logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का हुआ अनावरण, एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, लगे नारे मऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्व. श्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

6 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का हुआ अनावरण, एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, लगे नारे मऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननेता स्व. श्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ : जहानागंज में संत रविदास की कलश बंधन यात्रा का जोरदार स्वागत, गूंजे जयकारे ​आजमगढ़: जिले के जहानागंज क्षेत्र में हरिद्वार से प्रस्थान कर पहुँची संत शिरोमणि रविदास की कलश बंधन यात्रा का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। यात्रा के जहानागंज मंडल पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और ‘संत रविदास अमर रहें’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ​प्रतिमा पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ ​यात्रा के कोल्हूखोर पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास और भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत, क्षेत्र की महिलाओं ने श्रद्धाभाव से अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। ​इन प्रमुख गांवों से गुजरी यात्रा ​यह कलश बंधन यात्रा जहानागंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और गांवों से होती हुई गुजरी। यात्रा का मार्ग निम्नलिखित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा: ​कोल्हूखोर ​रामपुर ​जहानागंज बाजार ​तुलसीपुर ​टिसौरा ​अहिरौली ​गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद ​इस धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश यादव और सुरेंद्र चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ​सामाजिक समरसता और भाईचारे का संकल्प ​यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिलती है।
    1
    आजमगढ़ : जहानागंज में संत रविदास की कलश बंधन यात्रा का जोरदार स्वागत, गूंजे जयकारे
​आजमगढ़: जिले के जहानागंज क्षेत्र में हरिद्वार से प्रस्थान कर पहुँची संत शिरोमणि रविदास की कलश बंधन यात्रा का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। यात्रा के जहानागंज मंडल पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और ‘संत रविदास अमर रहें’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
​प्रतिमा पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ
​यात्रा के कोल्हूखोर पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास और भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत, क्षेत्र की महिलाओं ने श्रद्धाभाव से अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया।
​इन प्रमुख गांवों से गुजरी यात्रा
​यह कलश बंधन यात्रा जहानागंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और गांवों से होती हुई गुजरी। यात्रा का मार्ग निम्नलिखित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा:
​कोल्हूखोर
​रामपुर
​जहानागंज बाजार
​तुलसीपुर
​टिसौरा
​अहिरौली
​गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
​इस धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश यादव और सुरेंद्र चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
​सामाजिक समरसता और भाईचारे का संकल्प
​यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिलती है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • निर्माणाधीन भवन का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, चंद्रमा ऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को थाना कंधरापुर परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित चंद्रमा ऋषि धाम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    निर्माणाधीन भवन का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, चंद्रमा ऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को थाना कंधरापुर परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।
इसके बाद डीएम और एसएसपी ने थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित चंद्रमा ऋषि धाम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरपुर में 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महागंगा आरती का आयोजन सिकंदरपुर (बलिया)। श्रावण मास के पावन अवसर पर सिकंदरपुर क्षेत्र में भगवान शिव की विशेष आराधना का आयोजन किया जा रहा है। 10 अगस्त 2026, सोमवार को श्री बाबा अद्भुतनाथ मंदिर, किला का पोखरा, सिकंदरपुर में 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महागंगा आरती का आयोजन होगा। आयोजन में श्रद्धालु सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन एवं महारुद्राभिषेक करेंगे। इसके उपरांत महागंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजक भाजपा नेता डा. विजय रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्रावण मास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना से जोड़ना तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में महारुद्राभिषेक करने के इच्छुक यजमानों के लिए 07 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक निःशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल प्रत्येक यजमान को पूजन की समस्त सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यजमानों को अपने घर से केवल पीतल अथवा स्टील की थाली, पनात, बाल्टी एवं गिलास लाने की अपील की गई है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विजय रंजन हैं, जबकि धार्मिक अनुष्ठान एवं कर्मकांड आचार्य पं. वेदप्रकाश चौबे 'पीयूष बाबा' के निर्देशन में संपन्न होगा।इच्छुक श्रद्धालु पंजीकरण एवं कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78602 16003 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    सिकंदरपुर में 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महागंगा आरती का आयोजन

