मंदिर के पास तथा पुराने छबड़ा ढपोला पर आमजन के लिए शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। इस पहल से भीषण गर्मी में नागरिकों को राहत मिल रही है। आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अनेक विकास कार्य संपादित एवं प्रगतिरत हैं। राजकीय चिकित्सालय छबड़ा, चावलखेड़ी चौराहा, खांखरा चौराहा, माली मुक्तिधाम तिराहा, कटीखंडी तिराहा, गुगौर रोड वेयरहाउस के समीप तथा सालपुरा बस स्टैंड पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। छबड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 38 लाख रुपये की लागत से लाइट पोल स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही, खिलाड़ियों एवं मैदान के लिए पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। नगर विकास के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें सालपुरा बस स्टैंड के समीप 20 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण, ईदगाह चौराहा के दोनों ओर 40 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण, धरनावदा रोड पर 20 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण, कॉलेज रोड पर 50 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण तथा चिल्ड्रन पार्क से मुक्तिधाम तक 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, सालपुरा रोड स्थित हनुमान वाटिका में 20 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में धरनावदा चौराहा पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से डिवाइडर एवं इंटरलॉकिंग का कार्य तथा मुक्तिधाम में 20 लाख रुपये की लागत से कक्ष निर्माण एवं टाइल्स लगाने का कार्य प्रगति पर है। इन सभी विकास कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के आमजन ने विधायक सिंघवी के प्रति आभार व्यक्त किया है। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

- 30 वां आदर्श कुशवाह सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज श्री लव कुश सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित, परिणय सूत्र में बंधे 22 नवदंपती छीपाबड़ौद - बारां कुशवाह पंचायत छीपाबड़ौद व कुशवाह विकास समिति के तत्वाधान में 30 वां श्री लव कुश सामूहिक विवाह सम्मेलन कुशवाह समाज रविवार को सालपुरा रोड टगर पर संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधिविधान पूर्वक 22 नवदंपती ने परिणय सूत्र में बंधकर अग्नि के सात फेरे लिए गए। जिन्हें उपस्थित लोगों ने उपहार भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया। कुशवाह पंचायत अध्यक्ष बृजमोहन बलवा,समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम बलवा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अनुकरणीय कदम है और सभी समाजों को ऐसे आयोजनों के लिए पहल करनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से सभी लोगों में आपसी भाईचारा और सौहार्द स्थापित होता है। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुशवाह ने बताया कि प्रधान कुंड की बोली नरेन्द्र कुशवाह पत्नी ज्योति कुशवाह के द्वारा लगाई गई । सम्मेलन में छीपाबड़ौद सहित अन्य गांवों से हजारों की संख्या में लोगो ने पहुँचकर नव युगल वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। विमान आगमन,विनायक स्थापना, खानागार, पाणिग्रहण संस्कार मध्य रात्रि को संपन्न हुआ। कुशवाहा पंचायत, व विकास समिति के द्वारा सम्मेलन बाहर से में आये अथितियों का स्वागत सम्मान किया गया। वही सम्मेलन में पहुंचकर पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, भाजपा नेता ओमप्रकाश बाठला, पूर्व कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा व बाबूलाल टाटू, ब्रजराज मीणा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने वर वधु को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।7
- Bhastrika Pranayam at home1
- राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन कोंग्रेस बारां के सभी जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।कोंग्रेस के उच्च नेतृत्व का आभार।आम जनता अपने पंचायती राज के अधिकारों को समझे केवल वोट देकर घर नही बैठें।बारां जिले के समस्त कोंग्रेस से जुड़े मतदाता ओर सभी कोंग्रेस के संगठनों के नेतागण 24 अप्रैल,2026 को पंचायती राज दिवस मनाने बारां कोंग्रेस कार्यालय पहुंचेगें वहां राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में पंचायतों के चुनाव समय पर करवाने एवं गांवों की सरकार में आमजन के प्रतिनिधियों को मौका देने की मांग की जावेगी।वर्तमान भाजपा की सरकारों ने गरीब,मध्यम वर्ग का सभी तरह से गला घोंट दिया है।वर्तमान सरकार जो जनकल्याण के लिए आपने बनाई थी लेकिन आपको क्या मिला गांवों के विकास में हर जगह भ्रष्टाचार है।अपने हक अब भी नही पहचानोगे तो आपका हक इसी तरह समझदार लोक आपको मूर्ख बनाकर खाते रहेगें।आवाज उठाओ-लोकतंत्र बचाओ।।2
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटका के छात्रों ने विद्यालय ने गेट पर ताला लगा दिया है छात्रों का कहना है किराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका में सभी सात शिक्षक को एपीओ करने से छात्र-छात्राएं नाराज हैं। प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा के कई महिनों से स्कूल नहीं आने से छात्रों का गुस्सा फूटा है। छात्रों एवं ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा द्वारा गंगानगर बैठकर ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा है तथा कई महीनो से वे विद्यालय में नहीं आए हैं इसकी जानकारी मीडिया को देने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा सभी सात शिक्षको को एपीओ कर दिया गया जिसको लेकर ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए हैं प्रधानाचार्य की कार्यशैली से ग्रामीण ओर स्कूली बच्चों में आक्रोश है।4
- Post by Sanjeev lodha1
- बकानी :- बाल विवाह पर जिला प्रशासन सख्त,नियंत्रण कक्ष एवं फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन, बकानी :- बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाये है तहसीलदार ने इस सम्बन्ध मे आदेश जारी कर बाल विवाह नियंत्रण कक्ष एवं एक फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन किया गया है इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की ड्यूटी निर्धारित की गई है जो 24घंटे क्षेत्र मे होने वाले बाल विवाह पर निगरानी रखेगी इस दौरान प्रशासन ने कहा की दोषियों के बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करेगी1
- Post by भेरुलाल गुर्जर पत्रकार1
- यातायात प्रभावित दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।1