Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश व वज्रपात की आशंका पर जिला प्रशासन का हाई अलर्ट; डीएम समीर ने दिए कड़े सुरक्षा निर्देश। रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ दो दिन में 85.2 मिमी बारिश दर्ज; इस सीजन में अब तक 805 मिमी से अधिक बरसे बादल। ➡️ निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नदियों व नालों से दूर रहने की डीएम ने की अपील। ➡️ आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले मैदान व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की दी सलाह। ➡️ किसी भी आपात स्थिति के लिए आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 व 05162-255518 पर करें संपर्क।
Ravindra Gautam
बारिश व वज्रपात की आशंका पर जिला प्रशासन का हाई अलर्ट; डीएम समीर ने दिए कड़े सुरक्षा निर्देश। रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ दो दिन में 85.2 मिमी बारिश दर्ज; इस सीजन में अब तक 805 मिमी से अधिक बरसे बादल। ➡️ निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नदियों व नालों से दूर रहने की डीएम ने की अपील। ➡️ आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले मैदान व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की दी सलाह। ➡️ किसी भी आपात स्थिति के लिए आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 व 05162-255518 पर करें संपर्क।
- SanjayKonch, Jalaun👌7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन के बारिश एवं बृजपात की संभावना को लेकर डीएम ने सतर्क रहने की करी अपील!! भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर तक जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी समीर ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। जनपद में पिछले दो दिनों में 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक कुल 805 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा से अधिक है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले मार्गों, नालों, नदी-नहरों एवं तालाबों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों व टावरों के नीचे खड़े होने के बजाय पक्के भवन में शरण लें। उन्होंने किसानों से मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा पशुओं को खुले स्थान अथवा पेड़ों के नीचे न बांधने की अपील की। वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, कम दृश्यता में सुरक्षित स्थान पर रुकने और बहते पानी अथवा जलभराव वाले मार्गों को पार न करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से टूटे विद्युत तारों से दूर रहने, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा करने और मौसम संबंधी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05162-255518, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077, पुलिस 112 तथा एम्बुलेंस 102/108 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत; कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में ताश के पत्तों की तरह ढह गया जर्जर पुराना मकान! बारिश का कहर/हादसा: कालपी (जालौन) ➡️ लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत; कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में ताश के पत्तों की तरह ढह गया जर्जर पुराना मकान! ➡️ मकान भरभराकर ढहने का लाइव वीडियो आया सामने; चीख-पुकार मचने से इलाके में फैली दहशत। ➡️ मलबे में दबी गृहस्थी का भारी नुकसान; मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ और राहत-बचाव कार्य जारी। ➡️ भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन व तहसील टीम को दी गई सूचना; जर्जर इमारतों से दूर रहने की अपील जारी।1
- ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥 ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे। तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता। ज्ञानेश गद्दार की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक निवास पहुंचे IYC के बब्बर शेर, साथ में अध्यक्ष @UdayBhanuIYC भी मौजूद है 🔥 ज्ञानेश तुम्हे न तो विदेश भागने देंगे, और न ही फिर से डकैती अंजाम देने देंगे, तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे दिखते रहेंगे। तब तक, जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नही होता।1
- जालौन में सबसे खराब सड़क का खिताब किसे? लोनारोड या चुर्खी रोड! गड्ढों से परेशान जनता, मरम्मत के नाम पर रास्ते में डाली गई गिट्टी ने बढ़ाई मुश्किलें जालौन। नगर की प्रमुख सड़कों की बदहाली से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोनारोड और चुर्खी रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर “सबसे खराब सड़क का खिताब” लोनारोड को दिया जाए या चुर्खी रोड को? