उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। उनके साथ करीब 40 विधायक, कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में छात्रों के हॉस्टल का दौरा किया और वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों से बातचीत की। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना उचित नहीं है और सरकार को इस मामले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हर संभव लड़ाई लड़ेगी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में विश्वविद्यालय को शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए उसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की गई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के दौरे को देखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, जहां एडिशनल एसपी, कई सीओ और थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। उनके साथ करीब 40 विधायक, कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में छात्रों के हॉस्टल का दौरा किया और वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों से बातचीत की। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को
निशाना बनाना उचित नहीं है और सरकार को इस मामले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हर संभव लड़ाई लड़ेगी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में विश्वविद्यालय को शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए उसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की गई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के दौरे को देखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, जहां एडिशनल एसपी, कई सीओ और थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
- मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर नाले के पास सरकारी रास्ते पर कथित रूप से अवैध गेट लगाने का विरोध करने पर एक दंपति के साथ घर में घुसकर लात-घूंसों से मारपीट की गई है। पीड़िता लक्ष्मी रस्तोगी और उनके पति रामकिशोर रस्तोगी ने जब सार्वजनिक रास्ते पर दो अवैध गेट लगाकर मार्ग बंद करने पर आपत्ति जताई, तो आरोपी पड़ोसियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि 14 जुलाई 2026 की शाम पड़ोसी धनपाल सिंह, भजन सिंह, रंजीत और अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर दोनों के साथ मारपीट की और दोबारा गेट हटाने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता लक्ष्मी रस्तोगी ने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दबंग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा व गेट हटवाने की मांग की है।3
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पिता ने अपने ही सगे बेटे की करतूतों से तंग आकर उसे बेदखल कर दिया है। बेटे की लगातार सामने आ रही हरकतों से परेशान होकर पिता ने यह कदम उठाया और इस संबंध में बाकायदा एक सार्वजनिक फरमान भी जारी कर दिया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पेपर लीक के खिलाफ और कठोर कदम उठाए जाएंगे।1
- ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान आलम नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाश सद्दाम और जिसान मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट का लॉकेट, पीली धातु की सामग्री और ₹40,000 नकद बरामद किए हैं। इन पकड़े गए बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही दादरी थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। वे रास्ते से गुजर रही एक महिला का लॉकेट छीनकर मौके से फरार हो गए थे।4
- मुरादाबाद में 25 जुलाई को होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए AIMIM ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी की ओर से पूरा जोर लगाया जा रहा है।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली है। तीनों बहनों ने अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू से विवाह रचाया है। बताया जा रहा है कि विकास पिछले कई महीनों से इन बहनों के वीडियो में पति की भूमिका निभाता आ रहा था और अब इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल1
- राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ हुए लाठीचार्ज पर करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सबसे पहले अपने प्रेजेंटेशन में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए। राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा और सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन नीट मामले में अब तक किसी को भी सजा नहीं हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जब पुलिसवाले उन्हें हटाने आए तो उन्होंने उनके कान में 'सरकार को हटाइए' कहा। उन्होंने बताया कि जब उन्हें घसीटा गया तो उनके मुंह से खून आया और दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा।1