logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेंदुए के हमले में मृत बालिका के परिजनों से मिले सपा सांसद ASTv24 digital शाहिद लखाही सिंगाही खीरी। बीते 25 मार्च को फुटहा फार्म सिंधौना में तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली सात वर्षीय मासूम के परिजनों से आज सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने मुलाकात की। उनके साथ सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल भी मौजूद रहे। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घटना पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा। गौरतलब है कि बजट सत्र के चलते सांसद पहले दिल्ली में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके थे, लेकिन वापस लौटते ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को लेकर भी चर्चा हुई और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

2 hrs ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
7951b550-323b-44ce-979a-da240d49b352

तेंदुए के हमले में मृत बालिका के परिजनों से मिले सपा सांसद ASTv24 digital शाहिद लखाही सिंगाही खीरी। बीते 25 मार्च को फुटहा फार्म सिंधौना में तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली सात वर्षीय मासूम के परिजनों से आज सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने मुलाकात की। उनके साथ सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल भी मौजूद रहे। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घटना पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा। गौरतलब है कि बजट सत्र के चलते सांसद पहले दिल्ली में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके थे, लेकिन वापस लौटते ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को लेकर भी चर्चा हुई और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया-निघासन रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। कार्यदायी संस्था द्वारा न तो रेड बैरिकेडिंग लगाई जा रही है और न ही खोदे गए गड्ढों को सुरक्षित ढंग से ढंका जा रहा है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा सड़क पर गड्ढे खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानकों के अनुरूप कार्य न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और वे इसे मानव जीवन से खिलवाड़ बता रहे हैं। बीती रात करीब 10:30 बजे एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में रोष देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर तत्काल प्रभाव से उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    पलिया-निघासन रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है।  कार्यदायी संस्था द्वारा न तो रेड बैरिकेडिंग लगाई जा रही है और न ही खोदे गए गड्ढों को सुरक्षित ढंग से ढंका जा रहा है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा सड़क पर गड्ढे खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानकों के अनुरूप कार्य न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और वे इसे मानव जीवन से खिलवाड़ बता रहे हैं।
बीती रात करीब 10:30 बजे एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में रोष देखने को मिला।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर तत्काल प्रभाव से उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • उत्तर प्रदेश – अयोध्या में सर्राफा दुकान में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है, बुर्का पहनकर आए प्रेमी-प्रेमिका ने नकली तमंचे के दम पर वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने आरोपी राहुल और पायल को गिरफ्तार कर लिया है, उनके कब्जे से नकली तमंचा, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और लूटा गया करीब 26 ग्राम सोना बरामद किया गया है
    1
    उत्तर प्रदेश – अयोध्या में सर्राफा दुकान में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है, बुर्का पहनकर आए प्रेमी-प्रेमिका ने नकली तमंचे के दम पर वारदात को अंजाम दिया था,
पुलिस ने आरोपी राहुल और पायल को गिरफ्तार कर लिया है, उनके कब्जे से नकली तमंचा, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और लूटा गया करीब 26 ग्राम सोना बरामद किया गया है
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • -इटावा जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप पांच दिन तक मरीज को किया परेशान* एंकर-इटावा से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं आरोप है कि एक मरीज को पिछले पांच दिनों से इलाज के लिए लगातार परेशान किया गया और टांके लगाने जैसे जरूरी उपचार के लिए डॉक्टर ने उसे निजी क्लिनिक बुलाने की सलाह दी फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है इटावा के चौपला निवासी संजेश कुमार अपनी पत्नी दीक्षा के इलाज के लिए पिछले पांच से छह दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं बताया जा रहा है कि बच्चे द्वारा कान का कुंडल खींचे जाने से दीक्षा का कान फट गया, जिसे तत्काल टांके लगने की जरूरत थी पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल के कमरा नंबर 121 में तैनात डॉक्टर राहुल आनंद ने समय पर उपचार देने के बजाय लगातार कई दिनों तक उन्हें टालमटोल किया इतना ही नहीं, इलाज अस्पताल में करने के बजाय अपने निजी क्लिनिक पर आने की सलाह दी गईपीड़ित परिवार का कहना है कि वे 40 से 50 किलोमीटर दूर से उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे,लेकिन राहत मिलने के बजाय उन्हें सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ा यह मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के साथ अन्याय भी है जिला अस्पताल के CMS पारितोष शुक्ला ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर द्वारा मरीज को निजी क्लिनिक बुलाने की बात सामने आती है, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी आउट फिलहाल अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है *बाइट — पारितोष शुक्ला, CMS जिला अस्पताल इटावा* *बाइट — संजेश कुमार, पति* *बाइट — दीक्षा, पीड़ित मरीज*
    4
    -इटावा जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप पांच दिन तक मरीज को किया परेशान*
एंकर-इटावा से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं आरोप है कि एक मरीज को पिछले पांच दिनों से इलाज के लिए लगातार परेशान किया गया और टांके लगाने जैसे जरूरी उपचार के लिए डॉक्टर ने उसे निजी क्लिनिक बुलाने की सलाह दी फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है इटावा के चौपला निवासी संजेश कुमार अपनी पत्नी दीक्षा के इलाज के लिए पिछले पांच से छह दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं बताया जा रहा है कि बच्चे द्वारा कान का कुंडल खींचे जाने से दीक्षा का कान फट गया, जिसे तत्काल टांके लगने की जरूरत थी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल के कमरा नंबर 121 में तैनात डॉक्टर राहुल आनंद ने समय पर उपचार देने के बजाय लगातार कई दिनों तक उन्हें टालमटोल किया इतना ही नहीं, इलाज अस्पताल में करने के बजाय अपने निजी क्लिनिक पर आने की सलाह दी गईपीड़ित परिवार का कहना है कि वे 40 से 50 किलोमीटर दूर से उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे,लेकिन राहत मिलने के बजाय उन्हें सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ा यह मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के साथ अन्याय भी है जिला अस्पताल के CMS पारितोष शुक्ला ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर द्वारा मरीज को निजी क्लिनिक बुलाने की बात सामने आती है, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी आउट फिलहाल अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है
*बाइट — पारितोष शुक्ला, CMS जिला अस्पताल इटावा*
*बाइट — संजेश कुमार, पति*
*बाइट — दीक्षा, पीड़ित मरीज*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ईसानगर कस्बे का निवासी नौशाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलते ही ईसानगर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि ईसानगर कस्बे का निवासी नौशाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
सूचना मिलते ही ईसानगर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही SDM के सामने SDO को घूसखोर कहा और उन्हें हटाने की बात भी कही यहां तक कह दिया कि घूसखोर अफसर ने विधानसभा में नरक मचा दिया है
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
SDM के सामने SDO को घूसखोर कहा और उन्हें हटाने की बात भी कही
यहां तक कह दिया कि घूसखोर अफसर ने विधानसभा में नरक मचा दिया है
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.