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। गड्ढों को ठीक करने के बजाय रास्ते में गिट्टी डाल दी गई, जिससे सड़क पर आवागमन और भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। जनता का सवाल है कि आखिर कब इन सड़कों की स्थायी मरम्मत होगी? क्या लोगों को इसी तरह बार-बार शिकायतें करते रहना पड़ेगा या जिम्मेदार विभाग जल्द ही गड्ढों से निजात दिलाएगा? अब देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और जालौन की इन प्रमुख सड़कों की बदहाली दूर होती है। जालौन में सबसे खराब सड़क का खिताब किसे? लोनारोड या चुर्खी रोड! गड्ढों से परेशान जनता, मरम्मत के नाम पर रास्ते में डाली गई गिट्टी ने बढ़ाई मुश्किलें जालौन। नगर की प्रमुख सड़कों की बदहाली से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोनारोड और चुर्खी रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर “सबसे खराब सड़क का खिताब” लोनारोड को दिया जाए या चुर्खी रोड को? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। गड्ढों को ठीक करने के बजाय रास्ते में गिट्टी डाल दी गई, जिससे सड़क पर आवागमन और भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। जनता का सवाल है कि आखिर कब इन सड़कों की स्थायी मरम्मत होगी? क्या लोगों को इसी तरह बार-बार शिकायतें करते रहना पड़ेगा या जिम्मेदार विभाग जल्द ही गड्ढों से निजात दिलाएगा? अब देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और जालौन की इन प्रमुख सड़कों की बदहाली दूर होती है।1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास खबर1
- जालौन में पुलिस मुठभेड़! माता मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, एक को लगी गोली!! जालौन के कालपी से बड़ी खबर! देवपुरा माता मंदिर में हुई चोरी का कालपी पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया है। दरअसल 16 और 17 सितंबर की रात ग्राम उसरगांव के देवपुरा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र और घंटों की चोरी की थी। मंदिर के पुजारी अनुराग तिवारी ने कोतवाली कालपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 25 सितंबर को चेकिंग के दौरान उसरगांव में पुलिस की घेराबंदी में तीनों बदमाश फंस गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें शातिर संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार पुत्र रमेशचंद निवासी गौर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात को गोली लग गई। बाकी दो साथी बलराम और लाला उर्फ लालचंद को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 26 छोटे-बड़े चांदी के छत्र, दानपात्र से चोरी किए गए 11,995 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने वाले औजार सब्बल, कटर, प्लास भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो चोरी के दौरान ताला तोड़ने और कुंडा काटने के लिए औजार रखते हैं, और चोरी के माल को बेचकर आपस में बांट लेते हैं। घायल बदमाश संदीप पर पहले से ही कानपुर देहात में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जालौन की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- कालपी में भारी बारिश से ढहा पुराना मकान, मलबे में दबी गृहस्थी; टला बड़ा हादसा कालपी (जालौन) नगर के काजीपुरा मोहल्ले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक पुराना और जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। मोहल्ला काजीपुरा, कालपी जिला जालौन समय: सुबह 8:30 बजे। पीड़ित परिवार: संतोष विश्वकर्मा (अत्यंत गरीब परिवार) गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। सिर से छत छिन जाने के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है। प्रशासन से मदद की गुहार घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि गरीब संतोष विश्वकर्मा के परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपने सिर पर छत का आशियाना बना सकें।1
- कालपी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान देवपुरा माता मंदिर में चोरी करने वाले 3 शातिर बदमाशों को दबोचा। मंदिर चोरी का पर्दाफाश: कालपी (जालौन) ➡️ पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी संदीप उर्फ नरेन्द्र (कानपुर देहात) पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती; 2 साथी घेराबंदी कर गिरफ्तार। ➡️ बड़ी बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चुराए गए 26 पीतल के घंटे, दानपात्र से उड़ाए गए करीब ₹12,000 नगद, अवैध तमंचा-कारतूस, कटर-सब्बल और घटना में प्रयुक्त होंडा बाइक बरामद। ➡️ 16/17 सितंबर की रात ग्राम उसरगाँव के देवपुरा माता मंदिर के ताले व दानपात्र तोड़कर चोरों ने दिया था घटना को अंजाम। ➡️ एसपी के सख्त निर्देशों पर गठित टीमों ने किया घटना का त्वरित अनावरण; अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने।1
- यूपी महराजगंज में फैमिली कोर्ट में विवाद का वीडियो वायरल महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में फैमिली कोर्ट के भीतर एक विवादित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कोर्ट के अंदर परिवार संबंधी मामलों को लेकर तीखी बहस और नाटकीय स्थिति देखी गई है। इस घटना ने कोर्ट के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है, जहां परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की वजह से कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई। अभी तक इस मामले में किसी अधिकारी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।1