Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौपारण में श्री हनुमान उत्सव की भव्य शोभा यात्रा | दुर्गा वाहिनी ने दिखाया तलवार और लाठी का शानदार प्रदर्शन चौपारण में श्री हनुमान उत्सव की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से संपन्न 🚩 चतरा मोड़ से चैती मोड़ स्थित कात्यायनी मंदिर तक निकली भव्य शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने तलवार और लाठी कला का शानदार शौर्य प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। हनुमान चालीसा पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। हजारीबाग से पहुंचे बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Johar chauparan news
चौपारण में श्री हनुमान उत्सव की भव्य शोभा यात्रा | दुर्गा वाहिनी ने दिखाया तलवार और लाठी का शानदार प्रदर्शन चौपारण में श्री हनुमान उत्सव की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से संपन्न 🚩 चतरा मोड़ से चैती मोड़ स्थित कात्यायनी मंदिर तक निकली भव्य शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने तलवार और लाठी कला का शानदार शौर्य प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। हनुमान चालीसा पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। हजारीबाग से पहुंचे बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Sunil Kumar journalist1
- किताब कारोबार पर प्रशासन सख्त, स्कूल–विक्रेता गठजोड़ की जांच तेज1
- हजारीबाग। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को अपने चानो स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर रामनवमी जुलुस में हुई हत्याएं व, विष्णुगढ़ मामले तथा जिले के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक हालात पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए और हजारीबाग जैसे शांतिप्रिय जिले को बदनाम करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। रामनवमी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पर्व सदियों से आस्था, परंपरा और मर्यादा के साथ मनाया जाता रहा है। उन्होंने डीजे और शोर-शराबे की संस्कृति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक आयोजनों की गरिमा प्रभावित होती है और अनावश्यक विवाद उत्पन्न होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिखावे से बचकर संसाधनों का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जरूरी क्षेत्रों में किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने बड़ा बाजार, ग्वालटोली निवासी स्वर्गीय अभिषेक कुमार के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना को अत्यंत निंदनीय बताया। साथ ही सिलवारकला गांव पहुंचकर स्वर्गीय प्रिंस कुमार के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर दिया है और यह क्षति अपूरणीय है। मुन्ना सिंह ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।जिला प्रशासन की भूमिका पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी एवं दशमी जुलूस के दौरान बेहतर समन्वय और व्यवस्था देखने को मिली, जिसके लिए प्रशासन और मीडिया कर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अनुशासित एवं आकर्षक झांकियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़े और सामाजिक सौहार्द मजबूत हो। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने धार्मिक पर्व को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया, जो समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल को गलत आचरण करने वालों पर स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए, न कि जनता को भ्रमित करना चाहिए।विष्णुगढ़ मामले पर उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है, जबकि अम्बा मामले को उन्होंने निजी बताते हुए टिप्पणी से परहेज किया। अंत में उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पहचान हमेशा से सौहार्द और भाईचारे की रही है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ राजनीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।1
- चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सिमरिया के मूर्वे स्टेडियम के पास रेलवे कार्य में लगी एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में घर के इकलौते चिराग चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।टंडवा निवासी चंदन अपनी बहन नेहा के साथ उसकी शादी का कार्ड छपवाने बाजार जा रहे थे। 1 मई को नेहा की डोली उठनी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। राजन कंपनी के बेलगाम हाईवा ने एक झटके में सब उजाड़ दिया। स्थानीय समाजसेवी विनोद साव और ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। परिजनों की स्थिति बेहद दयनीय है; कुछ साल पहले चंदन के पिता की भी मौत परदेश में हो गई थी, जिनका शव चंदा जुटाकर घर लाया गया था। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक डीसी और एसपी खुद आकर मुआवजे का आश्वासन नहीं देते, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Chandan Kumar2
- झारखंड में विकास का पैसा आया! पंचायतों की किस्मत बदलेगी?1
- अभिभावक संघ की बैठक के बाद DEO व SDO के नेतृत्व में शर्मा बुक सेंटर पर छापेमारी1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241