सिकंदरपुर (बलिया)। श्रावण मास के पावन अवसर पर सिकंदरपुर क्षेत्र में भगवान शिव की विशेष आराधना का आयोजन किया जा रहा है। 10 अगस्त 2026, सोमवार को श्री बाबा अद्भुतनाथ मंदिर, किला का पोखरा, सिकंदरपुर में 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महागंगा आरती का आयोजन होगा। आयोजन में श्रद्धालु सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन एवं महारुद्राभिषेक करेंगे। इसके उपरांत महागंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजक भाजपा नेता डा. विजय रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्रावण मास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना से जोड़ना तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में महारुद्राभिषेक करने के इच्छुक यजमानों के लिए 07 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक निःशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल प्रत्येक यजमान को पूजन की समस्त सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यजमानों को अपने घर से केवल पीतल अथवा स्टील की थाली, पनात, बाल्टी एवं गिलास लाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विजय रंजन हैं, जबकि धार्मिक अनुष्ठान एवं कर्मकांड आचार्य पं. वेदप्रकाश चौबे 'पीयूष बाबा' के निर्देशन में संपन्न होगा।इच्छुक श्रद्धालु पंजीकरण एवं कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78602 16003 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Jo Siwan jile mein Baba Mahendra nath ka mandir Hai vahan per parking charge liya Ja Raha Hai is per nahi koi parshasan kuchh bol rahi hai na hi koi Adhikari
    1
    Jo Siwan jile mein Baba Mahendra nath ka mandir Hai vahan per parking charge liya Ja Raha Hai is per nahi koi parshasan kuchh bol rahi hai na hi koi Adhikari
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    10 hrs ago
  • आजमगढ़ : प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चली मशक्कत के बाद उतरा नीचे आजमगढ़ l जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजमतगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवाह की जिद और पारिवारिक असहमति के चलते एक सिरफिरा युवक सुबह-सुबह मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घंटों चली मान-मनौव्वल और आखिरकार प्रेमिका के मौके पर पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। ​क्या है पूरा मामला? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजमतगढ़ वार्ड नंबर-11 के रहने वाले 25 वर्षीय अजीम पुत्र असगर का किसी युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजीम उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों की इस रिश्ते पर सहमति नहीं थी। परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद चल रहा था। ​थाने तक पहुंच चुका था पहले भी विवाद ​सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले इसी बात को लेकर अजीम ने कथित तौर पर युवती और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की थी। इस मामले की शिकायत युवती पक्ष ने अजमतगढ़ पुलिस चौकी पर की थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर आपसी समझौते के तहत मामला शांत करा दिया था। ​शनिवार सुबह अचानक टावर पर चढ़ा अजीम ​शनिवार सुबह करीब 7 बजे अजीम अचानक घर से निकला और पास ही स्थित एक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। टावर पर चढ़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ​टावर पर चढ़ा युवक आक्रोशित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। वह युवती पक्ष पर उसके पैसे हड़पने और उसे झूठे मामलों में फंसाने का गंभीर आरोप लगा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। ​प्रेमिका के आने पर उतरा नीचे ​पुलिस और स्थानीय संभ्रांत लोगों ने घंटों अजीम को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती को मौके पर बुलवाया। जैसे ही प्रेमिका टावर के पास पहुंची, उसे देखते ही अजीम का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया।
    1
    आजमगढ़ : प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चली मशक्कत के बाद उतरा नीचे
आजमगढ़ l जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजमतगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवाह की जिद और पारिवारिक असहमति के चलते एक सिरफिरा युवक सुबह-सुबह मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घंटों चली मान-मनौव्वल और आखिरकार प्रेमिका के मौके पर पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
​क्या है पूरा मामला?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजमतगढ़ वार्ड नंबर-11 के रहने वाले 25 वर्षीय अजीम पुत्र असगर का किसी युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजीम उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों की इस रिश्ते पर सहमति नहीं थी। परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद चल रहा था।
​थाने तक पहुंच चुका था पहले भी विवाद
​सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले इसी बात को लेकर अजीम ने कथित तौर पर युवती और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की थी। इस मामले की शिकायत युवती पक्ष ने अजमतगढ़ पुलिस चौकी पर की थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर आपसी समझौते के तहत मामला शांत करा दिया था।
​शनिवार सुबह अचानक टावर पर चढ़ा अजीम
​शनिवार सुबह करीब 7 बजे अजीम अचानक घर से निकला और पास ही स्थित एक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। टावर पर चढ़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
​टावर पर चढ़ा युवक आक्रोशित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। वह युवती पक्ष पर उसके पैसे हड़पने और उसे झूठे मामलों में फंसाने का गंभीर आरोप लगा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए।
​प्रेमिका के आने पर उतरा नीचे
​पुलिस और स्थानीय संभ्रांत लोगों ने घंटों अजीम को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती को मौके पर बुलवाया। जैसे ही प्रेमिका टावर के पास पहुंची, उसे देखते ही अजीम का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • सलेमपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत सलेमपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान कूड़ा हटाने के साथ नालियों की सफाई और झाड़ू लगाकर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की गई। ग्राम प्रधान की देखरेख और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर चलाए गए अभियान में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों के आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें तथा नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें। अभियान के दौरान लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। बताया गया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नालियों की नियमित सफाई रखें, ताकि मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। ग्रामीणों से कहा गया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना जरूरी है। शासन के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस विशेष अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, बृजेश चौहान, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, राजेश कुमार, भगवान मौर्य, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अभियान के दौरान गांव में जगह-जगह सफाई कर कचरे को हटाया गया और नालियों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
    3
    सलेमपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत सलेमपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान कूड़ा हटाने के साथ नालियों की सफाई और झाड़ू लगाकर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की गई। ग्राम प्रधान की देखरेख और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर चलाए गए अभियान में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों के आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें तथा नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें।
अभियान के दौरान लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। बताया गया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नालियों की नियमित सफाई रखें, ताकि मच्छरों के पनपने की स्थिति न बने। ग्रामीणों से कहा गया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना जरूरी है। शासन के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस विशेष अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, बृजेश चौहान, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, राजेश कुमार, भगवान मौर्य, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान के दौरान गांव में जगह-जगह सफाई कर कचरे को हटाया गया और नालियों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वायरल वीडियो - गोविन्द साहब,मंच से योगी बाबा का भाषण जारी रहा, लेकिन मैदान में कुर्सियां खाली होती गईं। सवाल ये नहीं कि भीड़ कितनी थी, सवाल ये है कि लोग क्यों उठकर चले गए?
    1
    वायरल वीडियो -  गोविन्द साहब,मंच से योगी बाबा का भाषण जारी रहा, लेकिन मैदान में कुर्सियां खाली होती गईं।

सवाल ये नहीं कि भीड़ कितनी थी,
सवाल ये है कि लोग क्यों उठकर चले गए?
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.