मकान एग्रीमेंट को लेकर विवाद, पीड़ित ने की एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र निवासी संदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक मकान एग्रीमेंट विवाद में खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संदीप कुमार (पुत्र शिवकुमार) ने बताया कि उन्होंने कमला नगर निवासी इंद्रपाल (पुत्र जादूराम) से 50 वर्ग गज के एक मकान का एग्रीमेंट 03 सितंबर 2025 को सब-रजिस्ट्रार बड़ौत कार्यालय में पंजीकृत कराया था। संदीप का आरोप है कि इंद्रपाल ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर 19 जनवरी 2026 को उनके खिलाफ एक झूठी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए थे। इसके बाद, 24 जनवरी को संदीप को रेलवे रोड चौकी बुलाया गया और उनसे एग्रीमेंट की प्रति जमा कराई गई। संदीप ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 27 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट में इसे एग्रीमेंट का सिविल मामला बताते हुए न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद, उन्हें बार-बार चौकी बुलाकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। संदीप ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग पुलिस से सांठगांठ कर उन पर दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि खराब की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में कॉल रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। संदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक सूरज राय से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल कस्बे में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने 20 से अधिक पेड़ों को काटकर जमीनदोज कर दिया।1
- बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने पकड़ लिया। जिससे बड़ा हादसा टाल दिया। परिजन झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आत्मदाह के प्रयास के दौरान एसडीएम ज्योति शर्मा ने एक महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर दूर फेंक दी। इस दौरान परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और महिलाएं रोने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।1
- JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया तो पहले बीजेपी से मैं कहूंगा जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- Post by Shanu1
- shiv jii ka bhanga ka nasha1
- न्यूज़: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो तैयार करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ARSC, क्राइम ब्रांच – दिल्ली पुलिस की टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी छिपे हुए स्पाई कैमरों के जरिए वीडियो रिकॉर्ड करते थे और बाद में एडिटेड क्लिप तैयार कर पुलिस कर्मियों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते थे। आरोपियों के कब्जे से स्पाई कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।1
- Delhi & Yamuna river reality1
- बागपत में बर्तन बेचने वाले एक युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह नलकूप के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव का है। मृतक की पहचान शमशाद के रूप में हुई है। जो मूल रूप से संभल का निवासी था और वर्तमान में निवाड़ा में किराए पर रह रहा था। वह गांव-गांव फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। घटनास्थल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली, जिस पर बर्तन बंधे हुए थे। पुलिस के अनुसार शमशाद के चेहरे और सिर पर ईंट से किए गए कई गहरे वार के निशान हैं। शव की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि वारदात देर रात अंजाम दी गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक के भाई ने बताया कि शमशाद बालों के बदले बर्तन देने का काम करता था। वह खुद दूसरे गांव में फेरी पर गया हुआ था। इसी दौरान किसी ने फोन पर बाइक की वीडियो भेजकर घटना की जानकारी दी। एसपी सूरज राय ने बताया- " सुल्तानपुर हटाना स्थित ट्यूबवेल पर युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। संबंधित कोतवाली, सीओ और पुलिस टीम जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। وو1